चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी किया अभिलेख सत्यापन कलैण्डर आगामी 18 से 30 सितम्बर तक होंगे एएनएम के अभिलेखों का सत्यापन देहरादून, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को शीघ्र ही 391 एएनएम (महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता) मिलेंगे। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन हेतु कैलेण्डर जारी कर दिया है। चयन बोर्ड आगामी 18 सितम्बर से लेकर 30 सितम्बर तक वर्षवार स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के अभिलेख सत्यापन करेगा। इसके उपरांत चयनित अभ्यर्थियों का वर्षवार मेरिट के आधार पर चयन परिणाम घोषित किया जायेगा। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग में लम्बे समय से विभिन्न संवर्गों में रिक्त पड़े पदों को तेजी से भरा जा र...
Continue ReadingRaath Samachar
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी गोलीकांड की 30 वीं बरसी के अवसर पर मसूरी के शहीद स्मारक पहुँचकर शहीद आंदोलनकारियों को नमन किया एवं उनकी प्रतिमा पर श्रद्धाजंलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी जान की परवाह किये बिना अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि शहीद आंदोलनकारियों ने जो सपने उत्तराखंड के लिए देखे थे, उन्हें पूरा करने का कार्य राज्य सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि 1 सितंबर को खटीमा कांड, 2 सितंबर को मसूरी और 2 अक्टूबर को रामपुर तिराहा कांड हुआ, ये तीनों दिन हमारे राज्य के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को कभी भूला नहीं सकते। मुख्यमंत्री ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे आंदोलन को बर्बरतापूर्ण कुचलने का काम तत्कालीन सरकार ने किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ...
Continue Readingदेहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 118 शिकायत प्राप्त हुई, जिनमेें अधिकत्तर शिकायत, भूमि संबंधी प्राप्त हुई, इसके अतिरिक्त, भूमि सीमांकन, अवैध अतिक्रमण,आपसी विवाद, भरणपोषण, जल संस्थान, विद्युत, एमडीडीए, शिक्षा, लोनिवि, नगर निगम,एमडीडीए आदि विभागों से संबंधित प्राप्त हुई। विकास नगर क्षेत्रानर्गत अनुसूचित जाति के व्यक्ति की भूमि बिना अनुमति लिए, बाहरी व्यक्ति को विक्रय किए जाने की शिकायत प्राप्त हुईं, जिस पर उप जिलाधिकारी विकासनगर नगर को पत्रावाली प्रस्तुत करने तथा छरबा में सरकारी भूमि पर खुट्टी लगाकर कब्जा करने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को मौका मुआवना करने के निर्देश दिए। वहीं तहसील ऋषिकेश के गडुल में परिजनों द्वारा भूमि कब्जा करने, तथा मारपीट किए जाने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को कार्यवाह...
Continue Readingपौड़ी गढ़वाल। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में मिशन अमृत सरोवर की समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अमृत सरोवरों के कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। जनपद में 145 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा रहा है। ग्राम विकास विभाग द्वारा 93 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें 03 सरोवर क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि सरोवरों का निर्माण पूर्ण करते हुए मत्स्य पालन के उपयोग से अमृत सरोवरों को मत्स्य विभाग को दें। वहीं जलागम द्वारा 20 व वन विभाग 32 अमृत सरोवरों का निर्माण कर रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुए अमृत सरोवरों का कार्य तत्काल पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अमृत सरोवरों के चारों ओर चारदीवारी, बैठने के लिए बेंच व पौध रोप...
Continue Readingदेहरादून, माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न स्कूलों में प्रवक्ता संवर्ग के रिक्त 851 पदों पर और अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रदेश के पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्र के विद्यालयों में रिक्त गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी के पदों की जायेगा जिससे इन विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां निर्बाध रूप संचालित हो सके। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश में नौनिहालों को बेहतर शिक्षा मुहैया करना है। जिसके तहत सरकार ने माध्यमिक शिक्षा के तहत प्रवक्ता संवर्ग में 851 और अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति का निर्णय लिया है। इन अतिथि शिक्षकों को शीघ्र ही प्रदेश के पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालयों में तैनाती दी जायेगी। जिसके लिये विभागीय अधिकारियों को नियुक्ति प...
Continue Reading
