सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से बोक्सा जनजाति के लोगों को लाभान्वित करें: जिलाधिकारी बीते 23 अगस्त से आगामी 10 सितंबर तक विभिन्न विभागों द्वारा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है कोटद्वार क्षेत्रांतर्गत 05 वार्डो में निवासरत हैं 1175 बोक्सा जनजाति समुदाय के लोग पौड़ी गढ़वाल। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पी.एम.जनमन) के तहत जनपद क्षेत्रांतर्गत कोटद्वार में निवासरत बोक्सा जनजाति के लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिये जाने के लिए 23 अगस्त से 10 सितम्बर 2024 तक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिये कि आगामी माह 10 सितम्बर तक कोटद्वार क्षेत्रांतर्गत बोक्सा जनजाति के लोगों को कैम्पों के आयोजन के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ दे...
Continue ReadingRaath Samachar
रुद्रप्रयाग, ग्राम पंचायत मोसड़ में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत ग्राम चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया ग्राम चौपाल में ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र की 10 समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें ग्राम पंचायत में पानी की समस्या, जल जीवन मिशन के अंतर्गत किसी भी घर में कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराया गया तथा महरगांव राजस्व गांव में बंद प्राथमिक विद्यालय को पुनः संचालित करने की मांग एवं ग्राम पंचायत मोसड़ में एक और शिक्षक की मांग, महरगांव में आंगनवाड़ी केंद्र खोलने की मांग, विद्युत पोल बदलने की मांग आदि समस्याएं दर्ज की गई सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों को उपलब्ध हो तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी के निर्देशन में आज विकासखंड जखोली के अंतर्गत प्र. जिला सूचना अधिकारी रती...
Continue Readingअपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में स्प्रिंग एंड रिवर रिजूविनेशन प्राधिकरण (SARRA), उत्तराखण्ड की 11वी जनपद एवं अर्न्तविभागीय समीक्षा बैठक में प्रतिभाग किया। अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राकृतिक जल स्रोतों, नौलों - धारो और नदियों के संरक्षण एवं उन्हें पुनर्जीवित करने के लिए बेहतर एवं प्रभावी कार्य योजनाएं बनाकर शासन को भेजें। सभी जिले एवं विभाग बेस्ट प्रैक्टिस अपनाते हुए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जल स्रोतों के संरक्षण हेतु लघु एवं दीर्घ कालीन नीतियों पर कार्य करें। उन्होंने कहा संबंधित क्षेत्र के अत्यधिक महत्वपूर्ण, जल स्रोतों का संरक्षण एवं पुनर्जीवीकरण को शीर्ष प्राथमिकता में रखते हुए कार्य किए जाएं। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि चिन्हित किए गए जल स्रोतों एवं नदियों का जिओ - हइड्रोलॉजिकल अध्ययन करवा कर उसकी नियमित समीक्षा की...
Continue Readingटिहरी, जनपद टिहरी के सकलाना क्षेत्रांतर्गत दुबड़ा- रगड़गाँव मोटर मार्ग की सुविधा ग्राम वासियों को जल्द से जल्द मिल सके, इस हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जांच टीम गठित की गई है। पीएमजीएसवाई के अंतर्गत दुबड़ा-रगड़गाँव मोटर मार्ग कुल लंबाई 16 किमी से दुबड़ा, तौलिया काटल, सौंदणा व रगड़गाँव आदि क्षेत्र के लोगो को सड़क की सुविधा मिलती है। दुबड़ा-रगड़गाँव मोटर मार्ग के किमी 8.55 सेतु निर्माण में चिफल्टी नदी का स्पान बढ़ने के कारण विलंब हो रहा है, जिसके मध्यनजर राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई की संयुक्त टीम गठित की गई है। जिलाधिकारी ने टीम को क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करने तथा निरीक्षण के उपरांत पीएमजीएसवाई को तत्काल सेतु का कार्य प्रारम्भ कर यथाशीघ्र मार्ग को सुचारू करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने सेतु के सुचारू होने तक क्षेत्र के लोगों के आवागमन हेतु ह्यूम पाईप एवं ...
Continue Readingराज्य लोक सेवा आयोग से शिक्षा विभाग को मिले तीन दर्जन अधिकारी चयनित उम्मीदवारों को शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दी बधाई कहा, अधिकारियों की नियुक्ति से प्रशासनिक कार्यों को मिलेगी गति देहरादून, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 के तहत विद्यालयी शिक्षा विभाग को लगभग तीन दर्जन अधिकारी मिले हैं। इन चयनित अधिकारियों की नियुक्ति से शिक्षा विभाग में जहां प्रशासनिक कार्यों को गति मिलेगी वहीं विभागीय परियोजनाओं एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिलेगी। प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पीसीएस परीक्षा में चयनित सभी उम्मीदवारों को बधाई देते हुये उनसे प्रदेश के विकास में योगदान की अपेक्षा की। जम्मू-कश्मीर प्रवास पर गये प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रदेश लोक सेवा आयो...
Continue Reading
