Author Posts
Slider

गैरसैण में पत्रकारों से बातचीत में सीएम धामी ने कहीं कई बातें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैण में आयोजित विधानसभा सत्र की समाप्ति के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए सदन में हुई सकारात्मक चर्चा को राज्य हित में बताया। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष के साथी जल्दबाजी नही करते तो सदन और लम्बा चलता। मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन में कई विधेयकों के साथ अनुपूरक बजट पर चर्चा हुई तथा उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई। अनुपूरक बजट, सामान्य बजट की पूर्ति के लिये लाया गया है। राज्य में वित्तीय अनुशासन के साथ राजस्व बढाने तथा खर्चों को कम करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए राजस्व प्राप्ति के क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा हैं। ऋण लेने की प्रक्रिया में भी कमी लाई गई है। विकास की दिशा में राज्य का प्रदर्शन भी बेहतर रहा है। नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में राज्य द्वारा प्रथम स्थान पर रहना इसका प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृक्षारोपण किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) स्थित मुख्यमंत्री आवास परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी माताजी श्रीमती बिशना देवी के नाम देवदार का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। हरेला पर्व से 15 अगस्त तक संपूर्ण प्रदेश में वृक्षारोपण का वृहद अभियान चलाया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के साथ जन सहयोग भी लिया गया। विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) के प्रभारी श्री शेखर पंत ने विधानसभा परिसर में 04 हजार फलदार पौधे लगाए हैं, पर्यावरण संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक श्री अनिल नौटियाल, श्री मदन सिंह बिष्ट, श्री हरीश धामी, श्री आदेश चौहान, श्री मनोज तिवारी,...

Continue Reading
Slider

खनसर घाटी के लिए मुख्यमंत्री ने की विभिन्न घोषणाएं

खनसर घाटी स्थित माईथान पहुंचे मुख्यमंत्री, जन्माष्टमी महाकौथिग” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता का प्रतीक है खनसर घाटी का महाकौथिग - मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चमोली जनपद के गैरसैंण विकासखंड स्थित माईथान, खनसर में आयोजित “जन्माष्टमी महाकौथिग” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। *इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने माईथान क्षेत्र के मंगल दलों को 25-25 हजार रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने रामगंगा नदी में आवश्यक बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य किए जाने, मालकोट में पुल या वैली ब्रिज बनाने, माईथान में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने, शिशु मंदिर माईथान को सीएसआर के माध्यम से धनराशि उपलब्ध कराने एवं विनायकधार-कस्बीनगर मोटरमार्ग के जल्द निर्माण की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा माईथान मां-भगवती का पवित्र स्थान है एवं माँ भग...

Continue Reading
Slider

वाहन व होमस्टे योजना में 22  आवेदन प्राप्त हुए , जिनमें 15  आवेदन स्वीकृत किए गए

 पौड़ी गढ़वाल। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना व दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास होमस्टे योजना की जनपद स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वरोजगार हेतु आ रहे आवेदनों की जांच कर उन्हें योजना से लाभांवित करें। जिससे वह समय पर योजना का लाभ उठा सकेंगे। इस दौरान उन्होंने आवेदकों से स्वरोजगार योजना में होमस्टे व वाहन मद के आवेदकों के व्यावसायिक व कार्यक्षेत्र के बारे में संपूर्ण जानकारी ली। जिलाधिकारी ने आयोजित बैठक में संबंधित आवेदको को कहा कि समय पर बैंकों में अपने दस्तावेज जमा करें, जिससे बैंक को ऋण देने में आसानी प्राप्त होगी। उन्होंने आवेदकों को वाहन संचालन व होमस्टे के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने को कहा। कहा कि स्वरोजगार में अधिक मेहनत और इनोवेटिव प्रयास को अमल...

Continue Reading
उत्तराखंड

पिथोरागढ़ में आयुष्मान कार्ड की प्रगति को लेकर हुई चर्चा

आयुष्मान योजना से जन जन को जोड़ने का है लक्ष्यः टोलिया दूरस्त जनपद पिथोरागढ़ में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति को लेकर रेखीय विभाग के अधिकारियों व प्रतिनिधियों ने रखे सुझाव देहरादूनः मा. स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत जी के निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश में आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य हासिल करने हेतु राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण एसएचए द्वारा जनपदों में प्रशिक्षण/कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। जनपद पिथोरागढ़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में एसएचए के निदेशक प्रशासन डा वीएस टोलिया की अध्यक्षता में स्वास्थ्य, पंचायती राज, बाल विकास, समाज कल्याण, खाद्य एवं आपूर्ति आदि विभागों के अधिकारियों व प्रतिनिधियों ने उक्त विषय को लेकर मंथन किया। साथ ही अभियान को सफल बनाने के अहम पहलू जन-जागरूकता के प्रयासों पर चर्चा की गई। प्राधिकरण की टीम ने जनपद के जिलाधिकारी रीना जोशी से भी मुलाक...

Continue Reading