Author Posts
Slider

दीवार ढही मलवे से दबकर महिला की मृत्यु

जनपद पौड़ी गढ़वाल के मनियास्यूं पट्टी के कुस्याण गांव में अतिवृष्टि से एक घर की दीवार गिर जाने से मलवे में दबकर महिला की मृत्यु हो गयी। जानकारी देते हुए संयुक्त मजिस्ट्रेट अनामिका ने बताया कि उन्हें कुस्याण गांव में हुए इस हादसे की सूचना मिली। बताया कि बीती देर रात भूमा देवी पत्नी प्रताप सिंह उम्र 81 वर्ष मकान के निचले तल में सो रही थी। इस दौरान एक तरफ की दीवार ढह गई, जिससे मलवे से दबकर महिला की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान दिउसा रमेश चंद्र ने राजस्व उपनिरीक्षक को दूरभाष पर घटना की जानकारी दी। घटना स्थल पर पहंुचकर राजस्व उपनिरीक्षक व ग्रामीणों ने महिला के शव को मलवे से बाहर निकालकर पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया गया है।

Continue Reading
उत्तराखंड

₹3916.85 लाख रूपए की 26 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी, चम्पावत में रक्षाबन्धन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹3916.85 लाख रूपए की 26 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें ₹ 2510.95 लाख की 13 योजनाओं का लोकार्पण एवं ₹ 1465.90 लाख की 13 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई में रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके दीर्घायु की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कई घोषणाएं कि जिसमें बेलखेत क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा का कार्य किए जाने, राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी की सुरक्षा हेतु बाढ़ सुरक्षा के लिए कार्य किए जाने, बेलखेत में झूला पुल का निर्माण किया जाने, चम्पावत में निर्माणाधीन स्टेडियम का नाम स्व० श्री कैलाश गहतोड़ी के नाम पर रखें जाने एवं भारतीय सेना के शहीद कमांडो नवीन सिंह बिष्...

Continue Reading
उत्तराखंड

प्राथमिक शिक्षा में 1500 बेसिक शिक्षक चयनितः डॉ धन सिंह रावत

प्राथमिक शिक्षा में 1500 बेसिक शिक्षक चयनितः डॉ धन सिंह रावत कुल 2906 पदों के सापेक्ष 26 हजार अभ्यर्थियों ने किया आवेदन कहा, अवशेष पदों को भरने के लिये फिर की जायेगी काउंसलिंग देहरादून, 18 अगस्त 2024 सूबे में प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत बेसिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। सभी जनपदों में दो चरण की काउंसलिंग सम्पन्न होने के उपरांत 1501 बेसिक शिक्षकों का चयन किया जा चुका है। अवशेष 1405 रिक्त पदो ंके लिये तीसरे और चौथे चरण की काउंसलिंग भी की जायेगी, जिसके निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। नये शिक्षकों के चयन से प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में लगभग शिक्षकों की कमी दूर हो जायेगी। सूबे के विद्यालय शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने तथा प्राथमिक स्तर पर नौनिहालों को बेहतर शिक्षा उपल...

Continue Reading
पर्यटन

महाराज ने किया पर्यटक आवास गृह भारत भूमि का औचक निरीक्षण

महाराज ने किया पर्यटक आवास गृह भारत भूमि का औचक निरीक्षण ऋषिकेश। प्रदेश पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने योग नगरी स्थित पर्यटक आवास गृह भारत भूमि का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को खामियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। प्रदेश पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को योग नगरी स्थित पर्यटक आवास गृह भारत भूमि का औचक निरीक्षण कर वहां पायी गई कई तरह की खामियों को देखते हुए उसे तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान छत से पानी टपकने और ऊपर की मंजिलों में बरसाती पानी की उचित निकासी न होने पर और जगह-जगह पानी रुकने से नाराज़ श्री महाराज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रकार की कमियों को तुरंत दुरुस्त किया जाये। उन्होंने हिदायत दी कि सुस्त चाल से चल रहे निर्माण कार्य में तेजी लायी जाये और शौचालयों में भी व्यवस्थायें ठीक की जायें। इस अवसर मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र ...

Continue Reading
Slider

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 विषयक ज्ञान, दृष्टिकोण और अभ्यास

देहरादून, श्री राम धर्मशाला, दीपलोक कॉलोनी, वार्ड संख्या-35, देहरादून में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ष्उत्तराखण्ड राज्य के सम्मानित नागरिकों-मतदाताओं के लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 विषयक ज्ञान, दृष्टिकोण और अभ्यास का अन्तिम चरण (End Line)  सर्वेक्षण-2024 Focussed Group Discussion (FGD) कार्यक्रम आयोजित किया गया।     कार्यक्रम का शुभारम्भ  अपर निदेशक, अर्थ एवं संख्या, उत्तराखण्ड  पंकज नैथानी, द्वारा किया गया। उन्होंने अवगत कराया कि निर्वाचन आयोग प्रत्येक लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव से पूर्व तथा बाद में एक सर्वेक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है, जिसमें मतदाताओं से विभिन्न विषयों पर उनकी राय जानी जाती है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक जनपद में एक एफजीडी कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसमें मतदाताओं से प्रत्यक्ष रूप से आमने-सामने होकर चयनित 08 बिन्दुओं...

Continue Reading