Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण कार्ययोजना तैयार की जाएः मुख्य सचिव
  • जयहरीखाल के गवाणा बाजार में सेवा संकल्प शिविर हुआ आयोजित
  • शोक सिंघल जी की भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी*
  • श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का आगाज
  • ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का विमोचन*
  • 106 युवाओं को अब तक मिली विदेश में नौकरी
  • 20 सूत्री एवं 25 सूत्री कार्यक्रम तथा टास्क फोर्स के कार्यों की समीक्षा
  • पिकअप-स्कूटी की भिड़ंत, युवक की मौत
  • नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान
Sliderराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री से की भेंट

Raath Samachar
January 18, 20240

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

मानसखण्ड मन्दिर माला मिशन के लिए 01 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान करने का किया अनुरोध

राज्य को केन्द्रीय पूल के कोयला आधारित संयंत्रों से 400 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत आवंटित किये जाने का भी किया अनुरोध

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड को वेडिंग डेस्टिनेशन बताये जाने के प्रति किया आभार व्यक्त

प्रधानमंत्री की वेडिंग उत्तराखण्ड डेस्टिनेशन की अपील के बाद उत्तराखण्ड में देश विदेश से अधिक संख्या में हो रही है शादियों की बुकिंग मुख्यमंत्री ने किया इसके लिए प्रधानमंत्री जी का आभार।

उत्तराखण्ड में वेडिंग डेस्टिनेशन विकसित किये जाने के लिए 150 करोड़ रूपये के निवेश हुये प्राप्त

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखण्ड की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार की गई सामग्री की भेंट

प्रधानमंत्री ने राज्य की महिलाओं के प्ररिश्रम की सराहना की तथा किया आभार व्यक्त

राज्य में विभिन्न योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्यों की प्रगति की दी जानकारी
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बागेश्वर में बने ताम्र शिल्प पर आधारित उत्पाद तथा उत्तराखण्ड की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार की गई सामग्री भेंट की। प्रधानमंत्री ने राज्य की महिलाओं के प्ररिश्रम की सराहना की तथा उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड को वेडिंग डेस्टिनेशन बताये जाने के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री की अपील के बाद उत्तराखण्ड में सादियों के लिये देश विदेश से बडी संख्या में लोगों द्वारा बुकिंग की जा रही है, इससे राज्य के लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उत्तराखण्ड में वेडिंग डेस्टिनेशन विकसित किये जाने के लिए 150 करोड़ रूपये के निवेश भी प्राप्त हुये हैं। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से कर्णप्रयाग-ग्वालदम मार्ग में सीमा सड़क संगठन द्वारा किये जा रहे कार्यों में तेजी लाने, पर्यटन और सैन्य आवगमन तथा आम जनमानस के लिए अत्यन्त उपयोगी 189 कि0 काठगोदाम-भीमताल, ध्यानाचुली-मोरनोला-खेतीखान- लोहाघाट-पंचेश्चर मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित करने एवं मानसखण्ड मन्दिर माला परियोजना के अन्तर्गत मानसखण्ड मन्दिरों को जोड़ने वाले 20 मार्गों हेतु 01 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों एवं पर्यटकों को मानसखण्ड मन्दिर माला के दर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए गढ़वाल तथा कुमायूं को जोड़ने वाले मार्गों का उच्चीकरण किया जाना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि मानसखण्ड मन्दिर माला मिशन के अन्तर्गत चिन्हित 48 पौराणिक मन्दिरों में से 16 मन्दिरों में अवस्थापना विकास के कार्य शुरू हो चुके हैं। जागेश्वर धाम हेतु 150 करोड़ रूपये का मास्टर प्लान बनाया गया है। मानसखण्ड मन्दिरों के प्रचार-प्रसार हेतु ‘भारत गौरव मानसखण्ड एक्सप्रेस’’ ट्रेन देश के विभिन्न स्थानों से उत्तराखण्ड के काठगोदाम, टनकपुर रेलवे स्टेशनों के लिये संचालित किये जाने का अनुरोध किया। मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के अन्तर्गत कुमाऊँ क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध पूर्णागिरी धाम को विकसित करने के लिये शारदा कॉरिडोर के विकास की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। मानसखण्ड माला मिशन के अन्तर्गत कुमाऊँ क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध कैंची धाम के विकास हेतु मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। पिथौरागढ़ स्थित सीमान्त गांव गुंजी (आदि कैलाश क्षेत्र) को अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किये जाने के लिए मास्टर प्लान तैयार कर लिया गया है। गुंजी को’’शिव नगरी’’थीम के आधार पर विकसित किये जाने हेतु छः घटक कला संस्कृति, कौशल, ज्ञान, ध्यान, विज्ञान तथा विश्राम, में विभाजित किया गया है। प्रथम चरण में स्वदेश दर्शन योजना-2.0 के अन्तर्गत गुंजी में साधना केन्द्र, ईको ट्रेल, संसाधन केन्द्र, हेरिटेज ग्राम विकसित करना और साहसिक गतिविधियां प्रस्तावित हैं। राज्य सरकार द्वारा गुंजी तथा आदि कैलाश एवं ओम पर्वत के लिये हेली सेवायें उपलब्ध कराये जाने हेतु सर्वे कर लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी-विश्वनाथ की तर्ज पर हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर विकसित करने का कार्य नव गठित उत्तराखण्ड निवेश एवं आधारिक संरचना बोर्ड (यू.आई.आई.डी.बी) द्वारा किया जायेगा। राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु पी0पी0पी0 मोड में सात हेलीपोर्ट तैयार करने का प्रस्ताव है जिसमें से दो हेलीपोर्ट हेतु भूमि चिन्हित कर ली गयी है। प्रारम्भिक चरण में हरिद्वार एवं देहरादून में हेलीपोर्ट तैयार किये जाने प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के स्थानीय उत्पादों की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, ब्राडिंग के लिये अम्ब्रेला ब्रान्ड के रूप में हाउस ऑफ हिमालयाज का प्रधानमंत्री द्वारा लोकापर्ण किया गया। लोकापर्ण के बाद राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय निवेशकों द्वारा हाउस ऑफ हिमालयाज से जुडने के लिए उत्साह दिखाया गया है। प्रथम चरण में मिलेटस, राजमा, पर्वतीय दालें, लाल चावल, हल्द्वी, पहाड़ी नमक, शहद, एरोमेटिक एण्ड हर्बल टी, नैनीताल मोमबत्ती, ऐपण, पिछौड़ा को शार्टलिस्ट किया गया है। राज्य के सभी जी0आई0 उत्पादों को हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रान्ड में विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के त्वरित विकास के रोडमैप में आगामी पाँच वर्षों में राज्य की जी०एस०डी०पी० को दोगुना किया जाना लक्ष्यान्वित किया गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त किये जाने हेतु राज्य के आधारभूत ढाँचे में व्यापक वृद्धि प्रस्तावित की गयी है जिससे राज्य में औद्योगिकीकरण, सेवा क्षेत्र जिसमें पर्यटन से जुड़ा आधारभूत ढाँचा मुख्य है, कृषि एवं वानिकी तथा शिक्षा आदि क्षेत्रों में मुख्य रूप से निवेश आकर्षित किया जाना प्रस्तावित है, जिस कारण निकट भविष्य में विद्युत की मांग में तेज वृद्धि आशान्वित है। राज्य में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण में पर्यावरणीय कारणों से हो रहे विलम्ब के फलस्वरूप, राज्य में विद्युत की मांग के सापेक्ष विद्युत/ उपलब्धता में अन्तर लगातार बढ़ता जा रहा है जिसका अन्तर उपरोक्त कारणों से भविष्य में और अधिक हो जायेंगा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से राज्य को केन्द्रीय पूल के कोयला आधारित संयंत्रों से 400 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत स्थायी रूप से आवंटित किये जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिथौरागढ़ क्षेत्र की धौलीगंगा तथा गौरी गंगा क्षेत्र में बहने वाली नदियां राज्य के अन्तर्गत बहने वाली गंगा एवं उसकी सहायक नदियों से इतर हैं। उक्त क्षेत्र की जल विद्युत परियोजनाओं बौकांग बेलिंग (330 मेगावाट) एवं सेलाउर्थिग (202 मेगावाट) की स्वीकृतियां प्रदान किये जाने का भी मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को यह भी अवगत कराया कि उत्तराखण्ड राज्य में जून 2013 में आयी आपदा के पश्चात मा० सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 13.08.2013 को पारित ओदश एवं जल संसाधन मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा दिये गये निर्णय के कारण गंगा एवं उसकी सहायक नदियों में प्रस्तावित 44 जल विद्युत परियोजनाओं कुल क्षमता लगभग 4800 मे0वा0 का विकास एवं निर्माण स्थगित है। राज्य की विद्युत ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु उत्तराखण्ड को खुले बाजार से प्रतिवर्ष लगभग 1000 करोड़ की ऊर्जा क्रय करनी पडती है, जो कि पर्वतीय राज्य के वित्तीय संसाधनों पर अतिरिक्त बोझ डालता है। अतः राज्य की बढती जरूरतों को पूरा करने के लिये तत्काल चरणबद्ध रूप से अन्य नदी घाटियों में प्रस्तावित परियोजनाओं के निर्माण हेतु सकारात्मक कार्यवाही करना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से उत्तराखण्ड राज्य में गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के अतिरिक्त अन्य नदी घाटियों पर स्थित परियोजनाओं के त्वरित विकास एवं निर्माण के अनुमति प्रदान किये जाने हेतु जल संसाधन मंत्रालय, भारत सरकार को यथोचित निर्देश देने का भी अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि राज्य में हो रहे शहरीकरण के दृष्टिगत ‘‘चार नई टाउनशिप’’ विकसित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। जिसमें दो पर्वतीय क्षेत्रों में और दो मैदानी क्षेत्रों में बनाने की योजना है। राज्य की आयुष नीति-2023 के अन्तर्गत विभिन्न सेक्टरों के निवेश पर टॉप-अप के रूप में 5 प्रतिशत से 10 प्रतिशत की सब्सिडी अतिरिक्त रूप से प्रदान की जा रही है। राज्य पर्यटन नीति, 2023 के माध्यम से वेलनेस रिसोर्ट/आयुर्वेद/योग/नेचुरोपैथी रिसोर्ट को 50 प्रतिशत तक की पंूजीगत सहायता तथा श्रेणी बी और श्रेणी सी क्षेत्रों में स्थापित होने वाले वेलनेस केन्द्र/आयुर्वेद/योग/नेचुरोपैथी रिसोर्ट को 5 प्रतिशत की अतिरिक्त पूंजीगत सहायता प्रदान की जा रही है। ‘‘उत्तराखण्ड स्टेट मिलेट मिशन’’ वर्ष 2023-24 से वर्ष 2027-28 (05 वर्षों) के लिए लागू किया गया है। ‘‘राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना’’ के तहत प्रदेश में सहकारी संस्थाओं के माध्यम से संयुक्त सहकारी खेती, साईलेज, पोल्ट्री वैली, गोट वैली, दुग्ध उत्पादन, ट्राउट फार्मिंग, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी उत्पादन इत्यादि पर सफलतापूर्वक कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के निर्देशन में उत्तराखण्ड राज्य ईज ऑफ डुईंग बिजनेस, निवेश प्रोत्साहन तथा स्टार्ट अप क्षेत्र में निरंतर विकास कर रहा है और भारत सरकार द्वारा निर्गत की जाने वाली रैंकिंग में लगातार उत्तम श्रेणी प्राप्त कर रहा है। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत एक पंचकोणीय औद्योगिक/व्यवसायिक गलियारे की स्थापना की जा रही है। जिसका उद्देश्य भारत वर्ष में औद्योगिक विनिर्माण एवं सकल घरेलू उत्पाद (जी.डी.पी.) की क्षमता को बढ़ाते हुए देश में त्वरित व समावेशी विकास और लाभकारी रोजगार प्राप्त करना है। जिसके कम मे भारत सरकार व राज्य सरकार उत्तराखण्ड के संयुक्त प्रयासों से 1002 एकड़ भूमि पर एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर खुरपिया आई.एम.सी. खुरपिया का निर्माण 50-50 प्रतिशत की हिस्सेदारी के अन्तर्गत किया जा रहा है। उक्त परियोजना लगभग रू0 1100 करोड़ की लागत से की जा रही है, जिसमें राज्य द्वारा उपलब्ध करायी गयी भूमि का मूल्य रू0 410 करोड़ है। उत्तराखण्ड राज्य में उक्त परियोजना के माध्यम से लगभग ₹15000 करोड़ का निवेश आने की प्रबल समभावनाएँ है और साथ ही लगभग 50000 युवाओं को प्रत्यक्ष रुप से रोजगार प्राप्त होने की भी सम्भावनाएँ है। उत्तराखण्ड राज्य में स्थापित किये जा रहे आई.एम.सी. खुरपिया जिला उधमसिंह नगर की परियोजना का अनुमोदन देने का भी अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को यह भी अवगत कराया कि इन्वेस्टर समिट में हुए करारों को ग्राउंड करने के लिए राज्य की ओर से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। एम०ओ०यू० की मॉनिटरिंग के लिए ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया गया है। राज्य में तीन फूड पार्क के प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। देहरादून में आईटी पार्क 2 स्थापित किया जा रहा है। एयरपोर्ट के नजदीक आई.टी. टावर का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। उद्योगों को भूमि उपलब्ध कराने के लिए सिडकुल द्वारा काशीपुर, सितारगंज, रुद्रपुर, हरिद्वार तथा देहरादून में नए औद्योगिक आस्थान विकसित किये जा रहे हैं। देहरादून में छरबा को एजुकेशन सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है जबकि ऊधमसिंह नगर जनपद में नॉलेज पार्क विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता से जुड़े सदस्यों की आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में उनके परिवारजनों को सामाजिक सुरक्षा जैसे सेवाओं का लाभ पहुँचाने के दृष्टिगत् “सहकारी किसान समृद्धि कार्ड योजना’ प्रारम्भ की जाएगी, जिसके अन्तर्गत वितरित होने वाले कार्ड का नाम “नमो सहकारी कवच कार्ड“ किया जाना प्रस्तावित है।

Previous Post

राज्य गंगा समिति की बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश

Next Post

उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (यूकॉस्ट) की बैठक

Related Articles

Slider

ट्रक खाई में गिरा, दो की मौत

Slider

राज्य लोक सेवा आयोग से शिक्षा विभाग को मिले तीन दर्जन अधिकारी

Slider

मौसम विभाग ने किया एलर्ट

Slider

दायित्व के प्रति सक्रीयता से कार्य करने के निर्देश

Slider

सेना में भर्ती हेतु प्रशिक्षण संबंधी सूचना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4
https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा.mp4

Recent Posts

  • सम्मेलन में प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों से हो सार्थक संवाद-प्रमुख सचिव October 14, 2026
  • यन वेतनमान और सेवा संबंधी नियमों पर हुआ प्रशिक्षण October 14, 2026
  • विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण कार्ययोजना तैयार की जाएः मुख्य सचिव October 14, 2026
  • जयहरीखाल के गवाणा बाजार में सेवा संकल्प शिविर हुआ आयोजित October 14, 2026
  • 13 अक्टूबर को खेल अकादमी में लगेगा बहुद्देशीय शिविर October 12, 2026
  • शोक सिंघल जी की भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी* October 11, 2026
  • श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का आगाज October 11, 2026
  • ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का विमोचन* October 10, 2026
  • 106 युवाओं को अब तक मिली विदेश में नौकरी October 9, 2026
  • 20 सूत्री एवं 25 सूत्री कार्यक्रम तथा टास्क फोर्स के कार्यों की समीक्षा October 8, 2026
  • पिकअप-स्कूटी की भिड़ंत, युवक की मौत October 8, 2026
  • नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान October 8, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी की प्रभावी पैरवी से साकार हुआ सपना October 8, 2026
  • Doon Valley Shaken by Three Murders October 7, 2026
  • विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव October 7, 2026
  • फल्दाकोट में विधिक सेवा केंद्र का शुभारंभ October 7, 2026
  • संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए प्रभावी पहल करने के निर्देश October 7, 2026
  • उत्तराखंड बना देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य October 6, 2026
  • उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक October 5, 2026
  • सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा October 3, 2026
  • रघुपति राघव राजा राम October 2, 2026
  • सहकारिता किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम: गणेश जोशी September 30, 2026
  • दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को लाभ पहुंचाने पर जोर September 30, 2026
  • सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में चमकी खेल प्रतिभाएं September 30, 2026
  • चिपलघाट में बहुउद्देशीय शिविर व जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं September 29, 2026
  • सेवा संकल्प अभियान की भावना के अनुरूप युवाओं को संस्कृति September 29, 2026
  • सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी की अंडर-19 फुटबाल प्रतियोगिता रामनगर ने जीती September 28, 2026
  • सांस्कृतिक दल कर रहे जनजागरूकता कार्यक्रम September 28, 2026
  • ट्रैकर्स एवं पोर्टर्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश September 28, 2026
  • आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे धनदा, नुकसान का लिया जायजा September 27, 2026
  • प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां संस्करण September 27, 2026
  • हादसों की रोकथाम को ब्लैक स्पॉट पर तैनात रहेगी टास्क फोर्स September 26, 2026
  • विस सामान्य निर्वाचन; तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन September 26, 2026
  • SIR में सुपर चेकिंग तेज, दावों एवं आपत्तियों का सत्यापन September 25, 2026
  • बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी September 24, 2026
  • उच्च शिक्षा के क्षेत्रीय कार्यालय व वीएसके का शुभारम्भ September 24, 2026
  • ग्रामीणों को घर पर मिली आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा September 24, 2026
  • गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई September 22, 2026
  • युवा आयोग से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री September 19, 2026
  • सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ September 19, 2026
  • सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से September 19, 2026
  • छात्रसंघ चुनाव में 50 फीसदी पद छात्राओं के लिए: Dr Dhan Singh Rawat September 18, 2026
  • मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश September 18, 2026
  • DM ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण September 18, 2026
  • GPS/GIS मैपिंग अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ September 18, 2026
  • जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन September 18, 2026
  • प्राविधिक शिक्षा विभाग को मिल गये 9 कर्मशाला अधीक्षक September 16, 2026
  • बच्चों के बीच बिताया समय ऊर्जा और प्रेरणा देता है: मुख्यमंत्री September 16, 2026
  • लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) की रोकथाम September 16, 2026
  • ,हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश September 15, 2026
  • समाधान दिवस: समयबद्ध निस्तारण के निर्देश September 14, 2026
  • देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान September 14, 2026
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत September 12, 2026
  • जिला योजना डीएम ने विभागों को दिए प्रगति बढाने के निर्देश September 12, 2026
  • कैबिनेट द्वारा लिये गये निर्णय September 11, 2026
  • यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति September 11, 2026
  • भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री September 11, 2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, September 11, 2026
  • 13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एन परीक्षाएं September 11, 2026
  • 14 सितंबर को डीएम करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ September 11, 2026
  • CM ने अमर शहीदों को नमन किया September 10, 2026
  • आत्महत्या रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने दिलायी शपथ September 10, 2026
  • चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 के माध्यम से मिलने वाली सेवाओं के बारे में बताया September 10, 2026
  • पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश September 9, 2026
  • दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव ने आत्महत्या की September 9, 2026
  • जर्जर भवनों का सर्वेक्षण एवं चिन्हीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश September 9, 2026
  • कुम्हार भाइयों एवं माटी के कारीगरों के लिए जागरुकता कार्यक्रम September 9, 2026
  • विधिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति छात्र–छात्राओं को किया जागरुक September 8, 2026
  • दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान September 8, 2026
  • नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश और प्रिशा सीएम से मिले September 8, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar