यह दुखद खबर बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र से आई है। यहां एक बस और टक में टक्कर हो गई। जिसमें18 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह जानकारी स्थानीय पुलिस के हवाले से है। घायलों के अस्पताल में भर्ती कराया गाय है। पुलिस के मुताबिक से एक सवारियां भरकर बिहार जा रही थी कुछ खराबी आने के कारण हाईवे पर खड़ी, इस बीच तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी।
Continue ReadingRaath Samachar
पौड़ीः उपाध्यक्ष ग्राम्य विकास पलायन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार ग्राम्य विकास पलायन आयोग सदस्य दिनेश रावत द्वारा आज विकास भवन सभागार पौड़ी मे जनपद का स्थलीय निरीक्षण करने के उपरान्त जनपद स्तरीय बैठक ली गई। बैठक में विभिन्न विभागों की कार्यप्रगति के संबंध में तथा पलायन को रोकने हेतु विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोरोना काल में अपने घर वापस लौटे प्रवासियों को किस प्रकार से स्वरोजगार से जोड़ा जाये, यह देखना सुनिश्चित करें। उन्होंने उद्यान विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि काश्तकारों को मधुमक्खी बॉक्स के साथ मधुमक्खी भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कहा कि सरकार द्वारा रोजगार के कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनको धरातल पर उतारने के लिए जागरूक किया जाना बहुत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्द...
Continue Readingविगत दिनों से पर्यावरण मित्रों (सफाई कार्मिकों) की हो रही हड़ताल के मद्देनजर नगरीय क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को लेकर एवं सफाई कार्मिकों की समस्या के संबंध में मंगलवार को जिलाधिकारी आनन्द स्वरूप ने नगर पालिका परिषद पिथौरागढ़ पंहुचकर अध्यक्ष नगर पालिका, पुलिस अधीक्षक,मुख्य विकास अधिकारी,मुख्यचिकित्सा अधिकारी के साथ सफाई कर्मचारी संगठनों एवं पर्यावरण मित्रों के साथ बैठक कर उनसे हड़ताल के संबंध में तथा उनकी विभिन्न मांगों के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि जिला स्तर पर उनकी जितनी भी समस्याएं लंबित हैं अथवा उनकी मांग है, उन्हें यथासंभव पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा तथा इस संबंध में शासन को पत्र भी भेजा जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी पर्यावरण मित्रों से कहा कि नगर में कूड़े का ढ़ेर लग गया है, जिससे संक्रमण फैलने की अधिक संभावनाएं हो रही है।कूड़े को हटाना आवश्यकीय है इस हेतु उन्होंने सभी कार्मि...
Continue Readingजिले में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोके जाने हेतु लगातार सैम्पलिंग एवं वैक्सीनेशन कार्य जारी है। मंगलवार 27 जुलाई को 533 एंटीजन सैम्पल लिए गए जिनमें से कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया। जनपद के बाहरी लैब में भेजे गए आरटीपीसीआर सैम्पल में से मंगलवार को 637 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिनमें से कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया। मंगलवार को जिले में कुल 1170 सैम्पलिंग में से कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया जिले में वर्तमान तक कुल 151 व्यक्तियों की कोरोना से मृत्यु हुई है। मंगलवार को 5 व्यक्तियों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। जिले में कुल 36 एक्टिव केस हैं। जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आनन्द स्वरूप ने जनपद के आम नागरिकों से अपील की है कि, वह कोविड-19 हेतु समय समय पर जारी दिशा निर्देशों का पूर्ण अनुपालन करें अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। विभिन्न ...
Continue Readingदेहरादून, उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 500 दिन पूरे होने के अवसर पर क्या खोया क्या पाया कार्यक्रम के तहत कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ और मरीजों ने कोविड-19 के संक्रमण और उपचार से जुडे अपने-अपने अनुभव साझा किये। स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहत्तर बनाया जायेगा इसके लिए विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी कार्यशैली में और सुधार लाने की जरूरत है। राज्य में भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कोविड-19 के संक्रमण की जांचों को बढ़ाया जायेगा।
Continue Reading
