नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, अल्मोड़ा और अन्तरराष्ट्रीय एकीकृत पर्वतीय विकास केन्द्र के साथ राजपुर रोड स्थित होटल में ‘स्प्रिंगशेड प्रबंधन एवं जलवायु अनुकूलन: भारतीय हिमालयी क्षेत्र में सतत विकास के लिए रणनीतियां विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हे.न. बहुगुणा विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल द्वारा लिखित पुस्तक ‘भारतीय हिमालय क्षेत्र एक सतत भविष्य की ओर’ का विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए कहा कि इस कार्यशाला से जहां भारतीय हिमालयी क्षेत्र में जलस्त्रोतों को पुनर्जीवित करने के प्रयासों को बल मिलेगा, वहीं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए कार्ययोजना बनेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्प्रिंगशेड मैनेजमेंट और जलवायु ...
Continue ReadingRaath Samachar
इण्डस्ट्री 4.0 के अनुसार प्रदेश के 13 संस्थानों का उच्चीकरण टाटा टैक्नोलॉजी प्राईवेट लिमिटेड के माध्यम से किया जाना है, जिस हेतु प्रदेश के कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के मंत्री सौरभ बहुगुणा की अध्यक्षता में विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में आयोजित बैठक में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अधिकारियों द्वारा टाटा टैक्नोलॉजी प्राईवेट लिमिटेड के अधिकारियों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये। बता दें कि उच्चीकरण हेतु चयनित प्रदेश के 13 संस्थानों में 3 जनपदों हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर एवं नैनीताल में 2-2 संस्थान तथा 7 जनपदों देहरादून, उत्तरकाशी, नई टिहरी, चमोली, पिथौरागढ़, चम्पावत व अल्मोडा़ में 1-1 संस्थान शामिल हैं। एमओयू के अनुसार प्रत्येक आईटीआई में टीटीएल द्वारा सुझाए गये लेआऊट के अनुसार बिजली, पानी, फर्नीचर, एसी, जनरेटर आवश्यक पीसीसी, आरसीसी, एपोक्सी कोटिंग आदि मूलभूत सुविधाओं सहित 10 हजार वर्...
Continue Readingसभी ब्लाकों में 17 से 25 फरवरी तक ऋण शिविरों का आयोजन पौड़ी जनपद के समस्त विकासखंड़ों में 17 से 25 फरवरी तक बैंक शाखावार ऋण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। आज सोमवार से ऋण शिविरों का आयोजन शुरू हो गया है। परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण विवेक कुमार उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समस्त विकासखंड़ों में चिन्हित बैंक शाखाओं में लंबित ऋण आवेदन पत्रों को स्वीकृत, ऋण वितरण और बैंक शाखाओं में लंबित ऋण आवेदन पत्रों के निस्तारण के लिए ऋण शिविरों का आयोजन रोस्टर वार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि लंबित ऋण आवेदन पत्रों को स्वीकृत व वितरण कर अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूहों को सीसीएल सुविधा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देश दिये कि समस्त बैंकों से समन्वय स्थापित करते हुए ऋण मेलों का आयोजन करते हुए दिये गये लक्
Continue Readingमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, 38वें राष्ट्रीय खेलों में राज्य के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कहा है कि, अब हमें 39वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी में जुटना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में, राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार किए गए खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के भी दीर्घ कालिक इस्तेमाल की योजना बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, 38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड को आयोजन के साथ ही खेल प्रदर्शन को लेकर शानदार यादें देकर गया है। उत्तराखंड की मेजबानी को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है, उत्तराखंड ने इस आयोजन के जरिए लंबी लकीर खींचने का काम किया है। इसी तरह उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से, इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हमें मेघालय में प्रस्तावित 39वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी में जुटना होगा, इसके लिए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों...
Continue Readingजिले में आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट, महिला स्वंय सहायता समूहों के उत्पादों को विपणन की सुविधा, महिला समूहों को रोजगार के साथ ही, उत्पादों के विपणन को मिलेगा प्लेटफार्म, 01 आउटलेट में लगभग 25 महिलाओं को मिल सकेगा रोजगार देहरादून: जनपद में स्वयं सहायता समूहों की आजीविका बढाने तथा राज्य के स्थानीय उत्पादों को विपणन हेतु प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशन में आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट खोले जाने की योजना पर तेजी से कार्य चल रहा है, जिसकी जानकारी जिलाधिकारी द्वारा 22 नवम्बर 2024 को आयोजित प्रजेन्टेशन कार्यक्रम में दी गई थी, इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है । शुरूआती चरण में 04 स्थानों कचहरी परिसर, सुद्धोवाला (पंचायतघर के निकट), कोरोनेशन हास्पिटल, गुच्चुपानी में जल्द ही आधुनिक आ...
Continue Reading
