तहसील दिवस में 58 शिकायतें दर्ज अधिकतर शिकायतों का मौके पर निस्तारण उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ रिखणीखाल तहसील दिवस पौड़ी: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन पर रिखणीखाल तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी रिखणीखाल शालिनी मौर्य की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 58 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर लिया गया। तहसील दिवस में अधिकतर शिकायतें लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, जल निगम, विद्युत विभाग से संबंधित थी। उपजिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तहसील दिवसों का आयोजन जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए किया जाता है। इसके अलावा उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे केवल कार्यालयों तक सीमित न रहें, बल्कि क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याओं क...
Continue ReadingRaath Samachar
आइए मिलते हैं तीन साल की फाइटर से प्रतिभाशाली थिया सिंह ने ताइक्वांडो में विश्व रिकॉर्ड बनाया देहरादून, उत्तराखंड की एक उत्साही और प्रतिभाशाली 3 वर्षीय लड़की थिया सिंह ने तायक्वोंडो में पीली बेल्ट हासिल कर इतिहास रच दिया है, यह उपलब्धि वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन द्वारा मान्यता प्राप्त और प्रलेखित है। यह उत्तराखंड राज्य के लिए गौरव की बात है। बता दें कि थिया सिंह प्रांजल सिंह और श्रीमती अमनदीप कौर की पुत्री है। तीन साल और छह महीने की होने के बावजूद, थिया ने तायक्वोंडो में असाधारण कौशल का प्रदर्शन किया है, एक ऐसा खेल जो कठोर प्रशिक्षण, फोकस और शारीरिक फिटनेस की मांग करता है। रिकॉर्ड से पहले, उन्होंने मई 2024 में देहरादून में आयोजित जिला ताइक्वांडो चौंपियनशिप में भी भाग लिया था, जहां उन्होंने अपने वजन वर्ग के अनुरूप सब जूनियर वर्ग में रजत पदक जीता था। थिया की बड़ी बहन मौयरा सिंह ब्लू ब...
Continue Readingसीनियर सिटीजन, जरूरतमंदो का सहारा बना डीएम का ‘सारथी’। बजुर्ग फरियादियों को गंतव्य स्थल तक पंहुचा रहा है जिला प्रशासन का ‘सारथी’ अब तक लगभग 15 फरियादियों को गंतव्य स्थल तक पंहुचा चुका है जिला प्रशासन का ‘सारथी’ देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल ने अपनी शिकायतों केे निस्तारण हेतु जिला कार्यालय में आने वाले आगन्तुकों के परिवहन के लिए ‘‘सारथी’’ की व्यवस्था की गई है, जिसके माध्मय से अपनी फरियाद लेकर आने वाले फरियादियों को सम्बन्धित कार्यालयों तक पंहुचाया जा रहा है। अधिकतर मामले बजुर्गों से प्रताड़ना के प्राप्त हो रहें, जिन्हे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बने सीनियर सिटीजन सेल के लिए भेजे जातें हैं। इसी प्रकार बुजुर्गों की कुछ शिकायत सीडीओ आफिस तथा अन्य कार्यालयों की होती हैं। वरिष्ठ नागरिक दिव्यांग शिकायकर्ताओं को ‘सारथी’ के माध्यम से सम्बन्धित कार्यालयों को भेजकर शिकायतों का निस्ता
Continue Readingमुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में स्टेट काॅओपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक सेना और एसएसबी के साथ भी खाद्यान्न, सब्जियों एवं मीट की आपूर्ति के सम्बन्ध में एमओयू होगा बाॅर्डर एरिया में मिलेट्स के खेती के विस्तार को प्रोत्साहित करने हेतु डीएम को निर्देश जिलाधिकारियों को 601 सहकारिता समितियों के गठन के लक्ष्य को समयबद्धता से पूरा करने के निर्देश सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने राज्य के स्थानीय अनाज मंडुआ की भांति झंगौरा के लिए भी एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की कार्ययोजना पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही वाॅकल फाॅर लोकल के विजन को प्रोत्साहित करते हुए मुख्य सचिव श्रीमती रतूड़ी ने सहकारिता विभाग को एसएसबी तथा सेना के साथ भी खाद्यान्न, सब्जियों, दूध एवं मीट की आपूर्ति के सम्बन्ध में एमओयू की कार्यवाही को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सीमान्त जन...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण की उपस्थिति में मंगलवार को ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) का लोकापर्ण किया। इस बार विधानसभा का बजट सत्र नेशनल ई- विधान एप्लीकेशन के तहत संचालित किया जा रहा है। उत्तराखण्ड में विधानसभा के कार्यों को डिजिटल और पेपरलेस बनाने के लिए ई-विधानसभा प्रणाली अपनाई गई है। इसके माध्यम से विधायकों को कार्यसूची, विधानसभा में पूछे गये प्रश्नों के जवाब और अन्य दस्तावेज अब ऑनलाइन उपलब्ध कराये जायेंगे। इसके तहत विधानसभा में विधायकों की टेबल पर टैबलेट लगाए गए हैं, और सभी दस्तावेज डिजिटल रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी, बल्कि विधानसभा की कार्यवाही भी अधिक दक्षता से संपन्न होगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्रीगण और विधायकगण उपस्थित थे।
Continue Reading
