उच्च शिक्षा में 55 नये असिस्टेंट प्रोफेसरों को मिली नियुक्ति हिन्दी में 29 व रसायन विज्ञान में 26 असिस्टेंट प्रोफेसर किये तैनात उच्च शिक्षा मंत्री डॉ रावत ने कहा, शिक्षकों की नियुक्ति से पठन-पाठन की गुणवत्ता में होगा सुधार देहरादून, सूबे के उच्च शिक्षा विभाग में राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित 55 असिस्टेंट प्रोफेसरों को प्रथम तैनाती दे दी गई है। जिसमें हिन्दी विषय में 29 और रसायन विज्ञान में 26 असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं। इनमें से 46 नवनियुक्त प्रोफेसरों को पर्वतीय एवं दुर्गम महाविद्यालयों में प्रथम नियुक्ति दी गई है जबकि रसायन विज्ञान के 11 असिस्टेंट प्रोफेसरों को पर्वतीय क्षेत्र के महाविद्यालयों में रिक्त पद न होने के चलते उच्च शिक्षा निदेशालय, हल्द्वानी में तैनानी दी गई है। इनकी नियुक्ति से दूरस्थ क्षेत्रों के महाविद्यालयों में जहां स्थाई शिक्षकों की कमी दूर होगी वहीं छात्र-छात्...
Continue ReadingRaath Samachar
कलेक्टेªट में डे-आफिसर कक्ष का डीएम ने किया लोकार्पण जनमानस की समस्या के निस्तारण एवं समन्वय हेतु उप जिलाधिकारियों को नामित किया गया है डे-आफिसर कलेक्टेªट के उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रशासनिक अधिकारी/कार्मिकों को डीएम ने किया सम्मानित। देहरादून, कलेक्टेªट परिसर में बनाए गए प्रतीक्षा एवं डे आफसिर कक्ष का आज जिलाधिकारी सविन बसंल ने विधिवत् लोकार्पण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र उपहार देकर सम्मानित किया। कलेक्टेªट के प्रशासनिक अधिकारी/कार्मिकों को डीएम द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रभारी अधिकारियों द्वारा लम्बे समय से उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कार्मिकों को सम्मानित किये जाने की मांग की जा रही थी, कार्मिकों को 26 को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित करने की योजना थी किन्तु इस दौरा
Continue Readingविधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हाउस आफ हिमालया के उत्पादों को बढ़ावा देने के संबंध में समीक्षा बैठक की। प्रदेश के ब्रांड, हाउस ऑफ़ हिमालया की ब्रांडिंग इन्वेस्टर्स समिट के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की गई थी, आज देश ही नहीं विदेशों में भी इसके उत्पादों की मांग हो रही है। उत्पादन तथा इसकी गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए आज सहकारिता, ग्राम्य विकास तथा कृषि विभाग की सम्मिलित बैठक की गई, जिसमें शीघ्र ही राज्य के प्रमुख स्थानों तथा पर्यटक स्थलों, जहां पर्यटक ज्यादा संख्या में पहुंचते हैं वहां हाउस ऑफ हिमालया के स्टोर रूम खोले जाएंगे। मंत्री ने हरिद्वार तथा उधम सिंह नगर में अमृत सरोवर योजना के तहत बन रहे सरोवरों में मखाना की खेती को बढ़ावा देने तथा सिंघाड़ा के उत्पादन को बढ़ाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि आगामी बजट में स...
Continue Readingप्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में नव नियुक्त 12 राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। उन्होंने नवनियुक्त राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षकों को बधाई देते हुए दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करने को कहा। इसके बाद मंत्री ने आंचल दुग्ध की कार्ययोजना के सम्बन्ध में सम्बन्धित पदाधिकारियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक ली तथा प्रदेश मे आंचल दुग्ध उर्पाजन व आंचल दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों के विक्रय सम्बन्धी कार्ययोजना की समीक्षा भी की। बैठक में सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा आंचल दुग्ध संघों के उपार्जन एवं विक्रय की कार्ययोजना की जानकारी मंत्री श्री बहुगुणा को दी गई। बैठक में मंत्री द्वारा विगत वित्तीय वर्षाें की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदेश में आंचल दुग्ध उपार्जन में हुई वृद्धि पर सन्तोष व्यक्त किया गया। वहीं आंचल दुग्ध एवं द...
Continue Reading38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत जल क्रीड़ा स्लालम कयाकिंग प्रतियोगिता पौड़ी जिले के यमकेश्वर तहसील के अंतर्गत फूलचट्टी में शुरू हुई। कयाकिंग और केनोइंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया और उत्तराखण्ड के पर्यवेक्षकों की देखरेख में शुरू हुई प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने स्लालम तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में चार व पांच फरवरी को स्लालम, जबकि छह फरवरी को एक्सट्रीम स्लालम प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। पहले दिन पुरुष वर्ग में प्रधुम्न सिंह राठौर(राजस्थान), नागेश नायक (कर्नाटक), कोलेक्नी विष्णु (आंध्र प्रदेश), चंद्रवीर (एसएससीबी), अनक चौहान (गुजरात), पेंचनगें कुरभाह (मेघालय), धीरज सिंह खैर (उत्तराखण्ड) व राहुल केवट (मध्यप्रदेश) ने भाग लिया। महिला वर्ग में अन्नू (दिल्ली), ओनिका (हरियाणा), ढोड़ी चेतना भगवती (आंध्रप्रदेश), सालाम आरशी देवी (उड़ीसा), रीना सैन (उत्तराखण्ड), मनस्वी रेखवार (महाराष्ट्...
Continue Reading
