Author Posts
Slider

मॉनिटरिंग के लिए विकास भवन में कंट्रोल रूम स्थापित

फरवरी को सुशासन माह के रूप में मनाया जायेगा-डी0एम0 जिला स्तरीय अधिकारियों सहित ग्राउंड लेवल की सभी सरकारी मशीनरी युद्ध स्तर पर करेगी कार्य कार्यों की दैनिक रूप से मॉनिटरिंग के लिए विकास भवन में कंट्रोल रूम स्थापित योजनाओं के क्रियान्वयन, गलत लाभार्थियों के चयन पर नपेंगे फील्ड लेवल के सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जारी रोस्टर के अनुसार गांवो में चौपाल लगाने के निर्देश पौड़ी: जिलाधिकारी डॉ0 अशीष चौहान ने जिला कार्यालय से वी0सी0 के माध्यम से जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि फरवरी माह को सुशासन माह के रुप में मनाया जायेगा। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि फरवरी के पूरे महीने ग्राउण्ड स्तर पर सरकारी मशीनरी से युद्ध स्तर पर कार्य करवाते हुए एक उदाहरण प्रस्तुत करें। कार्यो की दैनिक रुप से मॉनिटरिंग के लिए उन्होने मुख्य विकास अध...

Continue Reading
Slider

युवा सपनों की तासीर बदलेगा केन्द्रीय बजटः डॉ. धन सिंह रावत

युवा सपनों की तासीर बदलेगा केन्द्रीय बजटः डॉ. धन सिंह रावत 50 हजार अटल टिंकरिंग लैब बढ़ायेंगी वैज्ञानिक सोच का दायरा कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने जताया प्रधानमंत्री व केन्द्रीय वित्त मंत्री का आभार देहरादून, सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि यह बजट युवाओं के सपनों की तासीर बदलेगा। उन्हेंने कहा कि केन्द्रीय बजट में नौनिहालों में वैज्ञानिक चेतना के प्रसार के लिये सरकारी विद्यालयों में 50 हजार अटल टिंकरिंग लैब बनाने का प्रावधान किया है। जिसका लाभ राज्य के युवाओं को भी मिलेगा। डॉ. रावत ने इस सर्वसमावेशी बजट के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया। डॉ. रावत ने कहा कि बजट में जिज्ञासा, नवाचार और युवा मस्तिष्कों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिये कई प्रावधान किये गये हैं। उन्हों...

Continue Reading
Slider

फरवरी को सुशासन माह के रूप में मनाया जायेगा: डीएम

पौड़ी: जिलाधिकारी डॉ0 अशीष चौहान ने जिला कार्यालय से वी0सी0 के माध्यम से जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि फरवरी माह को सुशासन माह के रुप में मनाया जायेगा। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि फरवरी के पूरे महीने ग्राउण्ड स्तर पर सरकारी मशीनरी से युद्ध स्तर पर कार्य करवाते हुए एक उदाहरण प्रस्तुत करें। कार्यो की दैनिक रुप से मॉनिटरिंग के लिए उन्होने मुख्य विकास अधिकारी को विकास भवन परिसर में कन्ट्रोल रुम स्थापित करने के निर्देश दिये हैं। शनिवार को आयोजित सुशासन सम्बंधी इस बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जारी रोस्टर के अनुसार प्रत्येक अधिकारी गांवों में रात्रि चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने विभाग स्तर पर कार्यो की समीक्षा करत...

Continue Reading
Slider

वित्त मंत्री ने बजट पूर्व हितधारकों के साथ किया संवाद

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गनिर्देशन में वित्त मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा देहरादून के एक स्थानीय होटल में हितधारकों के साथ बजट पूर्व संवाद आयोजित किया गया। राज्य सरकार द्वारा तैयार किये जा रहे बजट में आम जनता के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों की भागीदारी सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम की प्रक्रिया प्रारंभ की है। इस संवाद कार्यक्रम के दौरान पूरे प्रदेश (गढ़वाल एवं कुमांऊ दोनों) से लगभग 200 से अधिक हितधारक सम्मिलित हुए। विभिन्न क्षेत्रों से सम्बन्धित हितधारकों, जिनमें शिक्षाविद्, वैज्ञानिक, स्वयं सहायता समूह एवं उद्योग एवं व्यापार के साथ ही सूक्ष्म-लघु व्यवसाय, होम स्टे संचालक से जुड़े लोगों ने अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। प्रदेश के कौने कौने से ...

Continue Reading
Slider

सूबे के पांच जनपदों में बनेंगे आधुनिक वेयरहाउसः डॉ. धन सिंह रावत

सूबे के पांच जनपदों में बनेंगे आधुनिक वेयरहाउसः डॉ. धन सिंह रावत विभागीय मंत्री ने जिलाधिकारियों को दिये भूमि चयन के निर्देश कहा, खत्म होगी भण्डारण की समस्या, किसानों को मिलेगा लाभ देहरादून, राज्य भण्डारण निगम प्रदेश के पांच जनपदों में आधुनिक सुविधाओं के साथ 40 हजार मिट्रिक टन क्षमता के गोदामों का निर्माण करेगा। इस संबंध में संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों को गोदाम निर्माण के लिये भूमि का चयन कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं। सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज दिल्ली से सहकारिता विभाग की वुर्चअल बैठक ली। जिसमें विभिन्न जनपदों के जिलाधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया। बैठक में डॉ. रावत ने विभागीय अधिकारियों को प्रदेशभर में भंडारण क्षमता के विस्तार और इसे बाजार की मांग के अनुरूप तैयार करने के निर्देश दिये। ताकि बड़े पैमाने पर खाद्या...

Continue Reading