यूसीसी नियमावली हाईलाइट दायरा – अनुसूचित जनजातियों को छोड़कर, सम्पूर्ण उत्तराखंड राज्य, साथ ही राज्य से बाहर रहने वाले उत्तराखंड के निवासियों पर लागू। प्राधिकार – यूसीसी लागू करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में एसडीएम रजिस्ट्रार और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सब रजिस्ट्रार होंगे। जबकि नगर पंचायत - नगर पालिकाओं में संबंधित एसडीएम रजिस्ट्रार और कार्यकारी अधिकारी सब रजिस्ट्रार होंगे। इसी तरह नगर निगम क्षेत्र में नगर आयुक्त रजिस्ट्रार और कर निरीक्षक सब रजिस्ट्रार होंगे। छावनी क्षेत्र में संबंधित CEO रजिस्ट्रार और रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर या सीईओ द्वारा अधिकृत अधिकारी सब रजिस्ट्रार होंगे। इन सबके उपर रजिस्ट्रार जनरल होंगे, जो सचिव स्तर के अधिकारी एवं इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन होंगे। रजिस्ट्रार जनरल के कर्तव्य – यदि रजिस्ट्रार तय समय में कार्रवाई नहीं कर पाते हैं तो मामला ऑटो फारवर्ड से ...
Continue ReadingRaath Samachar
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के सावणी गांव में लगी आग से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तुरंत राहत और पुनर्वास कार्य शुरू करने का आदेश दिया है। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि प्रभावित परिवारों को आवश्यक सामग्री, भोजन, कपड़े और अस्थायी आश्रय की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जाए। प्राप्त सूचना के अनुसार सावणी गांव में लगी आग को नियंत्रित कर लिया गया है। एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस, फायर सर्विस नौगांव, राजस्व, वन विभाग, की टीम सहित उपजिलाधिकारी पुरोला गोपाल सिंह चौहान और तहसीलदार मोरी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।
Continue Readingपौड़ी: 38वें राष्ट्रीय खेलों के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल विभाग पौड़ी द्वारा जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में विभिन्न खेल प्रेमियों ने भाग लिया और खेलों के प्रति अपनी उत्साही भागीदारी दिखाई। इस दौरान रैली खेल कार्यालय से एजेंसी चौक, बस स्टेशन से होते हुए पुनः खेल कार्यालय पहुंची। जिला खेल अधिकारी संदीप डुकलान ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 जनवरी से देहरादून में 38वां राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस रैली का उद्देश्य लोगों को खेलों के महत्व के बारे में जागरूक करना है, ताकि समाज में खेलों के प्रति जागरूकता और उत्साह बढ़े। रैली के माध्यम से इस आयोजन का संदेश व्यापक रूप से लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की गई, ताकि आगामी खेलों का सफल आयोजन हो सके और अधिक लोग इसमें भाग लें। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी खेल विभाग गंगा प्रसाद, वरिष्ट...
Continue Readingपौड़ी: नगर निकाय समान्य निर्वाचन-2025 में जनपद क्षेत्रान्तर्गत सभी सात निकायों की मतगणना शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पंन हुई। मतगणना के उपरान्त सभी निर्वाचित मेयरों/अध्यक्षों, सभासदों/सदस्यों को सम्बन्धित आर0ओ0 द्वारा प्रमाण पत्र जारी किये गयें। निर्वाचन को शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पंन कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को धन्यावाद दिया। निकाय चुनाव में नगर निगम कोटद्वार में मेयर के पद पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह रावत ने 14231 मतों से जीत दर्ज की। जबकि नगर निगम श्रीनगर में मेयर के पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आरती भण्डारी ने 1639 मतों से जीत दर्ज की। नगर पालिका परिषद पौड़ी में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी हिमानी नेगी ने 228 मतों से जीत हासिल की। जबकि नगर पालिका परिषद दुगड्डा में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्...
Continue Readingरंगारंग कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस जिलाधिकारी ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित करते हुए परेड की सलामी ली पौड़ी: कंडोलिया मैदान में 76वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने प्रतिभाग किया। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण दिन है जब भारत काफी गर्व के साथ संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में 76वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने 9ः30 बजे कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। वहां उपस्थित अधिकारी व कार्मिकों को संविधान की शपथ भी दिलाई। कंडोलिया मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, डीएफओ गढ़वाल व अन्य को स्मृति चिन्ह भेंट किये। जि...
Continue Reading
