Author Posts
Slider

जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिलाई मतदाता की शपथ

शहर में निकाली गई मतदाता जन जागरूकता रैली जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिलाई मतदाता की शपथ पौड़ी: 38वें राष्ट्रीय खेल के शुभंकर मौली व मशाल तेजस्विनी मुख्यालय पौड़ी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान शहर में मौली व मशाल की रैली के साथ-साथ मतदाता जन जागरुकता रैली भी निकाली गई। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एजेंसी चौक से मतदाता रैली को रवाना किया। इस दौरान मतदाता जन जागरूकता रैली एजेंसी चौक से बस अड्डा, धारा रोड़, अपर बाजार से रांसी स्टेडियम पहुंची। रैली में शामिल विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्कूली छात्र-छात्राएं व स्थानीय लोगों ने आने वाले चुनावों में अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए लोगों को जागरूक किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने रांसी स्टेडियम में निर्वाचन विभाग के तत्वाधान में सभी निर्वाचनों के साथ ही आगामी चुनावों में अपने मतदान का उपयोग करने की शपथ दिलाई। उ...

Continue Reading
उत्तराखंड

आर्मी ऑफिसर बनना चाहती है प्रिया

बालिका निकेतन, जिला शरणालय तथा शिशुसदन की बालिकाओं ने मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से मुलाकात की राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका निकेतन, केदारपुरम, जिला शरणालय एवं प्रवेशालय तथा शिशुसदन की लगभग 30 बालिकाओं ने उत्तराखण्ड की मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से उनके कार्यालय में मुलाकात की तथा अनौपचारिक संवाद किया। सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने इस अवसर पर मौजूद प्रत्येक बालिका से  उनकी शिक्षा, व्यक्तिगत जीवन तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तृत बातचीत की, बालिकाओं के सवालों के जवाब दिए तथा उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी के पूछने पर राजकीय बालिका निकेतन, केदारपुरम में रहने वाली 9वीं कक्षा की छात्रा पूजा ने बताया कि वह भविष्य में वकील बनना चाहती है। सीएस श्रीमती रतूड़ी ने पूजा को स्कूली शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए जिला प

Continue Reading
Slider

न्यायालय द्वारा सड़क सुरक्षा समिति को प्रदत्त की गई हैं असीम शक्तियां

जंक्शन आईएसलैण्ड से कारगी चौक की तरफ संचालित वाहनों को डायवर्ट कर, आईएसबीटी फ्लाईओवर  के नीचे सर्विस रोड़ एवं जंक्शन प्वांईट पर यातायात दबाव कम किया। आईएसबीटी पर ड्रेनेज समस्या को बरसात से पहले ही कर किया जाएगा दुरस्त डीएम ने बनाया प्लान। देहरादून, जिलाधिकारी सविन बंसल शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार लाने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं, जिसके लिए शहर में पार्किंग एवं यातायात प्रबन्धन हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। डीएम एवं एसएसपी के शहर भ्रमण उपरान्त सड़क सुधार एवं यातायात प्रबन्धन तथा बाजारों जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगट निंरतर सुधारात्मक कार्य गतिमान है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मा0 न्यायालय द्वारा सड़क सुरक्षा समिति को सुधार हेतु असीम शक्तियां प्रदान की गई हैं, तथा आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 में वर्णित शक्तियों का प्रयोग करते हुए सड़क सुधार कार्य किये जाएं। प

Continue Reading
Slider

38वें राष्ट्रीय खेल की तैयारी के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित

38वें राष्ट्रीय खेल की तैयारी के लिए खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित   आगामी 38वें राष्ट्रीय खेल के लिए खिलाड़ियों की तैयारी को मजबूत करने के उद्देश्य से खेल विभाग द्वारा प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हल्द्वानी में आधुनिक पेंटाथलॉन, ट्रायथलॉन और स्विमिंग के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।   इस विशेष शिविर में न केवल उत्तराखंड के बल्कि अन्य राज्यों की टीमों के प्रतिभागी भी भाग ले रहे हैं। सभी प्रतिभागी पूरी मेहनत और जोश के साथ अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। जैसे-जैसे खेलों की शुरुआत नजदीक आ रही है, खिलाड़ियों का उत्साह और समर्पण और भी बढ़ता जा रहा है।   प्रशिक्षण शिविर के बारे में बताते हुए माननीय खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा, " हमारे खिलाड़ी ठीक वैसी ही परिस्थितियों में प्रशि...

Continue Reading
उत्तराखंड

मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई

आगामी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दृष्टिगत मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने को सचिवालय परिसर में लोकतांत्रिक मतदाता सहभागिता को प्रोत्साहित किये जाने के उद्देश्य से मतदाता शपथ कार्यक्रम के तहत सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय के समस्त कार्मिकों को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए, देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, सचिव श्री दिलीप जावलकर, श्री पंकज कुमार पाण्डेय सहित सचिवालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Continue Reading