Author Posts
Slider

जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा

सचिव पेयजल शैलेश बगोली ने जल निगम, जल संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जल जीवन मिशन के समस्त कार्यों का डिवीजन तथा जिलेवार, एमडी जेजेएम द्वारा अनुश्रवण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा जल जीवन मिशन के कार्यों की गुणवत्ता की जांच लैब टैस्टिग के माध्यम से कराई जाए तथा विभाग के अधिकारी क्षेत्र में जाकर क्वालिटी टैस्ट करवाएंगे इस कार्य के लिए विभाग के ईई स्वयं जिम्मेदार होंगे। सचिव पेयजल श्री बगौली ने कहा कि जो भी कार्य पांच करोड़ की धनराशि से अधिक होंगे उन कार्यों की समीक्षा प्रत्येक सप्ताह एमडी जेजेएम द्वारा की जाएगी।

Continue Reading
Slider

38 वें राष्ट्रीय खेल की तैयारियों के सम्बऩ्ध में बैठक

देहरादून, जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में 38 वें राष्ट्रीय खेल की तैयारियों के सम्बऩ्ध में  मैनजमेंट टीम एवं सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर समुचित व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन के दृृष्टिगत जो कार्य सौपें गए हैं उनको निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर लें। उन्होंने मार्गों के सुधारीकरण के साथ ही आयोजन स्थल एवं आयोजन स्थल के परिवहन रूटों पर सौन्दर्यीकरण, विद्युत लाईट, विद्युत तारों को व्यवस्थित करने, आवागमन रूट पर पेड़ों की लोपिंग, पार्किग, लाईट आदि समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।  मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया चिकित्सकों की ड्यूटी के साथ प्रतियोगिताओं दौरान मेडिकल टीम, जिस होटल में टीम एवं अन्य स्टाफ रहेंगे वहां चिकित्सकों क...

Continue Reading
युवा जगत/ शिक्षा

ज्वाइंट रिप्लेसमेंट में बेहद उपयोगी व लाभप्रद है रोबोटिक तकनीक

देहरादून: चिकित्सा क्षेत्र में रोबोटिक्स की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून के आर्थोपेडिक्स और ज्वाइंट रिप्लेसमेंट विभाग के डायरेक्टर डॉ. हिमांशु कोचर ने ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी में रोबोटिक तकनीक के उपयोग व लाभ पर अपने विचार साझा किए। घुटने का दर्द और चलने में परेशानी किसी भी व्यक्ति की जीवन गुणवत्ता पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है, जो अक्सर सरल गतिविधियों को भी चुनौतीपूर्ण बना देता है। जो लोग लंबे समय से घुटने और जोड़ों के दर्द से राहत पाना चाहते हैं, उनके लिए रोबोटिक सर्जरी एक गेम-चेंजर साबित हुई है। ज्वाइंट रिप्लेसमेंट में रोबोटिक सर्जरी ने सर्जिकल और रिकवरी प्रक्रिया को पूरी तरह से बदल दिया है, जिससे छोटे चीरे, अधिक सटीकता, कम पोस्टऑपरेटिव दर्द और तेज़ रिकवरी संभव हो पाई है।   मैक्स सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल, देहरादून के हड्डी ...

Continue Reading
Slider

कीटनाशकों की पैकेजिंग में मिली खामियां

कीटनाशकों की पैकेजिंग में मिली खामियां, जांच को भेजे 08 नमूने कृषि विभाग व केन्द्रीय एकीकृत नशीजीव प्रबंधन केंद्र द्वारा किया गया निरीक्षण पौड़ी: कृषि विभाग व केन्द्रीय एकीकृत नशीजीव प्रबन्धन केन्द्र, देहरादून द्वारा संयुक्त रूप से कोटद्वार क्षेत्र के अंतर्गत जोश एग्रो केमिकल बलभद्रपुर, यू किसान स्टोर हल्दूखाता, चरक एग्री एण्ड बायोटैक स्टोर व मीनाक्षी परवाल शिवालिक स्टोर का निरीक्षण किया गया। मुख्य कृषि अधिकारी विकेश कुमार यादव ने बताया कि कोटद्वार के जोश एग्रो केमिकल बलभद्रपुर का निरीक्षण के दौरान मौके पर कम्पनी के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि फर्म में कीटनाशकों का उत्पादन नवम्बर 2024 से नहीं किया गया। कहा कि प्रतिनिधियों द्वारा यह भी बताया गया कि जब किसी फर्म या संस्था से उनकी कंपनी से ऑर्डर मिलता है तो उसी के आधार पर कीटनाशक, केमिकल का निर्माण उनकी कम्पनी द्वारा किया जाता है। क

Continue Reading
उत्तराखंड

जिला चिकित्सालय पौड़ी की व्यवस्थाएं हुई चाक-चौबंद

  कहा, 7 विशेषज्ञ चिकित्सक सहित 18 डॉक्टरों को किया गया तैनात 34 नर्सिंग ऑफिसर और पैरामेडिकल स्टॉफ ने भी सम्भाला मोर्चा पौड़ी/देहरादून, पीपीपी मोड़ (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) से हटने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग के पास आते ही जिला चिकित्सालय पौड़ी की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी गई है। जिला अस्पताल में प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों, डॉक्टरों, नर्सिंग अधिकारियों, पैरामेडिकल स्टॉफ की तैनाती कर दी गई है। जिससे अस्पताल में सभी चिकित्सकीय सुविधाएं सुचारू हो गई है। इसके अलावा आवश्यकतानुसार रोटेशन के आधार पर चिकित्सकों की तैनाती भी अस्पताल में की गई है ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो और उन्हें तत्काल चिकित्सकीय सुविधा मुहैया की जा सके। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि जिला चि...

Continue Reading