बुरांश सिर्फ़ एक लाउंज नहीं उत्तराखंड की जीवंत संस्कृति है: महाराज होटल हयात सेंट्रिक परिसर में पेस्ट्री और चाय-कॉफी लाउंज, बुरांश लोकल इंस्पायर्ड का अनावरण देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने हयात सेंट्रिक में उत्तराखंड की पाक विरासत को समर्पित पेस्ट्री और चाय-कॉफी लाउंज, बुरांश लोकल इंस्पायर्ड से बने खाद्य एवं पेय पदार्थों का अनावरण किया। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने होटल हयात सेंट्रिक परिसर में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में पेस्ट्री और चाय-कॉफी लाउंज, बुरांश लोकल इंस्पायर्ड का अनावरण किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हयात सेंट्रिक ने उत्तराखंड की पाक विरासत को आग...
Continue ReadingRaath Samachar
राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 2024 के अवसर पर दिनांक 14 दिसम्बर 2024 को राजधानी देहरादून में ऊर्जा संरक्षण दिवस का आयोजन उत्तराखण्ड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) द्वारा एस०सी०ई०आर०टी०, ननूरखेड़ा, देहरादून के सभागार में किया गया। जिसमें उरेडा, एस०सी०ई०आर०टी० के अतिरिक्त विभिन्न विभागों/संस्थाओं, शिक्षण संस्थाओं से आये स्कूल ऊर्जा मित्रों, राज्य के ऊर्जा निगमों में कार्यरत ऊर्जा ऑडिटरों, विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं बुद्धिजीवियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती रंजना राजगुरू, निदेशक उरेडा एवं अपर सचिव ऊर्जा द्वारा ऊर्जा संरक्षण से सम्बन्धित कैलेण्डर 2024 का विमोचन किया गया तथा ऊर्जा संरक्षण पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विभिन्न फर्मों द्वारा ई-व्हीकल एवं सोलर संयत्रों की प...
Continue Readingराज्य में हर महीने तीन लाख लोगों को आयुष सेवा का लाभ नेशनल आयुष मिशन के तहत दो वर्ष के आंकडे़ उत्साह से भरने वाले दूरस्थ क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा दे रही ये योजना केंद्रीय आयुष मंत्रालय थपथपा चुका है उत्तराखंड की पीठ नेशनल आयुष मिशन में उत्तराखंड की वर्तमान स्थिति उसकी प्रगति की कहानी को खुद बयां कर रही है। उत्तराखंड में हर महीने करीब तीन लाख लोग आयुष सेवा से लाभान्वित हो रहे हैं। पिछले 22 महीनों के आंकड़ों की बात करें, तो उत्तराखंड में 67 लाख से ज्यादा लोगों ने आयुष स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया है। नेशनल आयुष मिशन केंद्रीय आयुष मंत्रालय की फ्लैगशिप योजना है। इसे दूरदराज के क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के लक्ष्य के साथ डिजाइन किया गया है। उत्तराखंड जैसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य के लिए इस योजना की खास अहमियत मानी जा रही है। इस योजना...
Continue Readingदेहरादून। हिंदी में सर्वप्रथम डी.लिट. की उपाधि प्राप्त करने वाले डॉ पीतांबर बड़थ्वाल की जयंती के अवसर पर आज उत्तरांचल प्रेस क्लब में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ डॉ बड़थ्वाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने कहा कि उत्तराखंड के लैंसडाउन के पाली गांव में जन्मे पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल बचपन से ही साहित्यिक प्रवृत्ति वाले थे। अपने बाल्यकाल में ही उन्होंने अंबर नाम से कविताएं लिखनी शुरू कर दी थी। कानपुर में अपने छात्र जीवन के दौरान उन्होंने हिलमैन नामक अंग्रेजी मासिक पत्रिका का संपादन किया और इस पत्रिका के जरिए अपनी संपादकीय प्रतिभा भी प्रदर्शित की। बेहद कम आयु में ही डॉ बड़थ्वाल का निधन हो गया और साहित्य जगत ने एक बेहतरीन लेखक को खो दिया। कार्यकारिणी सदस्य फहीम तन्हा और रामानुज ने कहा कि हिंदी जगत के शोधार्थियों और साहित्यकारों की जयंती ...
Continue Readingवनाग्नि को रोकने लिए सीतलाखेत मॉडल, जनसहभागिता के साथ-साथ ली जायेगी ड्रोन की मदद-डीएम त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे से वनाग्नि पर अंकुश लगाये जाने की तैयारी। पौड़ी गढ़वाल। वनाग्नि की रोकथाम को लेकर एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। जिला वनाग्नि प्रबंधन प्लान पर स्वीकृति प्रदान करते हुए जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वनाग्नि घटनाओं को रोकने के लिए जनसहभागिता, सीतालाखेत मॉडल व ड्रोन तकनीक का पूर्ण प्रवाह के साथ प्रयोग करना सुनिश्चित करें। गुरुवार को आयोजित वनाग्नि रोकथाम बैठक में जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि विगत वनाग्नि सीजन में वनाग्नि में शामिल अज्ञातो से सम्बंधित एफआईआर की इन्वेस्टिगेशन रिर्पोट कल शाम तक जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होने स्पष्ट किया कि वन व राजस्व विभाग के क्ष...
Continue Reading
