मुख्यमंत्री ने पहली जौनसारी फीचर फिल्म "मैरै गांव की बाट" का प्रोमो और पोस्टर लांच किया फिल्म के जरिए जौनसार की समृद्ध संस्कृति, विरासत से परिचित होंगे लोग मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पहली जौनसारी फीचर फिल्म "मैरै गांव की बाट" का प्रोमो और पोस्टर लांच किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्रीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आंचलिक फिल्मों के निर्माण और प्रचार प्रसार में पूरा सहयोग दे रही है। सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य गठन के बाद अब पहली जौनसारी फीचर फिल्म बनकर तैयार हो गई है। इस फिल्म के जरिए जौनसार की समृद्ध संस्कृति, विरासत, रीति रिवाजों को देखने जानने का मौका मिलेगा। उन्होंने दर्शकों से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा कि, राज्य सरकार की तरफ से क्षेत्रीय बोली भाषाओं में बनी फिल्मों के निर्माण ...
Continue ReadingRaath Samachar
टैंक के निर्माण कार्यों का किया नापजोख पौड़ी गढ़वाल: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विकासखंड पौड़ी के अंतर्गत परसुंडाखाल पंपिंग पेयजल योजना के निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टैंक की वर्तमान स्थिति और पानी की आपूर्ति की व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। शनिवार को जिलाधिकारी ने परसुंडाखाल पंपिंग पेयजल योजना का निरीक्षण करते हुए इनलेट चेंबर, सेटलिंग चैंबर, स्लो सैंड फिल्टर व क्लीन वाटर टैंक का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ड्राइंग डिजाइन के अनुरूप हुए टैंक निर्माण कार्यों का नाप-जोख भी किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि टैंक की सुरक्षा दीवार को बेहतर बनाएं, जिससे टैंक को किसी भी तरह से क्षति न पहुंचे। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि पेयजल टैंक की आवश्यक मरम्मत, नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कह...
Continue Readingपौड़ी गढ़वाल: अग्निवीर ट्रेडमैन (म्युजिशियन, ओपर कैटगरी) व अग्निवीर ट्रेडमैन (हाउसकीपर, रिलेशनशीप) की भर्ती रैली 02 दिसम्बर से 04 दिसम्बर, 2024 को गढ़वाल राईफल्स रेजिमेंट सेंटर, लैंसडौन में आयोजित होगी। जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास अधिकारी लैंसडौन कर्नल ओमप्रकाश फरस्वाण ने बताया कि यूनिट हेडक्वार्टर कोटा के तहत भर्ती रैली का आयोजन किया जाना है। उन्होंने बताया कि भर्ती रैली में पूर्व सैनिक एवं विधवाओं के इच्छुक आश्रित 02 से 04 दिसम्बर को गढ़वाल राईफल्स रेजिमेंट सेंटर, लैंसडौन के डायस स्टेडियम में भाग ले सकते हैं।
Continue Readingपौड़ी गढ़वाल। एनआएलएम योजना के तहत जिले के विभिन्न बैंक मित्रों को आरसेटी में 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण में कुल 163 बैंक मित्रों ने ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण की। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने इस अवसर पर बैंक मित्रों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बैंक मित्र ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं को सुलभ और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह प्रशिक्षण उन्हें न केवल वित्तीय सेवाएं प्रदान करने में कुशल बनाएगा, बल्कि उनकी आर्थिकी को भी सुदृढ़ करेगा। यह पहल ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को वित्तीय सेवाओं का लाभ पहुंचाने और स्वावलंबन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। योजना के वित्त समन्वयक धनंजय भट्ट ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त बैंक मित्र ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकों की सेवाओं को सुलभ बनाएंगे। वह बचत खाता खोलने, नकद जमा व निका...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सागरताल नालापानी, देहरादून में बलभद्र खलंगा विकास समिति द्वारा आयोजित '50वाँ खलंगा मेला' में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खलंगा मेला आयोजन समिति को 5 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की। ' 50वाँ खलंगा मेला स्मारिका' का विमोचन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि खलंगा मेला पूर्वजों की वीरता और अदम्य साहस को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने महान सपूत सेनानायक कुंवर बलभद्र थापा और उनके वीर साथियों, वीरांगनाओं को भी नमन किया। उन्होंने कहा खलंगा की वीरभूमि में वर्ष 1814 के एंग्लो-गोरखा युद्ध में सेनानायक कुंवर बलभद्र थापा और उनके वीर सैनिकों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। इस युद्ध में कुंवर बलभद्र थापा और उनके वीर सैनिकों ने ब्रिटिश सैनिकों की विशाल सेना का सा...
Continue Reading
