Author Posts
Slider

पालाग्रस्त मार्गो में नियमित रूप से चूने व नमक का छिड़काव करें: जिलाधिकारी

पालाग्रस्त मार्गो में नियमित रूप से चूने व नमक का छिड़काव करें: जिलाधिकारी सार्वजनिक स्थानों पर करें अलाव की व्यवस्था पौड़ी गढ़वाल- आगामी शीतलहर और बर्फबारी की संभावना को देखते हुए जनपद में व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी ने जनपद में शीत लहरी के प्रकोप से बचाव के लिए समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व नगर निकायों को असहाय, बेसहारा लोगों की शीत लहरी से सुरक्षा के दृष्टिगत अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों (रेलवे/बस स्टेशन, चौराहा, पड़ाव, सराय आदि) पर अलाव की व्यवस्था करने के साथ ही कम्बल वितरण करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही इसकी फोटोग्राफ्स सहित रिपोर्ट आपातकालीन परिचालन केंद्र पौड़ी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने आम जनमानस की सुरक्षा ...

Continue Reading
Slider

घरों में नलों के साथ पानी की आपूर्ति भी हो सुनिश्चित : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक। ख़राब गुणवत्ता के मामलों को लेकर मुख्यमंत्री ने दिखाए सख्त तेवर। पौड़ी जिले की चुनखेत पंपिंग योजना की खराब गुणवत्ता पर तत्काल प्रभाव से संबंधित उत्तरदायी और जिम्मेदार अधिशासी अभियंता को निलंबित करने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश। पिथौरागढ़ जिले की वासुकीनाग पंपिंग योजना की खराब गुणवत्ता पर उक्त योजना को श्रमदान घोषित कर योजना के पुनरनिर्माण के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश। जल जीवन मिशन के अंतर्गत होने वाले सभी कार्यों का विशेष रूप से होगा सत्यापन : मुख्यमंत्री। जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीणों को जल संरक्षण हेतु कराई गई ट्रेनिंग एवं जागरूकता के संबंध में मुख्यमंत्री ने दिए जाँच के आदेश।   जनहित के कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय म...

Continue Reading
Slider

दन्त चिकित्साधिकारियों की वर्षों पुरानी मांग पर लगाई मुहर

धामी सरकार ने दी दन्त चिकित्साधिकारियों को एस०डी०ए०सी०पी० की बड़ी सौगात, वर्षों पुरानी मांग पर लगाई मुहर पर्वतीय व दुर्गम क्षेत्रों में निर्धारित सेवा पूरी करने वाले चिकित्सकों को मिलेगा लाभ, लंबे समय की जा रही थी एस०डी०ए०सी०पी० की मांग स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा सरकार स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्मिंकों की मांगो को लेकर गंभीर, हर न्यायोचित मांग का होगा समाधान उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने दन्त चिकित्साधिकारियों को एस०डी०ए०सी०पी० की बड़ी सौगात दी है। इसका लाभ प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के उन चिकित्साधिकारियों को मिलेगा जिन्होंने पर्वतीय व दुर्गम क्षेत्रों में अपनी निर्धारित सेवा अवधि पूरी कर ली है। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी कार्मिकों के हितों को लेकर लगातार गंभीर ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

अग्निवीर भर्ती रैली 11 से 21 दिसम्बर को रूड़की में होगी आयोजित

पौड़ी गढ़वाल: अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन बीईजी सैंटर रूड़की में आगामी 11 दिसम्बर से 21 दिसम्बर, 2024 को किया जा रहा है। मेजर लैंसडौन मार्कंडेय मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2024-25 की अग्निवीर भर्ती रैली (पुरूष व महिला) का आयोजन बीईजी सैंटर रूड़की में किया जाएगा। मेजर ने बताया कि 11 दिसम्बर को पुरूष अग्निवीर भर्ती टैक्नीकल, ऑफिस अस्टिेंट/एसकेटी ट्रेड में जनपद चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रूद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल व उत्तरकाशी की भर्ती की जाएगी। जबकि उत्तरकाशी जनपद की 11 दिसम्बर को अग्निवीर जनरल ड्यूटी भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। वहीं 12 दिसम्बर को चमोली, 13 को पौड़ी गढ़वाल व रूद्रप्रयाग, 14 को पौड़ी गढ़वाल व टिहरी गढ़वाल, 15 दिसम्बर को पौड़ी गढ़वाल, 16 दिसम्बर को देहरादून व हरिद्वार जनपद की अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। साथ ही 17 व 18 दिसम्बर को आरक्षित दिवस रखे गये है...

Continue Reading
Slider

रोजगार मेले के लिए 30 नवम्बर तक होंगे रजिस्ट्रेशन

पौड़ी गढ़वाल: क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लैंसडाउन एवं मॉडल करियर सेंटर जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार द्वारा 04 दिसम्बर 2024 को कोटद्वार नगर क्षेत्र में प्रातः 10.00 बजे से एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी उत्तम कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में सिडकुल हरिद्वार समेत 20 औद्योगिक इकाइयों के भाग लेने की संभावना है। उन्होंने यह भी बताया कि रिक्तियों की सम्भावित संख्या लगभग 700 है। बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आई०टी०आई०, स्नातक, परास्नातक, डी० फार्मा ०, बी० फार्मा एवं बी टेक व अन्य योग्यता धारक अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने सभी इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी मेले में भाग लेने के लिए 30 नवम्बर, 2024 तक भारत सरकार के नेशनल करियर सर्विस पोर्टल www.ncs.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बताया कि उत्तराखंड के किसी भी सेवायोजन कार्...

Continue Reading