Author Posts
Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

अब तक 2296 बेसिक शिक्षकों को दी गई नियुक्तिः डॉ. धन सिंह रावत

  देहरादून, प्राथमिक शिक्षा विभाग के तहत चार जनपदों के 128 प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गये हैं। शिक्षकों की नियुक्ति से प्रदेश के पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में अक्षर ज्ञान के दिये जल उठेंगे। नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य को देखते हुये राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति का निर्णय लिया था जिसे पूरा किया जा रहा है। नव नियुक्त शिक्षकों के आने से विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और बच्चों को घर के समीप ही गुणवत्तापरक शिक्षा आसानी से सुलभ होगी। यह बात प्रदेश के शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज एससीईआरटी सभागार में आयोजित बेसिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में कही। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डा. रावत ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर शिक्षा व्यवस्था उच्चस्तरीय होनी जरूरी है ताकि नौनिहालों की शैक्षिक नींव...

Continue Reading
उत्तराखंड

नगर निकायों के निर्वाचन हेतु निर्वाचन और सहायक निर्वाचन अधिकारियों की हुई तैनाती

‘‘नगर निकायों के निर्वाचन हेतु निर्वाचन और सहायक निर्वाचन अधिकारियों की हुई तैनाती‘‘ ‘‘जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जारी किए आदेश‘‘ जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निकाय) डॉ. आशीष चौहान ने आगामी नगर निकायों के अध्यक्ष/सदस्य पदों पर निर्वाचन कराए जाने हेतु रिटर्निंग अफसर (आरओ)/सहायक रिटर्निंग अफसर (एआरओ) की तैनाती कर दी है। डॉ. चौहान ने बताया कि सबंधित निर्वाचन/सहायक निर्वाचन अधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचित कार्यक्रमानुसार नाम निर्देशन पत्रों को प्राप्त करने से लेकर परिणाम घोषणा तक की समस्त कार्यवाही राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न कराएंगे। आदेश के अनुसार, अपर जिलाधिकारी ईला गिरी कोटद्वार नगर निगम में अध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु आरओ और तहसीलदार कोटद्वार साक्षी उपाध्याय एआरओ तैनात की गई हैं। सदस्य पद के ...

Continue Reading
Slider

सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई व विकासखण्डों में कम्पेक्टरों को चालू अवस्था में लाएं: डीएम

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में नमामि गंगे के अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय गंगा समिति की बैठक ली। उन्हांेने बैठक में विकासखण्ड स्तर पर बंद पडे़ कम्पेक्टरों को यथाशीघ्र चालू करने व सभी सार्वजनिक/सामुदायिक शौचालयों की सफाई करते हुए उपयोग की स्थिति में लाने केे निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये है। शुक्रवार को आयोजित गंगा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि विकासखण्ड स्तर पर कूड़ा निस्तारण हेतु लगाये गये कम्पेक्टर को प्राथमिकता के आधार पर चालू करना सुनिश्चित करें। नगरों, कस्बों व ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालयों को लेकर जिलाधिकारी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद के अन्तर्गत सभी सार्वजनिक शौचालयों कीे साफ-सफाई करवाते हुए चालू अवस्था में लाना सुनिश्चित करें। लिगेसी वेस्ट (पुराने कूड़े) के निस्तारण हेतु भूमि ...

Continue Reading
Slider

राजस्व के लिए जनमानस के साथ धोखाधड़ी की नही दी जा सकती है छूटः डीएम

जनमानस में जागरूकता लाने हेतु रजिस्ट्री से पूर्व किन-किन बिन्दुओं पर ध्यान रखना है, इसके लिए कार्यालयों पर लगाए जाएं फ्लैक्स। डीएम ने रजिस्ट्रार कार्यालय की लचर कार्यप्रणाली पर लगाई फटकार, एडीएम को एक सप्ताह के भीतर पूरी तैयारी के साथ बैठक कराने के दिए निर्देश। देहरादून, जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में स्टाम्प एवं रजिस्टेªशन विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए एआईजी स्टाम्प एंव सब रजिस्ट्रार सहित राजस्व विभाग के अधिकारियों को भूमि फर्जीवाड़ा रोकने हेतु प्रभावी कार्य योजना बनाने तथा जनमानस को फर्जीवाड़े से बचाने के लिए जागरूक करने हेतु व्यवस्था बनाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। राज्य का प्रथम डेडिकेटेड कम्प्यूटर कियोस्क की शुरूआत जनपद देहरादून से जिलाधिकारी एक और अभिनव प्रयास। राज्य का प्रथम डेडिकेटेड कम्प्यूटर कियोस्क की शुरूआत जनपद देहरादून से जिलाधिकारी की एक और अभिनव प्रयास। ...

Continue Reading
उत्तराखंड

राज्य में प्रवासी उत्तराखंड परिषद् का गठन किया जायेगा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में “प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन“ में सभी प्रवासी उत्तराखंड़ियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले अल्मोड़ा जनपद में बस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की माटी से जुड़े हुए प्रवासियों ने शिक्षा, अनुसंधान, ब्यूरोक्रेसी, फिल्म निर्माण, उद्योग, व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान उत्तराखंड से हैं। भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस श्री विपिन रावत भी इसी भूमि से थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति अपने आप में विशिष्ट है। हमारे प्रवासी देश के विभिन्न राज्यों में अपनी भाषा और संस्कृति को ...

Continue Reading