Author Posts
Sliderउत्तराखंड

जनहित में समन्वय बनाकर कार्य करें अधिकारीः चेयरमैन

देहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के कॉल सेंटर की सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित हों, इसके लिए बीएसएनएल, कॉल सेंटर व तकनीकी विभाग आपसी समन्वय बनाते हुए कार्य करेंगें। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में बीएसएनएल की संचार सेवाएं मजबूत की जाएंगी। इसके लिए प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अरविंद सिंह ह्यांकी ने सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक कर उन्हें जरूरी निर्देश दिए। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित बैठक में अध्यक्ष श्री अरविंद सिंह ह्यांकी ने बीएसएनएल व अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते कहा कि जिस उद्देश्य से कॉल सेंटर व टॉल फ्री नंबर की व्यवस्था दी गई है उसे जन अपेक्षाओं पर खरा उतारा जाना भी जरूरी है। टोल फ्री नंबर पर यदि किसी तकनीकी व्यवधान के कारण से कॉलर को समय पर कोई रिस्पांस नहीं मिलेगा तो यह ठीक नहीं है। अध्यक्ष ने इस बात पर जोर दिया कि प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्...

Continue Reading
Slider

ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किये

 पौड़ी गढ़वाल: जिलाधिकारी गढ़वाल के दिशा-निर्देशन पर उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की सभी बैंक शाखाओं द्वारा सितम्बर के अंतिम माह में ग्रामीण महिलाओं को रोजगार सृजन हेतु ऋण सुविधा दिए जाने हेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय पौड़ी द्वारा 30 सितम्बर तक शिविरों के माध्यम से लगभग 300 एनआरएलएम समूहों को 11 करोड़ ऋण वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है।       वित्त समन्वयक धनंजय भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरूवार को उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक शाखा सतपुली द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बैंक के अध्यक्ष हरिहर पटनायक द्वारा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गइ। उन्होंने वहां उपस्थित समूहो को कहा कि अधिक से अधिक स्वरोजगार से जुड़ें। उन्होंने महिलाओं से अपने स्वयं सहायता समूहों के साथ हुए अनुभवों को साझा किया तथा उन्हें स्वरोज...

Continue Reading
Slider

शैक्षिक भ्रमण के लिये हर ब्लॉक से 2-2 प्रतिभावान छात्रों का होगा चयन

शैक्षिक भ्रमण के लिये हर ब्लॉक से 2-2 प्रतिभावान छात्रों का होगा चयन सरकार ने वर्ष 2024-25 के लिये 50 लाख की धनराशि की अवमुक्त शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत बोले, छात्रों के लिये जरूरी है शैक्षिक भ्रमण देहरादून, विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के लिये प्रत्येक विकासखण्ड से दो-दो प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का चयन किया जायेगा। इसके लिये राज्य सरकार ने 50 लाख की धनराशि अवमुक्त करने की मंजूरी दे दी है। जिसका शासन स्तर से शीघ्र ही शासनादेश जारी कर दिया जायेगा। शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राएं देशभर के विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार के लिये राज्य सरकार ने कई कदम उठाये हैं। जिसमें भारत दर्शन शैक्षिक ...

Continue Reading
युवा जगत/ शिक्षा

जिलाधिकारी ने किया लेंसडौन तहसील का निरीक्षण

सभी दस्तावेजों का रिकॉर्ड अद्यतन और सुव्यवस्थित रखें:  जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने लेंसडौन तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपजिलाधिकारी कोर्ट व तहसीलदार कोर्ट कक्ष, संग्रह अनुभाग, नजारत अनुभाग सहित स्टॉक पंजीका, सूचना का अधिकार, सीएम हेल्पलाइन, सीएम सहायता पंजीका, 143 पंजीका सहित विभिन्न पंजीकाओं का अवलोकन किया।  उन्होंने संबंधित कार्मिकों को दस्तावेजों के रखरखाव को व्यवस्थित रूप से रखने के निर्देश दिए।       बुधवार को  जिलाधिकारी ने तहसील कोर्ट का निरीक्षण कर उपजिलाधिकारी व तहसीलदार को लंबित राजस्व वादों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान 143 के राजस्व वाद की दो फाइल पंजीका में सम्लित नहीं की गयी थी, जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को 143 की दो फाइलों को भी पंजीका में दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही 143   के निस्तारण हो चुकी फाइलों को व्यवस्...

Continue Reading
उत्तराखंड

राज्य के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

राज्य के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के 10 दिन के भीतर शासनादेश जारी मासिक विद्युत उपभोग 100 यूनिट तक विद्युत दरों में 50 प्रतिशत सब्सिडी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिनांक 16 सितम्बर, 2024 को की गयी घोषणा के क्रम में राज्य के घरेलू श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत टैरिफ में सब्सिडी प्रदान करने के सम्बन्ध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार उत्तराखण्ड राज्य में विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत टैरिफ में सब्सिडी निम्नानुसार प्रदान की जायेगी। हिम-आच्छादित क्षेत्र (Snow bound area) के घरेलू श्रेणी के ऐसे विद्युत उपभोक्ता जिनका मासिक विद्युत उपभोग 200 यूनिट तक है, को लागू विद्युत दरों (विद्युत कर सहित) में 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जायेगी। हिम-आच्छादित क्षेत्र (Snow bou...

Continue Reading