Author Posts
Slider

संवेदनशील मामलों पर त्वरित एक्शन लेने की कार्यप्रवृत्ति

डीएम ने जनमानस की सुरक्षा एवं जनहित से जुड़े संवेदनशील मामलों पर त्वरित एक्शन लेने की कार्यप्रवृत्ति को रखा कायम। पिंक बूथ के बाद अब प्ल्टन बाजार को मिले सीसीटीवी, अब कैमरों की नजर में रहेगी पल्टन बाजार की प्रत्येक गतिविधि, जिलाधिकारी ने अन्टाईड फंड से धनराशि जारी करने की दी स्वीकृति, पल्टन बाजार के व्यापारियों की जनमानस एवं व्यापारियों की सुरक्षा के दृष्टिगत कई वर्षो से बाज़ार में सीसीटीवी कैमरे लगाने की चली आ रही मांग को डीएम ने एक झटके में किया निस्तारित। पल्टन बजार में शुरूआत में लगगें 15 हाईटैक कैमरे।   डीएम एवं एसएसपी ने शहर के सयुक्त भ्रमण के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत पल्टन बाजार का किया था निरीक्षण, डीएम के निर्देश पर पल्टन बाजार पिंक बूथ करवाया था स्थापित अब लगेंगे सीसीटीवी कैमरे एसएसपी से दूरभाष पर वार्ता कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा, अनटाइड फंड से धनराशि की दी   ...

Continue Reading
खेल

उत्तराखंड में क्रिकेट प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए TOPS ने नैनीताल एसजी पाइपर्स को समर्थन दिया

देहारादून : भारत के अग्रणी एफएमसीजी ब्रांडों में से एक, टॉप्स के पीछे भारतीय खाद्य उत्पाद कंपनी जीडी फूड्स एमएफजी (आई) प्राइवेट लिमिटेड, उत्तराखंड प्रीमियर लीग में नैनीताल एसजी पाइपर्स पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की है। यह साझेदारी उत्तराखंड में उभरती हुई क्रिकेट प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए TOPS की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। नैनीताल एसजी पाइपर्स को समर्थन देकर, TOPS का लक्ष्य क्षेत्र में खिलाड़ियों के विकास और उनकी पहचान सुनिश्चित करना है। उत्तराखंड में एक प्रसिद्ध और प्रिय उपभोक्ता ब्रांड के रूप में, TOPS युवाओं को हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सशक्त बनाने के लिए समर्पित है। यह पहल TOPS द्वारा उत्तर भारत में जमीनी स्तर के खेलों का समर्थन करने के लिए एक बड़े प्रयास का हिस्सा है, जिसमें दिल्ली और उत्तर प्रदेश की टीमों के साथ साझेदारी भी ...

Continue Reading
Slider

मुख्य सचिव ने त्तराखण्ड स्किल डेवलपमेंट एण्ड एम्पलाॅयमेंट काॅन्फ्रेस की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक ली

नियोजन विभाग व सेतु आयोग द्वारा उत्तराखण्ड स्किल डेवलपमेंट एण्ड एम्पलाॅयमेंट काॅन्फ्रेस का आयोजन मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आगामी अक्टूबर में नियोजन विभाग व सेतु आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली उत्तराखण्ड स्किल डेवलपमेंट एण्ड एम्पलाॅयमेंट काॅन्फ्रेस की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने राज्य के युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से सशक्त करते हुए उनकी रोजगार की चुनौतियों के समाधान के साथ समावेशी व सतत् विकास की रणनीतियों पर मंथन के उद्देश्य से आयोजित की जाने वाली इस काॅन्फ्रेस से नीति आयोग, अन्र्तराष्ट्रीय श्रम संगठन, इंस्टीटयूट आॅफ हूयमन डेवलपमेंट, इन्टप्रयोन्रशिप डेवलपमेंट इंस्टीटयूट आॅफ इण्डिया, यूएनडीपी व यूनीसेफ को जोड़ने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने उक्त काॅन्फ्रेस में युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर तथा विदेश की आवश्यकताओं के अनुसार युवाओं हेतु कौश...

Continue Reading
Slider

सभी सड़कें 15 अक्टूबर तक गड्ढ़ा मुक्त की जाएं: सीएम

सभी सड़कें 15 अक्टूबर तक गड्ढ़ा मुक्त की जाएं-सीएम सचिव, विभागाध्यक्ष एवं सभी जिलाधिकारी पुनर्निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करें। जल जनित बीमारियों से बचाव के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। राज्य में प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए कुल 427.87 करोड़ रूपये की धनराशि आवंटित की जा चुकी है। नगर निकायों में आंतरिक मार्गों की मरम्मत एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान देने के दिये निर्देश सभी सड़कें 15 अक्टूबर तक गड्ढ़ा मुक्त की जाएं। राज्य में अतिवृष्टि से प्रभावित सभी क्षेत्रों में स्थिति सामान्य करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किये जाएं। सचिव, विभागाध्यक्ष एवं सभी जिलाधिकारी पुनर्निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करें। जो कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं, उनका भौतिक सत्यापन किया जाए। जो सड़कें अभी बंद हैं, उन्हें यथाशीघ्र सुचारू किया जाए। आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर सड़कों क...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

शिक्षा विभाग में नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लायें अधिकारीः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून, सूबे में गुणवत्तापरक शिक्षा के लिये सरकार द्वारा तमाम प्रयास किये जा रहे हैं। जिसके तहत विभाग के अंतर्गत रिक्त चल रहे सीआरपी-बीआरपी, चतुर्थ श्रेणी, अतिथि शिक्षक एवं प्राथमिक शिक्षकों के पदों को शीघ्र भरा जायेगा। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये है। प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर तीसरे चरण की काउंसलिंग के लिये 27 सितम्बर की तिथि निर्धारित कर दी गई है। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास पर विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था के सुदृढी़करण को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। डा. रावत ने बताया कि प्रदेश में शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार के लिये विभाग में लम्बे समय से रिक्त चल रहे पदों को शीघ्र भरा जायेगा। उन्होंने बताया कि समग्र शिक्षा के अंतर्गत सीआरपी...

Continue Reading