Author Posts
Slider

योजनाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

देहरादून, जिलाधिकारी सविन बंसल ने की अध्यक्षता में  मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय विकासभवन में विभागवार जिला योजना वर्ष 2023-24, वर्ष 2024-25 की वित्तीय भौतिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जा रही है। जिलाधिकारी ने आज समाज कल्याण, महिला कल्याण, बाल विकास, सूचना विभाग, अर्थ एवं संख्या आदि विभागों की जिला योजना वर्ष 2023-24, वर्ष 2024-25 की वित्तीय भौतिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विभागों से संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए रोजगारपरक, जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी शशिकांत गिरि, अपर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी प्रताप सिंह भण्डारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

Continue Reading
Slider

विभागाध्यक्षों का वेतन रोकने के निर्देश

पौड़ी गढ़वाल, ई-ऑफिस प्रणाली में विभागों की प्रगति की समीक्षा को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अधिकांश विभागों की खराब प्रगति के चलते जिलाधिकारी ने एक दर्जन विभागाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के निर्देश दिये हैं। तहसील स्तर पर ई-ऑफिस प्रणाली को गति प्रदान करने के लिए उन्होंने अपर जिलाधिकारी को निरंतर समीक्षा करने के निर्देश दिये हैं। मंगलवार को आयोजित ई-ऑफिस की समीक्षा बैठक में विभागों की खराब स्थिति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली पारम्परिक पत्राचार के तौर तरीकों का परिवर्तित डिजिटल स्वरूप है ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ कार्यो के संपादन में तेजी आ सके। ई-ऑफिस के माध्यम से पत्राचार करने में फिसड्डी विभागों में शामिल सहायक निर्वाचन अधिकारी, मुख्य कृषि अधिकारी, जि...

Continue Reading
Slider

श्रम साधकों की अद्वितीय शिल्पकला का अद्भुत समन्वय

अयोध्या में श्रीराम को समर्पित उत्तराखंड के शुभवस्त्रम् ने बढ़ाई प्रदेश की सांस्कृतिक प्रतिष्ठा सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश की संस्कृति और कला को मिल रही नई पहचान उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और पारंपरिक कलाओं को न केवल एक नई पहचान मिल रही है, बल्कि भविष्य की पीढ़ियाँ भी इससे प्रेरित होकर जुड़ रही हैं। सोमवार का दिन उत्तराखंडवासियों के लिए गौरव का दिन था, जब अयोध्या में विराजमान भगवान श्रीरामलाल का दिव्य विग्रह देवभूमि की विश्वविख्यात ऐपण कला से सुसज्जित शुभवस्त्रम में सुशोभित हुए। यह शुभवस्त्रम न केवल उत्तराखंड की पारंपरिक कला और समर्पण का प्रतीक था, बल्कि इसने राज्य की सांस्कृतिक समृद्धि को राष्ट्रीय पटल पर एक नया गौरवशाली अध्याय जोड़ा। इन शुभवस्त्रों को उत्तराखंड के कुशल शिल्पकारों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा से तैयार किया, और स्वयं मुख्यमंत्री ने इ...

Continue Reading
Slider

सूबे में एनसीसी विस्तार को केन्द्र सरकार ने दी मंजूरी

एनसीसी कैडेट के साढ़े सात हजार नये पदों पर होगी भर्ती शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नई दिल्ली में आयोजित बैठक में रखा प्रस्ताव देहरादून/दिल्ली, सूबे में एनसीसी की चाह रखने वाले युवाओं के लिये खुशखबरी है। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के संयुक्त राज्य प्रतिनिधियों की द्विवार्षिक कार्यक्रम में रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने उत्तराखंड में एनसीसी के विस्तार को अपनी मंजूरी दे दी है। इसी के साथ अब एनसीसी में साढ़े सात हजार नये कैडेट्स की भर्ती की जायेगी। बैठक में प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रतिभाग कर राज्य में एनसीसी के विस्तार, बजट, एवं अवसंरचना से मुद्दों को प्रमुखता से रखा। सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि एनसीसी विस्तार योजना को लेकर आज नई दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय संयुक...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

प्राथमिकता में रहें मानवीय पहलूः ह्यांकी

- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की छठवीं वर्षगांठ पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के चेयरमैन ने कार्मिकों को किया संबोधित - योजना की सफलता के लिए किए गए प्रयासों का सराहा, बेहतर परिणामों के लिए जन जागरूता व सहभागिता को बताया जरूरी देहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरणः आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के छठवीं वर्षगांठ पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के चेयरमैन अरविंद सिंह ह्यांकी ने सभी कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य से जुड़ी आयुष्मान योजना में काम करते हुए मानवीय पहलू को ध्यान में रखना हमारी प्राथमिकता में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह योजना मानव स्वास्थ्य से जुड़ी है ओर सेवा के यह मौके सौभाग्य से ही मिलते हैं। कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्राधिकरण के चेयरमैन अरविंद सिंह ह्यांकी ने कहा कि आयुष्मान योजना के बेहतर संचालन में सहयोग के लिए ...

Continue Reading