Author Posts
युवा जगत/ शिक्षा

सीएम धामी से मिले सम्पर्क फाउंडेशन के संस्थापक चेयरमैन

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में सम्पर्क फाउंडेशन के संस्थापक चेयरमैन श्री विनीत नायर ने भेंट की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में शिक्षा में सुधार के लिए 4,337 सरकारी स्कूलों में सम्पर्क टीवी स्मार्ट स्कूल कार्यक्रम के विस्तार किया जायेगा। इससे प्रदेश के लगभग ढाई लाख बच्चों को सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने सम्पर्क फाउंडेशन के संस्थापक चेयरमैन श्री विनीत नायर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक सराहनीय पहल है। सरकार द्वारा शिक्षा में आधुनिक तकनीक के प्रयोग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सम्पर्क फाउंडेशन द्वारा सरकारी स्कूलों में बच्चों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आधारित कोर्स पर शैक्षिक वीडियो के माध्यम से शानदार सामग्री तय की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। सम्पर्क फाउंडेशन ...

Continue Reading
उत्तराखंड

राजकीय मेडिकल कॉलेजों को मिले 104 लैब टैक्नीशियन

देहरादून, सूबे के राजकीय मेडिकल कॉलेजों को 104 लैब टैक्नीशियन मिल गये हैं। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने लिखित परीक्षा एवं अभिलेख सत्यापन के उपंरात चयनित अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। चयनित लैब टैक्नीशियनों की तैनाती से प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में आने वाले मरीजों को मेडिकल रिपोर्ट सटीक व समय पर मिल सकेंगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी चयनित लैब टैक्नीशियनों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों को सुदृढ़ कराने में जुटी है ताकि प्रदेश के आम लोगों को मेडिकल कॉलेजों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। उन्होंने कहा कि उद्देश्य के तहत मेडिकल कॉलेजों में जहां आधुनिक चिकित्सा उपकरणों को उपलब्ध कराया जा रहा है वहीं मेडिकल स्टॉफ की ...

Continue Reading
Sliderराजनीति

महाराज ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी से की शिष्टाचार भेंट

महाराज ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी से की शिष्टाचार भेंट महिला कल्याण, बाल विकास, मंत्री बेबी रानी मौर्य से भी मिले देहरादून/लखनऊ। प्रदेश के लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, पर्यटन, जलागम, धर्मस्य एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महिला कल्याण, बाल विकास, मंत्री बेबी रानी मौर्य से शिष्टाचार भेंट की। प्रदेश के लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, पर्यटन, जलागम, धर्मस्य एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने लखनऊ भ्रमण के दौरान मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महिला कल्याण, बाल विकास, मंत्री बेबी रानी मौर्य से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान श्री महाराज ने कई मुद्दों को लेकर दोनों नेताओं से बातचीत की।

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

भारत रत्न पं.गोविन्द बल्लभ पंत को श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत रत्न पं.गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पं. गोविन्द बल्लभ पंत महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, समाजसेवी तथा कुशल प्रशासक थे। उन्होंने हिन्दी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं देश के गृहमंत्री रहते उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में अहम योगदान दिया ।

Continue Reading
Slider

अटल भूजल योजना के लिए स्टेट लेवल स्टीयरिंग कमेटी का गठन

अटल भूजल योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल स्टीयरिंग कमेटी का गठन चम्पावत, हरिद्वार व उधमसिंह नगर में अटल भूजल योजना सामुदायिक नेतृत्व व भागीदारी से स्थायी भूजल प्रबंधन में सुधार किया जाएगा मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने अटल भूजल योजना के तहत राज्य के तीन जल संकटग्रस्त जनपदों चम्पावत, हरिद्वार व उधमसिंह नगर में जल बजटिंग व कार्यक्रम के स्थानीय स्तर पर कार्यान्वयन की देखरेख और विभिन्न राज्य एजेंसियों के बीच भूजल प्रबंधन के लिए समन्वय हेतु स्टेट लेवल स्टीयरिंग कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव द्वारा कमेटी में लघु सिचाई विभाग को नोडल विभाग बनाते हुए पेयजल व स्वच्छता, शहरी विकास, शहरी विकास, पंचायती राज, सिचाई, ग्राम्य विकास विभाग व स्प्रिंग एण्ड रिवर रिजूविनेशन प्राधिकरण (SARRA) को शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कमेटी को कार्यक्रम ...

Continue Reading