जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने विकास भवन में विभिन्न विभागीय अधिकारियों की स्वच्छता ही सेवा -2024 की समीक्षा बैठक में दिशा-निर्देश दिये। पौड़ी गढ़वाल: जिलधिकारी ने निर्देश दिये कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत रोस्टर बनाते हुए कूड़ा निस्तारण के सामूहिक व व्यक्तिगत तथा प्रचलित और वैकल्पिक दोनों तरिकों के उपायों को अमल में लायें तथा सामान्य जनमानस की संपूर्ण और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए स्वच्छता को संस्कार और सोच में आत्मसात करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ऐसी साइट (ब्लैक स्पॉट) का निरीक्षण करें जहां अधिक गंदगी रहती तथा अंतर्विभागीय और सामान्य जनमानस को प्रेरित करते हुए वहां पर सफाई करवाना सुनिश्चित करें। यंग जनरेशन की स्वच्छता के प्रति सोच और संस्कार को विकसित करने के से पूर्व उनकी बेसिक टेन्डेंसी का पता करें, ताकि उनकी बेहतर काउन्सिलिंग करवायी जा सके। जिलाधिक...
Continue ReadingRaath Samachar
देहरादून: जिलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल ने आज जिला समाज कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी प्रातः 09.55 बजे सर्वे चौक स्थित जिला समाज कल्याण कार्यालय पंहुचे। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा दी जा रही पेंशन सहित अन्य योजनाओं की ब्लॉक वार जानकारी ली। जिलाधिकारी ने पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की स्थिति का अवलोकन भी किया। साथ ही, जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि किसी भी योजना का आवेदन 07 दिन से अधिक लम्बित न रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। आवेदन लंबित रखने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण कार्यालय में आने वाले लोगों से वार्ता भी की, उनकी समस्या सुनते हुए समाज कल्याण अधिकारी को शाम तक समस्या का निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें इसके लिए पेंशन सम्बन्धी व अन्य प्रकरणों पर ...
Continue Readingअपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में स्प्रिंग एंड रिवर रिजूविनेशन प्राधिकरण (SARRA), उत्तराखण्ड की जनपद एवं अर्न्तविभागीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सभी विभागों को सारा के अंतर्गत गतिमान योजनाओं को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा आगामी 15 दिनों के अंदर जनपदों में लंबित कार्यों का परीक्षण करवा कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाए, एवं जो कार्य धरातल में पूर्ण हो चुके हैं, उनके आउटकम, आंकड़े सहित पेश किए जाएं। उन्होंने कहा प्रदेश के अंदर बंद पड़े हैंडपंप को पुनः रिचार्ज करने की दिशा में भी कार्य किए जाएं। बंद पड़े हैंडपंपों के माध्यम से भूजल को पुनःरिचार्ज किया जाए, जिसके लिए कार्य योजना बनाकर धरातल में उतारा जाए। उन्होंने कहा प्रदेश में पिछले साल तक पूर्ण रूप से सूख चुके हैंडपंपों की गिनती भी हो। अपर मुख्य स...
Continue Readingहिमालय संरक्षण के लिए गठित होगी विशेष कमेटी - सीएम पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हिमालय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय के सरोकारों से जुड़े विषयों के लिए महानिदेशक यूकॉस्ट श्री दुर्गेश पंत के संयोजन में एक कमेटी बनाई जायेगी। इस अवसर पर उन्होंने यूकॉस्ट द्वारा आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय पांचवें देहरादून, अन्तरराष्ट्रीय साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी फैस्टिवल के पोस्टर का विमोचन किया। यह महोत्सव 06 जनपदों देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ स्थित इंजिनियरिंग कॉलेजों में किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान सभी को हिमालय दिवस की शुभकामनाएं दी और हिमालय के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य कर रहे लोगों का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने ...
Continue Readingसचिव गृह श्री शैलेश बगोली ने ली प्रदेश के यातायात प्रबन्धन को लेकर बैठक यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए सभी जनपदों में सहायता करे यातायात निदेशालयः शैलेश बगोली यातायात नियमों के प्रवर्तन पर दिया जाए विशेष ध्यान रेड लाईट वायोलेशन डिटेक्शन (आरएलवीडी) को शीघ्र किया जाए सक्रिय सचिव गृह श्री शैलेश बगोली ने प्रदेश एवं विशेषकर देहरादून और अन्य बड़े शहरों में यातायात को लेकर पुलिस एवं परिवहन विभाग सहित अन्य सम्बन्धित एजेन्सियों के साथ बैठक की। सचिव गृह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात की समस्या के निराकरण के लिए शीघ्र ही अल्पावधिक एवं दीर्घावधिक योजनाएं तैयार की जाएं। सभी सम्बन्धित विभागों द्वारा आपसी सामंजस्य से व्यापक कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वयन किया जाए। उन्होंने निर्देश किए कि यातायात निदेशालय देहरादून सहित सभी जनपदों में यातायात व्यवस्था के सुधार के लिए कार्य करेगा। ...
Continue Reading
