देहरादून सचिव /सिविल जज (वरिष्ठ प्रभाग) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून ने अवगत कराया है कि माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली, मा० उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार तथा मा० जिला न्यायाधीश, देहरादून प्रेम सिंह खिमाल के दिशा-निर्देशन में आगामी 14.09.2024 को प्रातः 10 बजे से सायं 05:00 बजे तक जनपद देहरादून के समस्त न्यायालयों एवं बाह्य न्यायालयों ऋषिकेश, डोईवाला, मसूरी, विकासनगर, चकराता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें फौजदारी के शमनीय वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर सम्बंधित वाद, सिविल वाद, धन वसूली वाद, चैक बाउंस मामले, वैवाहिक संबंधों पर आधारित मामलें तथा अन्य कई प्रकृति के वादों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जायेगा। अतः वे सभी व्यक्ति, जिनके वाद जिला देहरादून के किसी भी न्यायालय में लंबित है, वे 13 सितम्बर ...
Continue ReadingRaath Samachar
हरिद्वार में आयोजित हुए रक्षा सूत्र कार्यक्रम, सांसद ने दोहराया संकल्प हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार की पहल पर रक्षा सूत्र कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शिरकत की। कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर समाज की हर मां.बहन की रक्षा का हम सभी संकल्प लें। स्वामीनारायण आश्रम भूपतवाला, भारत सेवाश्रम संघ देवपुरा, गुरु मंडल आश्रम देवपुरा, शुभांरभ बैंक्विट हॉल ज्वालापुर, सैनी आश्रम ज्वालापुर और अनुराग पैलेस ज्वालापुर और स्वयंवर पैलेस कनखल निकट बुड्ढी माता मंदिर में कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम में आई बहनों को संबोधित करते हुए सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की रक्षाबन्धन के दिन राखी बाँधने की बहुत पुरानी परम्परा है। रक्षाबंधन एक रक्षा का रिश्ता होता है,जहाँ पर सभी बहन और भाई एक दूसरे के प्रति प्रेम और कर्तव्य का प...
Continue Readingख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने एसडीजी इण्डेक्स के सम्बन्ध में समीक्षा की एसडीजी इण्डेक्स में उत्तराखण्ड का प्रथम स्थान बरकरार रहे तथा अपेक्षाकृत कम Performance वाले कुछ इंडिकेटर में सुधार के लिए विशेष प्रयास किए जाए लोअर इंडिकेटर वाले क्षेत्रों से सम्बन्धित विभागों के नोडल सचिव नामित उत्तराखण्ड का एसडीजी इण्डेक्स में प्रथम स्थान बरकरार रखने तथा अपेक्षाकृत कम Performance वाले कुछ इंडिकेटर में सुधार के लिए विशेष कार्य करने के उद्देश्य से मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने लोअर इंडिकेटर वाले क्षेत्रों से सम्बन्धित विभागों के नोडल सचिव नामित करते हुए 15 दिन में समीक्षा के निर्देश दिए हैं। जीरो हंगर तथा विशेषरूप से महिलाओं व बच्चों में कुपोषण हटाने के लक्ष्य में सुधार के दृष्टिगत सीएस ने पीडीएस के माध्यम से दालों की आपूर्ति की कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंन...
Continue Readingरुद्रप्रयाग जनपद के प्रभारी सचिव आर राजेश ने किया केदार घाटी में क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों का निरीक्षण अधिकारियों को कार्य में गति लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर अतिवृष्टि के चलते टूटे सड़क मार्ग के पुनर्स्थापन के लिए तेजी से कार्य चल रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशन पर जनपद प्रभारी चारधाम यात्रा सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने केदारघाटी में अतिवृष्टि के बाद चल रहे कार्यों का संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग के किमी 72 से 75 तक पैदल भ्रमण करते हुए अधिकारियों को कार्य में तीव्रता लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जनपद के प्रभारी सचिव ने लोनिवि के एनएच डिवीजन व सिंचाई विभाग के द्वारा किए जा रहे कार्यों का मौका मुआयना किया। उन्होंने कहा ...
Continue Readingगढ़वाल मंडल पौड़ी में खेल विवि खुलवाने हेतु युकां ने ज्ञापन भेजा पौड़ी। युवा कांग्रेस ने पौड़ी में खेल विश्वविद्यालय खोलने की मांग उठाई है। कहा कि यह मांग उनकी जायज है। जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में युवा कांग्रेस नेता जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस मोहित सिंह, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस आशीष नेगी, जिला सचिव सोनू, विधानसभा अध्यक्ष आयुष भंडारी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित नौटियाल, प्रियांश रावत, अमन नेगी, हिमांशु रावत ने अवगत कराया किया उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट की बैठक में खेल विश्विद्यालय खोले जाने को लेकर सैद्धांतिक मंजूरी मिल गयी है। आगामी होने वाले गैरसैंण विधानसभा सत्र में सरकार विधेयक ला रही ऐसे में हम चाहते है कि यह खेल विश्वविद्यालय का निर्माण गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी में किया जाना चाहिए। युकां नेताओं का कहना है कि हमारे पास यहाँ एथलीट खेलों के लिए उचित वातावरण व एशिया के सबस...
Continue Reading
