महिलाओं के सशक्तिकरण की चाबी बनी "मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना" 10 माह में स्वयं सहायता समूहों ने योजना के माध्यम से किया ₹318.98 लाख का कारोबार उत्तराखंड में शुरू की गई मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना प्रदेश की मातृ शक्ति को सशक्त बनाने में वरदान साबित हो रही है। वर्तमान में प्रदेश की करीब 37 हजार से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं। बीते एक वर्ष में योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों ने संपूर्ण प्रदेश में ₹318.98 लाख का कारोबार किया है। बीते वर्ष रक्षाबंधन पर 24 अगस्त, 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस योजना की शुरुआत की थी। योजना का लक्ष्य महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध करना था। इसके लिए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों की ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शनी लगाई जाती है...
Continue ReadingRaath Samachar
केदारनाथ पैदल मार्ग हुआ दुरुस्त, तीर्थ यात्रियों ने जताया मुख्यमंत्री धामी का आभार, 31 जुलाई की रात केदारनाथ पैदल मार्ग त्रासदी के कारण हो गया था बंद, 260 मजदूरों की कड़ी मेहनत के बाद बनाया गया पैदल मार्ग, आपदा से 29 जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया था 19 किलोमीटर पैदल मार्ग, केदारनाथ पैदल मार्ग को मजदूरों की कड़ी मेहनत के बाद दुरुस्त कर लिया गया गया, जिससे 15 दिन बाद पैदल चलकर यूपी, गुजरात और हरियाणा से कुछ तीर्थ यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। 260 मजदूरों की कड़ी मेहनत के बाद पैदल मार्ग को बनाया गया है। वहीं प्रशासन से मिल रहे सहयोग पर केदारनाथ धाम पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों ने आभार जताया है। बता दें कि 31 जुलाई की रात केदारनाथ पैदल मार्ग पर आई त्रासदी के कारण जगह-जगह ध्वस्त हो गया था। जिसके बाद सबसे पहली प्राथमिकता के तहत पैदल मार्ग से तीर्थ यात्राओं को सुरक्षित निकाला गया। म...
Continue Readingमुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी ने उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के वार्षिक प्रतिवेदन का विमोचन किया मुख्य सचिव ने बैंकों से सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में अधिकाधिक प्रतिभागिता करने की अपेक्षा की मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि बैंकों द्वारा भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रहे सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में अधिकाधिक प्रतिभागिता की जानी चाहिए ताकि राज्य के अधिक से अधिक जन मानस को इन योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी द्वारा सचिवालय में उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के वार्षिक प्रतिवेदन वित्तीय वर्ष 2023-24 का विमोचन किया गया। मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की उत्कृष्टता और ग्राहक सन्तुष्टि के प्रति प्रतिबद्वता सराहनीय है। बैंक द्वारा एनआरएलएम क्रेडिट लिंकेज और पीएमएफएमई में राज्य में शीर्ष बैंकों में स्थान प्राप्त करने के सा...
Continue Readingदेहरारदूनः राजधानी समेत सभी क्षेत्रों में 78वें स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। सरकारी कार्यालयों से लेकर अर्द्धसरकारी, निजी कार्यालयों व शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण किया गया। देहरादून स्थित सूचना एवं लोक सम्पर्क निदेशालय में महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर देश को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा हम सभी ने देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना है। इस अवसर पर अपर निदेशक श्री आशिष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक श्री के.एस चौहान, उप निदेशक श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, सहायक निदेशक श्रीमती अर्चना सहित सभी अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस की धू...
Continue Readingशहीद हुए 48 राष्ट्रीय राइफल के कैप्टन दीपक सिंह का पार्थिव शरीर गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पहुंचा
राजभवन देहरादून 15 अगस्त, 2024 डोडा, जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए 48 राष्ट्रीय राइफल के कैप्टन दीपक सिंह का पार्थिव शरीर गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पहुंचा, जहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किए। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद के पिता श्री महेश सिंह से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया एवं राज्य सरकार के स्तर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। राज्यपाल ने कहा कि शहीद कैप्टन दीपक सिंह, वीरभूमि उत्तराखण्ड के गौरव हैं। माँ भारती की सेवा में उनका यह बलिदान युवाओं मे...
Continue Reading
