Author Posts
उत्तराखंड

एम आई-17 विदा, चिनूक कुछ समय रहेगा

केदारघाटी में रेस्क्यू अभियान का प्रथम चरण पूरा देहरादून। केदारघाटी में रेस्क्यू अभियान का प्रथम चरण पूरा हो गया है। केदारनाथ में स्वेच्छा से रुके 78 लोगों को एमआई-17 के जरिये रविवार को गुप्तकाशी पहुंचाया गया, जिनमें स्थानीय दुकानदार, साधु-संत, घोड़ा-खच्चर चालक आदि शामिल थे। इसके साथ ही वायु सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर को विदा कर दिया गया है। अब कहीं भी कोई यात्री नीचे आने के लिए शेष नहीं बचा है। स्थानीय लोग जिन्हें नीचे आना था, वे सभी लाए जा चुके हैं। केदारनाथ धाम में खाद्य सामग्री तथा अन्य जरूरी सामान तथा रसद सामग्री जो पहुंचाई जानी थी, उन्हें एमआई-17 तथा स्टेट हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचाया जा चुका है। वहीं दूसरी ओर भारतीय वायु सेना का चिनूक हेलीकॉप्टर को केदारनाथ में कुछ भारी मशीनों को पहुंचाने के लिए अभी रोका गया है। जैसे ही मौसम खुलेगा, बड़ी मशीनों को पहुंचाकर चिनूक को भी रवाना क...

Continue Reading
युवा जगत/ शिक्षा

अर्थ एवं संख्या विभाग के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता

पौड़ी गढ़वाल। अर्थ एवं संख्या विभाग के तत्वावधान में रविवार को  मतदाताओं के जागरूकता, अभ्यास और दृष्टिकोण के सम्बंध में एंड लाइन सर्वे  2024 का केंद्रित समूह चर्चा (फोकस्ड ग्रुप डिस्कशन) का आयोजन  नगर निगम सभागार श्रीनगर में  किया गया। इस चर्चा में उपस्थित मतदाताओं द्वारा मतदाता पंजीकरण, मतदान प्रक्रिया, मतदान के महत्त्व,  कम मतदान के कारण व विभिन्न समस्याओं के समाधान, मतदान प्रतिशत, विशेषकर युवा मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी को बढ़ाये जाने को लेकर अपने-अपने सुझाव  रखे।      केंद्रित समूह चर्चा के दौरान मंडलीय अर्थ एवं संख्याधिकारी शिल्पा भाटिया ने कार्यक्रम में उपस्थित मतदाताओं से बढ़ चढ़कर निष्पक्ष एवं स्वतंत्र होकर प्रतिभाग करने व अपने-अपने विचार रखने को कहा।     अर्थ एवं संख्याधिकारी पौडी राम सलोने ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा और लोकसभा चुनावों के पूर्व बेस लाइन और चुनावों के पश्चात एंड...

Continue Reading
Slider

स्कूल के स्वीमिंग पूल डूबने से बाल-बाल बचा तीसरी कक्षा का छात्र

अभिभावकों ने लगाया लापरवाही का आरोप, सुरक्षा को लेकर जताई चिंता देहरादूनः एक ओर जहां कोचिंग सेंटरों की अव्यवस्थाओं पर प्रदेश से लेकर केंद्र तक की सरकारें एक्शन में हैं वहीं जनपद रूड़की एक स्कूल की हरकतों पर अभिभावक भी कुछ इसी तरह से परेशान हैं। सोशल मीडिया पर संबंधित स्कूल की अव्यवस्थाओं पर अभिभावक चिंता जता रहे हैं। एक अभिभावक की जानकारी के मुताबिक उनका बच्चा एसपी ग्लोबल इंटरनेशलन स्कूल कक्षा तीन पढ़ता है। यहां बच्चों को स्वीमिंग सिखाई जाती है। गत दिवस उनका बच्चा डूबने से बाल बाल बचा है। वाकये से बच्चा बहुत डरा हुआ है। उसने बताया कि बड़ी मुश्किल से उसकी जान बच पाई है। वहीं इतना कुछ होने के बाद भी स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को इस बारे में कुछ भी नहीं बताया। सोशल मीडिया के जरिए ही यह मामला शिक्षा विभाग के अधिकारियों तक भी पहुंचा है।

Continue Reading
Slider

पैरालंपिक खिलाड़ियों ने किया है अपने खेल कौशल से अन्य लोगो को प्रेरित करने का कार्य-रेखा आर्या

पैरालंपिक खिलाड़ियों ने किया है अपने खेल कौशल से अन्य लोगो को प्रेरित करने का कार्य-रेखा आर्या खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया उत्तराखंड पैरालंपिक बॉलीबाल खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मानित,कहा समाज के लिए हैं प्रेरणास्रोत देहरादून: आज उत्तराखंड सरकार में खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित एक निजी होटल में पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की जहां उन्होंने "उत्तराखंड पैरालंपिक बॉलीबाल खिलाड़ियों" को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मानित किया।साथ ही उन्होंने सभी के साथ अभ्यास मैच भी खेला।कहा कि निश्चित ही हमारे पैरालंपिक खिलाड़ियों ने अपने खेल के जरिये अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का कार्य किया है। आज केंद्र और राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में हमारे खिलाड़ियों को ब...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंडयुवा जगत/ शिक्षा

भांग की खेती पर निगरानी रखने के निर्देश

पौड़ी गढ़वाल।  जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में नशे के प्रति जागरूकता को लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य विभागों की ई-प्लेज, मेडिकल स्टोरों पर वरिष्ठ औषधि निरीक्षक के निरीक्षण की कार्यवाही की सराहना की। वहीं पुलिस राजस्व विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों को भांग की खेती पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।      शुक्रवार को एनआईसी में आयोजित एनकॉर्ड की बैठक में जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों  को कोटपा के तहत की जाने वाली चालानी कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिए है।  स्वास्थ्य विभाग द्वारा विद्यालयों में शिक्षणरत्त लगभग 47 हजार छात्रों में से 36 हजार 500 से अधिक छात्रों को नशे के प्रति जागरूकता अभियान के तहत ई-प्लेज दिलाकर 70% का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने शेष छात्रों को नशे के प्रत...

Continue Reading