रुद्रप्रयाग 12 अगस्त, 2024 विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम विभिन्न विभागों से संबंधित 24 शिकायत दर्ज, 11 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण, शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को दिए शीघ्र निराकरण के निर्देश जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जनसंवाद/जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 24 शिकायत दर्ज की गई। जिनमें 11 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया जबकि शेष शिकायतों का निस्तारण करने के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में धारतोंदला के प्रधान देवेंद्र सिंह रावत ने राजस्व ग्राम तोंदला में हो रहे भूस्खलन के कारण आवासीय भवनों को उत्पन्न हुए खतरे की समस्या से अवगत कराया। मल्यासू के ग्रामीणों ने कोटली बांसी मोटर मार्ग निर...
Continue ReadingRaath Samachar
रुद्रप्रयाग 12 अगस्त, 2024 31 जुलाई को केदारघाटी में आपदा के कारण जो सड़क एवं पैदल मार्ग कई स्थानों पर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे उन स्थानों पर जिलाधिकारी के निर्देशन में सड़क मार्ग एवं पैदल मार्ग को खुलवाने के लिए संबंधित विभागों को त्वरित गति से कार्य करने के निर्देश दिए गए थे। जिसमें संबंधित विभागों द्वारा क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग एवं सड़क मार्गों का कार्य तत्परता से किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग निर्भय सिंह ने अवगत कराया है कि सोनप्रयाग एवं गौरीकुंड के बीच में डेढ सौ मीटर जो सड़क मार्ग पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था उसे त्वरित गति से खुलवाने के लिए पोकलैंड मशीन द्वारा निरंतर कार्य किया गया तथा आज दोपहर तक ही पोकलैंड मशीन द्वारा सड़क की कटिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा सड़क मार्ग को वाहनों की आवाजाही हेतु खोल दिया गया है। अ...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना एवं मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इन स्टॉलो का अवलोकन करते हुए स्थानीय उत्पादों ( घी एवं अन्य) की खरीदारी भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूह को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। राज्य की महिलाएं समूहों के माध्यम से बहुत बेहतर उत्पाद बना रही है। समूहों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिल रही है एवं रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा बंधन से पूर्व स्वयं सहायता समूह द्वारा राखियां बनाई जा रही हैं। सरकार द्वारा महिलाओ को अपने उत्पाद बेचने के लिए उन्हें सुविधा अनुसार मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। उ...
Continue Readingआयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य हासिल करने को जबरदस्त एक्सरसाइज - स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशों पर तय लक्ष्य अनुरूप प्रगति न करने वाले जनपदों में चल रहे हैं संयुक्त अभियान - मंत्री बोले, प्रदेश में शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने की है सरकार की कोशिश देहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य हासिल करने के लिए ठोस रणनीति पर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के जिन जनपदों में आयुष्मान कार्ड निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नहीं बन पा रहे हैं वहां प्राधिकरण के अधिकारी स्वास्थ्य विभाग से लेकर पंचायत व खाद्य एवं पूर्ति विभाग से समन्वय स्थापित कर लक्ष्य हासिल करने की रणनीति तय कर रहे हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने बताया कि आयुष्मान योजना जनहित की एक अद्भुत योजना है। जीवनदान से बड़ा कोई कार्य नहीं होता। आयुष्मान योजना रूग्णता से ग्रसित मरीजों के ...
Continue Readingकेदारघाटी में रेस्क्यू अभियान का प्रथम चरण पूरा देहरादून। केदारघाटी में रेस्क्यू अभियान का प्रथम चरण पूरा हो गया है। केदारनाथ में स्वेच्छा से रुके 78 लोगों को एमआई-17 के जरिये रविवार को गुप्तकाशी पहुंचाया गया, जिनमें स्थानीय दुकानदार, साधु-संत, घोड़ा-खच्चर चालक आदि शामिल थे। इसके साथ ही वायु सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर को विदा कर दिया गया है। अब कहीं भी कोई यात्री नीचे आने के लिए शेष नहीं बचा है। स्थानीय लोग जिन्हें नीचे आना था, वे सभी लाए जा चुके हैं। केदारनाथ धाम में खाद्य सामग्री तथा अन्य जरूरी सामान तथा रसद सामग्री जो पहुंचाई जानी थी, उन्हें एमआई-17 तथा स्टेट हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचाया जा चुका है। वहीं दूसरी ओर भारतीय वायु सेना का चिनूक हेलीकॉप्टर को केदारनाथ में कुछ भारी मशीनों को पहुंचाने के लिए अभी रोका गया है। जैसे ही मौसम खुलेगा, बड़ी मशीनों को पहुंचाकर चिनूक को भी रवाना क...
Continue Reading
