मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में बजट पेश होने के उपरान्त मीडिया से औपचारिक वार्ता करते हुए उत्तराखण्ड के रजत जयंती वर्ष में ऐतिहासिक बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री और पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बजट राज्य सरकार की प्राथमिकताओं और संकल्पों को प्रस्तुत करता है। जो सरकार की भविष्य की योजनाओं को प्रस्तुत करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष में बजट के आकार ने 01 लाख करोड़ को पार किया है। पिछले बजट की तुलना में इस वर्ष के बजट में 13 प्रतिशत वृद्धि हुई है। उत्तराखण्ड राज्य के प्रथम बजट से इस बार का बजट 24 गुना अधिक है। बजट ईकोलॉजी, इकोनोमी, इन्नोवेशन, इन्क्लूसिव और सस्टेनेबल डेवेलपमेंट के साथ-साथ टेक्नोलॉजी और एकाउन्टेबिलिटी को ध्यान में रख कर बनाया गया है। रीवर फ्रंट डेवेलपमेंट योजना, प्रवासी उत्तराखण्ड परिषद का गठन, स्मार्ट सिटी के अंतर्ग...
Continue ReadingRaath Samachar
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत शाकंबरी देवी को 02 लाख की सहायता राशि प्रदान की पौड़ी: उत्तराखंड ग्रामीण बैंक बूंगीधार शाखा ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत शाकंबरी देवी को 2 लाख रुपये की राशि का भुगतान किया। इसके अतिरिक्त, बैंक ने अटल पेंशन योजना के अंतर्गत शाकंबरी देवी को 15,500 रुपये की राशि भी दी। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के प्रबंधक प्रवीण कुमार गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ समय पहले गंगा दत्त का आकस्मिक निधन हो गया था जो बैंक के ग्राहक थे। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत उनकी पत्नी शाकंबरी देवी को सहायता राशि प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि यह कदम उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की ओर से ग्राहकों को सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ प्रदान करने के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस मौके पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक बूंगीधार शाखा प्रबंधक विवेक जोशी ...
Continue Readingअवैध रूप से खनन करते हुए कोई पकड़ में आता है तो करें सख्त कार्यवाहीः डीएम लापरवाही बरतने पर तीन अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब एक के वेतन पर रोक तो एक को नोटिस जारी जिलाधिकारी ने ली एनआईसी कक्ष में राजस्व संवर्द्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक पौड़ी: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में राजस्व संवर्द्धन एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को राजस्व वसूली ले तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष जिन विभागों द्वारा वसूली नहीं की है उन्हें सख्त निर्देश देते हुए लक्ष्य हासिल करने को कहा। शुक्रवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कोटद्वार में बिना हेलमेट के चल रहे दुपहिया वाहनों पर अंकुश नहीं लगाने पर उपजिलाधिकारी कोटद्वार, सीओ पुलिस कोटद्वार व एआरटीओ कोटद्वार का स्पष्टीकरण तलब किया। राज्य कर कोटद्वार द्वारा पिछ...
Continue Readingचौबटिया में बनेगा शीतोष्ण फलों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, राज्य सरकार के प्रस्ताव को मिली कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार प्रदेश में अनुसंधान को बढ़ावा देने हेतु कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के दिए थे निर्देश देहरादून, कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा विभागीय अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के क्रम में आज उद्यान विभाग में केन्द्रपोषित बागवानी मिशन योजनान्तर्गत भारत सरकार ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय उद्यान चौबटिया, अल्मोड़ा में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर टैम्परेट फ्रूट की स्थापना के लिए रुपये 671.62 लाख की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है। इसके लिए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रद...
Continue Reading
