Author Posts
युवा जगत/ शिक्षा

भारत सरकार की मंजूरी, चौबटिया में बनेगा शीतोष्ण फलों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

चौबटिया में बनेगा शीतोष्ण फलों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, राज्य सरकार के प्रस्ताव को मिली कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार प्रदेश में अनुसंधान को बढ़ावा देने हेतु कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के दिए थे निर्देश देहरादून,  कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा विभागीय अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के क्रम में आज उद्यान विभाग में केन्द्रपोषित बागवानी मिशन योजनान्तर्गत भारत सरकार ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय उद्यान चौबटिया, अल्मोड़ा में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर टैम्परेट फ्रूट की स्थापना के लिए रुपये 671.62 लाख की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है। इसके लिए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रद...

Continue Reading
Slider

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना की सहायता राशि प्रदान की

पौड़ी: उत्तराखंड ग्रामीण बैंक बूंगीधार शाखा ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत शाकंबरी देवी को 2 लाख रुपये की राशि का भुगतान किया। इसके अतिरिक्त, बैंक ने अटल पेंशन योजना के अंतर्गत शाकंबरी देवी को 15,500 रुपये की राशि भी दी। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के प्रबंधक प्रवीण कुमार गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ समय पहले गंगा दत्त का आकस्मिक निधन हो गया था जो बैंक के ग्राहक थे। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत उनकी पत्नी शाकंबरी देवी को सहायता राशि प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि यह कदम उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की ओर से ग्राहकों को सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ प्रदान करने के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस मौके पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक बूंगीधार शाखा प्रबंधक विवेक जोशी सहित विपिन कुमार, रवि खत्री, मान सिंह व अन्य उपस्थित थे।

Continue Reading
Slider

आगामी 28 फरवरी तक शत-प्रतिशत वित्तीय प्रगति सुनिश्चित करेंः जिलाधिकारी

‘जिलाधिकारी ने की योजनाओं की समीक्षा, धीमी प्रगति पर तीन अधिकारियों का वेतन रोका’ पौड़ी: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विभाग आगामी 28 फरवरी तक शत-प्रतिशत वित्तीय प्रगति सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर आयुक्त श्रीनगर, नगर पालिका ईओ पौड़ी और नगर पंचायत ईओ थलीसैंण के फरवरी माह के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी विभागों की दैनिक रूप से खर्च की समीक्षा करते हुए एक्सेल शीट पर अपडेट करवाएं। बुधवार को आयोजित बैठक में ...

Continue Reading
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री और सीडीएस की मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को विधानसभा देहरादून में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने शिष्टाचार भेंट की । इस अवसर पर मुख्यमंत्री और सीडीएस ने सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों एवं सेना द्वारा राज्य में आयोजित किए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सैन्यभूमि है। राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं को रक्षा क्षेत्र में अधिक अवसर देने और राज्य की सुरक्षा व विकास को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Continue Reading
Slider

“राज्य, संस्कृति और मूल स्वरूप की रक्षक हमारी सरकार !”

"राज्य, संस्कृति और मूल स्वरूप की रक्षक हमारी सरकार !" प्रदेश की जनता की लंबे समय से उठ रही मांग और उनकी भावनाओं का पूरी तरह सम्मान करते हुए आज कैबिनेट ने सख्त भू-कानून को मंजूरी दे दी है। यह ऐतिहासिक कदम राज्य के संसाधनों, सांस्कृतिक धरोहर और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा, साथ ही प्रदेश की मूल पहचान को बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हमारी सरकार जनता के हितों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और हम कभी भी उनके विश्वास को टूटने नहीं देंगे। इस निर्णय से यह स्पष्ट हो जाता है कि हम अपने राज्य और संस्कृति की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। निश्चित तौर पर यह कानून प्रदेश के मूल स्वरूप को बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होगा।

Continue Reading