Author Posts
उत्तराखंड

डीएम का प्रोजेक्ट ‘उत्कर्ष’  हिटः ओएनजीसी  हुई  Convinced

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल के महत्वाकाशी योजना  ‘‘प्रोजेक्ट उत्कर्ष’’ उत्कर्ष के माध्यम से जनपद के सरकारी स्कूलों को आधुनिकीकरण करने में जुटे हैं। जनपद के दुर्गम क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में भी अब फर्नीचर, आधुनिक तकनीक से जोड़ने का काम किया जा रहा है। सरकारी स्कूलों में फर्नीचर, उपकरण के साथ खेल अवस्थापना सुविधा से जोड़ने हेतु जिला प्रशासन निंरतर प्रयासरत् है। वहीं इस डीएम के इस महत्वकाशी प्राजेक्ट को हुडको एवं ओएनजीसी का सहयोग मिला है, जिसके लिए ओएनजीसी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सीएसआर फंड में 1.5 करोड़ की धनराशि देने की स्वीकृति के साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए धनराशि जारी करने की स्वीकृति दी है। जिला प्रशासन द्वारा हुडको को भेजा गया 3 करोड़ का प्रस्ताव भी अंतिम चरण में हैं, हुडको स्कूलों में स्मार्ट एलईडी स्क्रीन स्थापित करेगा। जिलाधिकारी के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकार...

Continue Reading
Slider

प्लास्टिक मुक्त उत्तराखण्ड, स्वच्छता और फिट इंडिया मूवमेंट

प्लास्टिक मुक्त उत्तराखण्ड, स्वच्छता और फिट इंडिया मूवमेंट के लिए बेहतर कार्ययोजना के साथ अभियान चलाया जाए। इसमें जन जागरूकता के साथ ही जनसहभागिता की दिशा में विशेष प्रयास किये जाएं। यह निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन से वर्चुअल बैठक के दौरान अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्लास्टिक मुक्त उत्तराखण्ड अभियान को और अधिक व्यापक स्तर पर चलाया जाए। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड अपने नैसर्गिक सौन्दर्य के साथ पर्यटन और जैव विविधता के दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। पर्यावरण और जैव विविधता के संरक्षण के लिए सबको मिलकर प्रयास करने हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में स्कूलों, कॉलेजों, गैर सरकारी संस्थानों और व्यापारिक संगठनों को भी जोड़ा जाए। किसी अभियान की सफलता के लिए जन भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को न...

Continue Reading
Slider

भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित

पौड़ी: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि व स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले महान शहीदों की स्मृति में कलेक्ट्रेट परिसर में 2 मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद दिवस के अवसर पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण कार्यालय में सत्य अहिंसा के पुजारी राष्टपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखते उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें भाविनी  श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया । साथ ही उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस और संघर्ष के कारण ही हम आज स्वतंत्र भारत में सांस ले पा रहे हैं। शहीदों के इस बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। जिलाधिकारी ने वहां उपस्थित अधिकारियों व कर...

Continue Reading
Slider

एम्बुलेंस के बेड़े में होगी वृद्धि, जनपदों में रहेगी बैकअप व्यवस्था

सूबे में दुरूस्त होगी 108 इमरजेंसी एम्बुलेंस सेवाः डॉ. धन सिंह रावत कहा, जरूरतमंद व्यक्ति को मिलेगी एम्बुलेंस के लोकेशन की सूचना देहरादून, सूबे में स्वास्थ्य सेवा की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी माने जाने वाली 108 आपातकालीन सेवा को और अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाया जायेगा। प्रत्येक जनपद में एम्बुलेंस की बैकअप व्यवस्था रहेगी, इसके लिये 108 एम्बुलेंस के बेड़े में वृद्धि की जायेगी। इसके अलावा एम्बुलेंस का पहाड और मैदानी क्षेत्रों में अलग-अलग रिस्पॉस टाइम तय किया गया है, साथ ही दुर्घटना के दौरान जरूरतमंद व्यक्ति को एम्बुलेंस के लोकेशन की सटीक जानकारी दी जायेगी। नियत समय सीमा के भीतर सर्विस उपलब्ध न करने वाले 108 एम्बुलेंस वाहनों पर कड़ी पैनाल्टी लगाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये गये हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास पर चिकित्सा स्वास्थ...

Continue Reading
Slider

जिलाधिकारी ने ली डीएलआरसी की समीक्षा बैठक

बैंकर्स अपने पास आवेदनों को लंबित न रखें: जिलाधिकारी पौड़ी: बैंकर्स की जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति (डीएलआरसी/डीसीसी) की बैठक जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कमेठी गठित कर केसीसी आंकड़ों में अलग-अलग आंकड़े आने पर उसकी जांच कर 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों व बैंक शाखा प्रबंधकों को समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिये कि लंबित आवेदनों को स्वीकृत करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी आवेदक द्वारा दस्तावेज पूरे जमा नहीं कराए गए तो उनसे दस्तावेज प्रस्तुत कर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी को...

Continue Reading