सीएम हेल्पलाइन में अधिक समय से लंबित शिकायतों का निस्तारण तत्काल करें: जिलाधिकारी जिलाधिकारी ने ली सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश पौड़ी: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिक समय से लंबित शिकायतों का निस्तारण नहीं करने वाले विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि तत्काल शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। बुधवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकतर बैठकों में प्रतिभाग नहीं करने व सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों का निस्तारण नहीं करने पर जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने लंबे समय से शिकायतों का निस्तारण नहीं करने पर तहसीलदार कोटद्वार व उरेडा अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिये। जबकि तकनीकी शिक्षा के संयुक्त निदेशक द्वारा बैठक में प्रत...
Continue ReadingRaath Samachar
कहा बड़ी मात्रा में उत्तराखंड के उत्पादों को पसंद कर रहे हैं लोग सात लाख से अधिक लोग पहुंच चुके हैं उत्तराखंड पवेलियन में देहरादून/प्रयागराज। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने प्रयागराज महाकुंभ-2025 में लगे उत्तराखंड पवेलियन में पहुंच कर प्रदेश के विभिन्न स्टॉलों का निरिक्षण किया। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ-2025 में लगे उत्तराखंड पवेलियन में पहुंच कर प्रदेश के विभिन्न स्टॉलों का निरिक्षण किया। उन्होंने कहा कि यहां पर उत्तराखंड के अंतरराष्ट्रीय ब्रांड 'हाउस ऑफ हिमालया' के स्टॉल पर बहुत से उत्पाद रखे गए हैं जिन्हें बड़ी संख्या में लोग पसंद कर रहे हैं। उत्तराखंड के सभी उत्...
Continue Readingपौड़ी: 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तराखंड राज्य के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। जिसमें मुख्यालय के रामलीला मैदान पौड़ी, तहसील मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालयों और अन्य प्रमुख स्थानों पर एलईडी टीवी के माध्यम से खेलों का आनंद लिया गया। पौड़ी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि यह उत्तराखंड राज्य के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है कि राज्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हो रहा है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण आयोजन के सफल संचालन और खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा कि यह खेल समारोह राज्य में खेलों के विकास और खेलकूद के प्रति उत्साह को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान महिला मंगल दलों की महिलाओं ...
Continue Readingमहाकुंभ प्रयागराज की घटना के संबंध में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आपदा प्रबन्धन विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा उत्तराखंड वासियों की सहायता के लिए निम्नवत हेल्पलाईन नम्बर जारी किये गये हैं। उत्तराखण्ड के प्रभावित श्रद्धालु प्रत्येक प्रकार से सहायता के लिए मोबाईल नंबर 8218867005, 9058441404, दूरभाष नंबर 0135 2664315 और टोल फ्री नंबर 1070 पर संपर्क कर सकते हैं। सचिव आपदा प्रबंध श्री विनोद कुमार सुमन ने जानकारी दी कि भगदड़ के कारण महाकुम्भ क्षेत्र, प्रयागराज में यदि उत्तराखण्ड राज्य के श्रद्धालु किसी प्रकार से प्रभावित हुए हों, किसी भी प्रकार के मदद और घटना से सम्बन्धित किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए इन हेल्पलाईन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Continue Readingउत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का रंगारंग शुभारंभ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले खेलों से बढ़ती है देश की साख भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में स्पोर्ट़स इकोनॉमी की भी रहेगी अहम भूमिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक संबोधन और अधिकारिक उद्घोषणा के साथ ही मंगलवार शाम से उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का रंगारंग शुभारंभ हो गया है। मंगलवार शाम को देहरादून में राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आज युवा ऊर्जा से और भी दिव्य हो उठा है, बाबा केदार, बद्ररीनाथ जी, मां गंगा के शुभाशीष के साथ आज यहां नेशनल गेम्स शुरू हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये वर्ष उत्तराखंड के निर्माण का 25वां वर्ष भी है, इस खास अवसर पर इस युवा राज्य में देश के अलग- अलग हिस्सों से...
Continue Reading
