Author Posts
Slider

गांवो का आपदा जोखिम आंकलन (  Disaster Risk Assessment ) करने के निर्देश 

 आपदा प्रबन्धन के क्षेत्र में अन्य देशों एवं राज्यों के माॅडल को अपनाने के बजाय उत्तराखण्ड की विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखण्ड केन्द्रित आपदा प्रबन्धन माॅडल तैयार करने की हिदायत देते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आपदा प्रबन्धन विभाग को आपदाओं से निपटने एवं बचाव हेतु उत्तराखण्ड फ्रेमवर्क तैयार करने के दौरान एनजीओं, सिविल सोसाइटी, सामाजिक संस्थाओं एवं निजी विशेषज्ञों के सुझाव भी इसमें शामिल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सरकारी अधिकारियों को अपनी सीमित सीमाओं में सीमित ना रहते हुए, व्यापक दृष्टिकोण से कार्य करने की नसीहत दी।   मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी सचिवालय में आज आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर सेन्डई (जापान) फ्रेमवर्क का राज्य में क्रियान्वयन की समीक्षा कर रही थी। आपदा जोखिम न्यूनीकरण में इन्श्योरेन्स योजना की कार्ययोजना बनाने में ढिलाई पर सख्त नाराजगी जाहि

Continue Reading
Slider

मतदान एवं मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की

देहरादून: राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2024-25 के लिए मतदान एवं मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान और सुरक्षा दलों की तैनाती आदि के सम्बन्ध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पोस्टल बैलेट के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिकों के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान स्थलों में भी स्टॉल लगाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कंट्रोल रूम्स को निर्धारित समय पर सक्रिय कर दिया जाए। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों में मतदान प्रक्रिया देर तक चलने की दशा में सभी मतदान केंद्रों में लाइट की उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को मतदान केंद्रों में दिव्याग...

Continue Reading
Slider

उत्तराखंड यूसीसी पोर्टल के लिए सफल मॉक ड्रिल आयोजित

उत्तराखंड यूसीसी पोर्टल के लिए सफल मॉक ड्रिल आयोजित देहरादून: उत्तराखंड सरकार की सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) ने आज उत्तराखंड यूसीसी पोर्टल के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया। यह मॉक ड्रिल पोर्टल के आधिकारिक लॉन्च से पहले उसकी संचालन क्षमता को परखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अभ्यास के दौरान, 3,500 से अधिक नागरिकों (डमी प्रविष्टियों) ने पोर्टल पर पंजीकरण किया, और लगभग 200 डमी आवेदनों पर उप-पंजीयकों और पंजीयकों द्वारा कार्रवाई की गई। इसके अलावा, 7,728 अधिकारी आईडी सफलतापूर्वक बनाई गईं। इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य यूसीसी पोर्टल की लॉन्चिंग से जुड़े तकनीकी अवरोधों और संचालन से जुड़ी चुनौतियों की पहचान करना था, जिसे अभ्यास के दौरान सफलतापूर्वक प्राप्त किया गया। नागरिक मॉड्यूल, विशेष रूप से आधार-सक्षम पंजीकरण प्रक्रिया में, कुछ मामूली तकनीकी समस्याओं की पहचान की गई। इस...

Continue Reading
खेल

राष्ट्रीय खेलः स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करेंगी 141 टीमें

राष्ट्रीय खेलः स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करेंगी 141 टीमें जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस से लेकर हेली एंबुलेंस तक की व्यवस्था रहेगी उपलब्ध स्वास्थ्य विभाग ने नामित किए नोडल अफसर, बांट दी जिम्मेदारी दून व हल्द्वानी के स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था 38 वें राष्ट्रीय खेल के दौरान खिलाड़ियों और मेहमानों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए 141 टीमों का गठन किया गया है। 28 जनवरी से लेकर 14 फरवरी तक यह टीमें अलर्ट मोड में रहेंगी। इस दौरान जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस से लेकर हेली एंबुलेंस तक की सुविधा तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने बडे़ स्तर पर राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां की हैं। स्वास्थ्य सचिव डाॅ आर राजेश कुमार के अनुसार-राज्य स्तर पर राज्य नोडल अधिकारी, उप नोडल अधिकारी व सह नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। जनपद स्तर पर जिला नोडल अधिकारी मुख्य चिकित्साधिकारी और स...

Continue Reading
Slider

सार्वजनिक सभाओं के आयोजन को प्रतिबंधित करने के निर्देश

देहरादून : सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड श्री राहुल कुमार गोयल ने नागर स्थानीय निकाय के सामान्य निर्वाचन के मतदान के लिए निर्धारित अंतिम समय से 48 घंटे पूर्व दिनांक 21 जनवरी, 2025 सायं 5 बजे से प्रचार प्रसार एवं सार्वजनिक सभाओं के आयोजन को प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समस्त जिलाधिकारियों एवं प्रेक्षकों को पत्र के माध्यम से निर्देश दिए हैं कि 23 जनवरी, 2025 को होने वाले मतदान में प्रत्याशी द्वारा चुनाव प्रचार व सार्वजनिक सभा आदि का आयोजन दिनांक 21 जनवरी, 2025 को सायं 05ः00 बजे के बाद नहीं किया जाएगा। सचिव श्री गोयल ने बताया कि प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पूर्व से प्रसारित किया जा रहे किसी ऐसे विज्ञापन को प्रसारित किया जा सकता है, जिसमें आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित किया गया हो, किंतु इसमें ऐसी कोई निर्वाचन संबंधी बात ना हो जिससे निर्वाचन के परिणामो...

Continue Reading