मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में आयोजित व्यय वित्त समिति में विभिन्न कार्यो की स्वीकृति मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय लोहाघाट के भवन एवं छात्रावास के अवशेष निमार्ण कार्यों, नैनीताल में कैंची धाम में सौन्दर्यीकरण एवं प्रकाशकीय कार्यों में बहुमंजिली कार पार्किंग, पैदल सेतु निर्माण तथा श्री बद्रीनाथ धाम में पावर ग्रेड द्वारा प्रायोजित One way Loop Road and State facade Enhancement Work के निर्माण, लेकफ्रन्ट डेवलपमेंट शेषनेत्र लेक के निर्माण कार्य, श्री बद्रीनाथ धाम में एनटीपीसी द्वारा प्रायोजित आईएसबीटी Building Refurbishment and Parking Development (Phase A) के पुनरीक्षित आगणन के निर्माण कार्य तथा महासू देवता हनोल में लंगर हाॅल तथा धर्मशाला निर्माण के कार्यों को सचिवालय में आयोजित व्यय वित्त समिति की बैठक में अनुमोदन दिया। बैठक में ...
Continue ReadingRaath Samachar
आज शाम पांच बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार, आदेश जारी पौड़ी: प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेेकर शरू हुआ प्रचार मंगलवार यानि आज शाम पांच बजे थम जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि राज्य चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशानुसार नगर निकाय चुनाव की 23 जनवरी को मतदान व 25 जनवरी को मतगणना होनी है। उन्होंने कहा कि मतदान के 48 घंटे पूर्व किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार, सार्वजनिक सभा व अन्य का आयोजन नहीं किया जाएगा।
Continue Readingदेहरादून, जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 55 शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें राजस्व, एमडीडीए, पुलिस, विकास विभाग, जल संस्थान, विद्युत आदि विभागों से सम्बन्धित शिकायत प्राप्त हुई। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिस शिकायत पर निस्तारण में समय लग रहा है तथा जिनका निस्तारण जिला स्तर से संभव नही की सूचना सम्बन्धित को प्रेषित की जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को अपने विभाग से स्तर से भी शिकायतों के निस्तारण कार्यवाही को मॉनिटिरिंग करने के निर्देश दिए। झुग्गी झोेपड़ी के बच्चों को निशुल्क शिक्षा हेतु डीएम ने सीएसआर फंड से रू0 1 लाख मौके पर किए स्वीकृत, बच्चों के भविष्य निर्माण हेतु दी जाएगी हरसंभव सहायताः डीएम जनसुनवाई में प्रेमनगर निवासी दिव्यांग महिला नीतू रानी ने अपने अनुरोध में बताया कि
Continue Readingअवस्थापना सुविधाओं को संभालेंगी खेल अकादमी मंशा ये ही, राष्ट्रीय खेलों के बाद भी ढांचे का हो बेहतर प्रयोग लेगेसी पाॅलिसी का ड्राफ्ट जल्द ही शासन को भेजा जाएगा 38 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए अवस्थापना सुविधाओं के व्यापक विस्तार के बाद अब उसके दीर्घकालिक उपयोग को लेकर भी काम शुरू हो गया है। जहां-जहां खेल सुविधाएं बढ़ाते हुए आधारभूत ढांचे तैयार हो रहे हैं, वहां खेल अकादमी खोलने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। ताकि राष्ट्रीय खेलों के बाद भी खेल गतिविधियां बेहतर ढंग से संचालित होती रहें। खेल विभाग के स्तर पर तैयार किए जा रहे लेगेसी पाॅलिसी के ड्राफ्ट में खेल अकादमी के प्रस्ताव को शामिल किया जा रहा है। मंजूरी के लिए इसे जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। उत्तराखंड में खेलों के लिए इन दिनों व्यापक स्तर पर आधारभूत ढांचा तैयार किया जा रहा है। देश-विदेश से अत्याधुनिक उपकरण मंगवाए गए ह...
Continue Readingवार्ड नंबर 33ः सुमित्रा को मिल रहा अपार जन समर्थन जीत को लेकर जनता में उत्साह देहरादून यमुना कॉलोनी वार्ड नंबर तैतीस को सबसे स्वच्छ, सबसे सुंदर व सबसे विकसित वार्ड बनाने के लक्ष्य को लेकर कांग्रेस की प्रत्याशी सुमित्रा ध्यानी फिर से मैदान में हैं। जन हितों को लेकर की उनकी निष्ठा व पूर्व में किए विकास के बूते वह अन्य प्रत्याशियों से आगे चल रही हैं। 23 जनवरी को वोटिंग के 25 जनवरी को आने वाले नतीजे सुमित्रा को विजयश्री से नवाजने वाले हैं। इसे लेकर स्थानीय जनता के साथ ही उनके समर्थकों में भी गजब का उत्साह है। हाथ का पंजा चुनाव चिन्ह के साथ लोकतंत्र के इस समर में उतरी सुमित्रा ध्यानी पूर्व में भी जनता की पहली पसंद रही हैं। उनकी सादगी, सभी बड़े छोटों के प्रति आदर का भाव व सद्व्यवहार ही उन्हें चुनाव में बढ़त दिलाता है। पिछले कार्यकाल में उन्होंने अपने किए वायदों को पूरा करने के लिए जिस सिद्द...
Continue Reading
