Author Posts
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ‘अंतस को घेरे जो सघन कुहासा’ पुस्तक का विमोचन किया

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पुस्तक ‘अंतस को घेरे जो सघन कुहासा’ का विमोचन किया   मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने उपनिबंधक (सोसायटी पंजीकरण) श्री आलोक शाह द्वारा रचित कविताओं के संग्रह ‘अंतस को घेरे जो सघन कुहासा’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि कविता कवि की गहरी भावनाओं, समाज के प्रति उनकी दृष्टि और मानव मन के विभिन्न पहलुओं को अभिव्यक्त करती है। लेखक आलोक शाह ने अपनी इस पुस्तक में जीवन की संवेदनाओं और विचारों को एक मार्मिक तरीके से प्रस्तुत किया है, जो पाठकों को गहराई से छूता है। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आलोक शाह के साहित्यिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, “कविता एक ऐसा माध्यम है जो जीवन की गहराइयों को समझने और व्यक्त करने का अवसर देती है। यह पुस्तक न केवल व्यक्तिगत विचारों को साझा करती है बल्कि समाज को एक नई दिशा देने की क्षमता भी रखती है।” इस ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

वाहन दुर्घटना के उपरांत मिले एकसमान राहत राशि: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

निजी बसों की सवारियों को भी मिले दुर्घटना बीमा/आर्थिक सुरक्षा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में निजी बसों में सफर करने वाले यात्रियों को भी दुर्घटना बीमा/आर्थिक सुरक्षा का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने सचिव परिवहन को आदेश दिए हैं कि सरकारी और निजी बसों के मुआवजे में एकरूपता लाने के लिए 10 दिन के भीतर प्रस्ताव प्रस्तुत करें। वर्तमान में, उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में सफर के दौरान दुर्घटना में मृत्यु पर मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष और सड़क सुरक्षा कोष से कुल पांच लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त, निगम की ओर से भी पांच लाख रुपए की दुर्घटना प्रतिकर राशि दी जाती है। अब निजी बस ऑपरेटर की सवारियों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। इससे दुर्घटनाओं के दौरान निजी बसों के यात्रियों के परिजनों को कुल दस लाख रुपए की राहत राशि...

Continue Reading
उत्तराखंड

सचिव ने ली विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

पौड़ी: उत्तराखंड शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के अपर सचिव व जनपद के नोडल अधिकारी देव कृष्ण तिवारी दो दिवसीय जनपद भ्रमण के तहत बुधवार को तहसील लैंसडौन के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय डेरियाखाल पहुंचे। जहां उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी। सचिव ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का क्रियान्वयन तेजी से किया जाए और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर हो। सचिव ने सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों को जोड़ने और उन्हें लाभान्वित करने के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया। उन्होंने कृषि विभाग को किसानों को समय पर खाद, बीज और कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। वहीं उद्यान विभाग को पॉ...

Continue Reading
Slider

पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण डीएम का ईवी चार्जिंग प्राजेक्ट 

ईवी चार्जिंग स्टेशन राजधानी परिवहन  का breakthrough initiative 04 ईवी चार्जिंग स्टेशन मा0 सीएम कर  चुकें है जनता का समर्पित, 100 से अधिक वाहन कर चुकें चार्ज। 3 अतिरिक्त ईवी स्टेशन की डीएम ने मौके पर दी एनओसी, 31 जनवरी तक सेटअप कर सक्रिय करने के निर्देश दूनवासियों की उत्साह जनक प्रतिक्रिया, पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए 04 ईवी स्टेशन के प्रस्ताव एनएच North को एनओसी हेतु प्रेषित। ईवी चार्जिंग एप्प का प्रचार-प्रसार, नगर निगम  एवं आपदा कन्ट्रोलरूम डेशबोर्ड मॉनिटिरिंग के निर्देश देहरादून:  जिलाधिकारी सविन बसंल ने ऋषिपर्णा सभागार में पर्यावरण सरंक्षण एवं राजधानी में परिवहन की दृष्टि से महत्वाकांशी ईवी चार्जिंग स्टेशन प्रोजेक्ट कार्यों की  प्रगति की समीक्षा करते हुए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम के ईवी चार्जिंग स्टेशन प्राजेक्ट को जहां दून वासियों द्वारा सराहा जा

Continue Reading
खेल

राष्ट्रीय खेल: अब दिल्ली में नहीं उत्तराखंड में भी वेलोड्रोम इवेंट

देहरादूनर: उत्तराखंड भारत का पहला राज्य बन गया है जिसने राष्ट्रीय खेल के सभी 34 खेलों और 2 डेमो खेलों का आयोजन अपने ही राज्य में करने की ऐतिहासिक पहल की है। वेलोड्रोम इवेंट, जो परंपरागत रूप से दिल्ली में आयोजित किया जाता था, इस बार रुद्रपुर के मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। यह घोषणा खेल मंत्री रेखा आर्या द्वारा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम के दौरान की गई। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा, “उत्तराखंड के लिए यह गर्व का क्षण है कि हम राष्ट्रीय खेल के सभी आयोजन अपने राज्य में कर रहे हैं। यह हमारी मजबूत संरचना और खेल प्रबंधन क्षमता का प्रमाण है। वेलोड्रोम जैसे खेल आयोजन को रुद्रपुर में लाना उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक है।” उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, जो इस वर्ष अपनी रजत जयंती मना रहा है, एक युवा राज्य के रूप में खेलों के क्षेत्र...

Continue Reading