Author Posts
खेल

क्लीयर प्रीमियम वॉटर के सहयोग से पर्यावरण का संरक्षण करेंगे 38वें राष्ट्रीय खेल

क्लीयर प्रीमियम वॉटर बना 38वें राष्ट्रीय खेल का हाइड्रेशन पार्टनर हल्द्वानीः जनपद से खेलप्रेमियों के लिए अच्छी खबर आई है। खबर यह है कि उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल, कई मायनों में ऐतिहासिक होने जा रहे हैं। उत्तराखंड प्रथम बार इस खेल आयोजन की मेजबानी करेगा, और, इसे सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार विशेष रूप से 38वें राष्ट्रीय खेल को ग्रीन गेम्स के रूप में प्रस्तुत करने के लिए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस प्रयास कर रही है। क्लीयर प्रीमियम वॉटर को राष्ट्रीय खेल, 2025 के लिए हाइड्रेशन पार्टनर नियुक्त किया गया है। भारत में पहली बार, क्लीयर प्रीमियम वॉटर इन खेलों के लिए 100ः रिसाइकल्ड बोतलें पेश करेगा। इस साझेदारी की आधिकारिक घोषणा 12 जनवरी 2025 को हल्द्वानी में राष्ट्रीय युवा दिवस के कार्यक्रम के दौरान की गई। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार की ...

Continue Reading
Slider

फिटनेश के लिए SDM, ARTO को नामित किया है

एक सप्ताह के भीतर सार्वजनिक वाहनों की फिटनेस की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंः जिलाधिकारी   पौड़ी: जनपद के तहसील पौड़ी क्षेत्रातंर्गत पौड़ी-देहलचौरी मोटर मार्ग पर बिते 12 जनवरी को ग्राम क्यार्क के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। बस में चालक व परिचालक सहित 28 लोग सवार थे, जिसमें 06 लोगों की मृत्यु व 22 लोग घायल हुए थे। इसको लेकर आम जनमानस की शिकायत है कि सार्वजनिक वाहनों की फिटनेश सही नहीं होने के कारण वाहन दुर्घटना के कारण बन रहे हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने आम जनमानस की शिकायत पर जनपद के अंतर्गत संचालित परिवहन निगम, जी.एम.ओ.यू.लि., गढ़वाल मंडल जिला सहकारी समिति, यूजर्स व अन्य सभी सार्वजनिक वाहनों के फिटनेश व अन्य की भौतिक सत्यापन करने के लिए संबंधित उपजिलाधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी पौड़ी व कोटद्वार को नामित किया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर...

Continue Reading
उत्तराखंड

मतगणना सहायकों ने प्राप्त किया प्रशिक्षण

अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंः अपर जिलाधिकारी 89 सुपरवाइजर व 275 मतगणना सहायकों ने प्राप्त किया प्रशिक्षण पौड़ी: नगर निकाय चुनाव- 2024 के तहत मतगणना प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मतगणना कार्मिकों, रिटर्निंग ऑफिसर्स और असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर्स को मतगणना से संबंधित प्रथम प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 89 सुपर वाइजर व मतगणना सहायक 275, जबकि 03 मतगणना सहायक अनुपस्थित रहे। प्रशिक्षण में अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्मिकों को अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना आवश्यक है। उन्होंने मतगणना के प्रत्येक चरण की विस्तृत जानकारी दी और सभी आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने मतगणना केंद्र पर अनुशासन बनाए रखने, संवेदनशील सूचनाओं के प्...

Continue Reading
Slider

बच्चों में शिक्षा की अलख जगाता डीएम का आधुनिक इंटेंसिव केयर शेल्टर

  देहरादून: जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में उपजिलाधिकारी सदर हरिगिरि ने साधुराम इंटरकॉलेज में आधुनिक इंटेंसिव केयर शेल्टर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी. इस दौरान उप जिला अधिकारी सदर ने वहां रह रहे बच्चों से वार्ता की तथा उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान उप जिलाधिकारी ने साधुराम इंटर कॉलेज में इंटेंसिव सेंटर के निर्माण कार्यों का जायजा लिया तथा इंटेंसिव सेंटर में रखे गए बच्चों के रहने भोजन एवं शिक्षा की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों से भी संवाद करते हुए शिक्षा ज्ञान एवं खेल के लिए प्रेरित किया। भिक्षावर्ती में संलिप्त बच्चों को रेस्क्यू कर मन ट्रांसफॉर्म हेतु आधुनिक केयर सेंटर में रखा जा रहा है जहां बच्चों को पढ़ाई लिखाई के साथ ही खेल , कला तथा विभिन्न गतिविधि के माध्यम से मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, ...

Continue Reading
Slider

प्रदेश में इस माह लागू होगी समान नागरिक सहिंता- मुख्यमंत्री

  राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया पदक विजेता सैनिकों और पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित पूर्व सैनिक अपने अनुभवों से समाज और देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहयोग करें- राज्यपाल ‘‘एक शाम सैनिकों के नाम’’ वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने प्रयास- राज्यपाल भारतीय सेना के गौरवमय इतिहास में हमारे वीर सैनिकों का रहा है अतुलनीय योगदान- मुख्यमंत्री   28 जनवरी को प्रधानमंत्री करेंगें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ - मुख्यमंत्री राजभवन देहरादून राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस (वेटरन्स डे) के अवसर पर राजभवन में सैनिक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ‘‘एक शाम सैनिकों के नाम’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने वीरता पदक विजेताओं और सराहनीय कार्य करने वाले पूर्व ...

Continue Reading