Author Posts
हादसा

परिवहन विभाग के अधिकारियों को जांच के निर्देश दिये

मिनी बस संख्या- UK12PB0177 जो कि पौड़ी बसअड्डे से केंद्रीय विद्यालय होते हुए श्रीनगर के लिए अपराह्न 03.00 बजे निकली थी। जो कि तहसील पौड़ी के कोठार बेंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। प्राथमिक सूचना के अनुसार बस में लगभग 18 लोग सवार होने बताया गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार लगभग 4 यात्रियों की घटना स्थल पर मृत्यु होना बताया जा रहा है। बस में सवार सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी लाया गया है। जिलाधिकारी ने घायलों को उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर रेफर जिला प्रशासन की तत्परता व स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को रेस्क्यू कर लिया गया है। जिलाधिकारी डॉ० आशीष चौहान ने घटना स्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू तेजी से कराया। दुर्घटना के कारणों की जांच हेतु जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को जांच के निर्देश दिये हैं। नोट- सूचना आपदा कंट्रोल रूम

Continue Reading
पर्यटन

पर्यटन में नई उपलब्धियों के साथ आगे आ रहा उत्तराखंड

अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंड सम्मेलन विशेष-द्वितीय सत्र   विशेषज्ञ बोले-देवभूमि उत्तराखंड असीमित संभावनाओं से भरी हुई है अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंड सम्मेलन के द्वितीय सत्र में पर्यटन विशेषज्ञों और प्रवासी उत्तराखंडियों ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में उत्तराखंड असीमित संभावनाओं से भरा हुआ है। कहा गया कि उत्तराखंड पर्यटन विकास के क्षेत्र में नित नई उपलब्धियों के साथ आगे आ रहा है। उत्तराखंड सरकार के पर्यटन विभाग के अपर सचिव अभिषेक रोहेला ने दूसरे सत्र मेें चर्चा करते हुए सरकार की तमाम पर्यटन योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की महामारी के बावजूद उत्तराखंड पर्यटन विकास के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा में रिकार्ड संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। सरकार ने इस बार से शीतकालीन यात्रा भी शुरू की है, जिसके अच्छे परिणाम सामने...

Continue Reading
Slider

ठेकेदारों पर दर्ज हुए संगीन मुकदमें

रोड़ कटिंग शर्तों के निरंतर उल्लंघन पर डीएम का आखिरकार बड़ा एक्शन रोड क्यूआरटी सिर्फ नाम की नही, ढेरों चेतावनी नोटिस के पश्चात भी नही चेते विभाग, कार्यप्रणाली में कोई सुधार नही। ताबड़तोड़ तीन थानों में यूपीसीएल के ठेकेदारों पर एक साथ दर्ज हुए संगीन मुकदमें जान से बढकर कुछ नही मजबूर न करें विभाग, जनमानस की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नही: डीएम डीएम की क्यूआरटी टीम शहर के रोड़ निरीक्षण पर मुस्तैद,कोताही पर अवश्य होगी कड़ी र्कारवाई जनमानस की जान जोखिम में डालने वाले ठेकेदारों एवं जेई के विरूद्ध मुकदमा दर्ज रोड़ कटिंग शर्तों के उल्लंघन पर किए गए मुकदमें दर्ज थाना राजपुर रोड़, पटेलनगर, नेहरू कालोनी में एक साथ दर्ज कराए गए मुकदमें। चेताने के बाद भी नही बदली जा रही थी कार्य प्रणाली, प्रशासन को लेना पड़ा सख्त एक्शन रात्रि 10 बजे से सुबह 05 बजे तक थी कार्य अनुमति, दिन में ही खोदा जा रह

Continue Reading
खेल

38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल ‘तेजस्विनी’ जानिए क्या है खास

38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल ‘तेजस्विनी’: खिलाड़ियों की खेल भावना और जोश का प्रतीक देहरादून, उत्तराखंड – जनवरी 2025 15 दिसम्बर को देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेल, उत्तराखंड की आधिकारिक मशाल ‘तेजस्विनी’ का अनावरण किया गया। यह मशाल खिलाड़ियों की खेल भावना और उनके जोश का प्रतीक है। मशाल का डिज़ाइन उत्तराखंड के देवदार के वृक्षों से प्रेरित है, जो प्रत्येक खिलाड़ी को ऊंचाई पर पहुंचने की प्रेरणा देता है। इसके शीश पर विराजमान है उत्तराखंड का पवित्र पुष्प ब्रह्मकमल, जो खिलाड़ियों के प्रबल उत्साह का प्रतीक है। इसे और भी विशेष बनाता है मशाल के भीतर बहता पवित्र गंगा जल, जो पर्वतों के बीच प्रवाहित होती हुई उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिकता को दर्शाता है। तेजस्विनी अपने आप में एक मिसाल है, जो न केवल खिलाड़ियों के समर्पण और कड़ी मेहनत की गाथा गाती है, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध...

Continue Reading
खेलपर्यटन

शानदार प्रस्तुति में पांडवाज ने जीता दिल

चमोली, गोपेश्वर में पांडवाज बैंड ने बिखेरा जलवा, राष्ट्रीय खेलों के प्रचार में जोड़ा नया रंग गोपेश्वर: 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार अभियान के तहत आज गोपेश्वर में लोकप्रिय पांडवाज बैंड ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। बैंड के जोशीले और सांस्कृतिक धुनों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पांडवाज बैंड की परफॉर्मेंस ने न केवल खेलों के प्रचार को नई ऊंचाई दी, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक समृद्धि को भी दर्शाया। पांडवाज बैंड की प्रस्तुति के दौरान स्थानीय लोग और पर्यटक बड़ी संख्या में जुटे। बैंड ने अपनी धुनों के जरिए राज्य की संस्कृति और गौरव का प्रदर्शन किया, जिससे खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद मिली। इस आयोजन ने जनपद चमोली के लोगों को न केवल मनोरंजन का अवसर प्रदान किया, बल्कि राष्ट्रीय खेलों के प्रति उत्साह भी बढ़ाया। राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी इस साल उत्तराखंड कर र...

Continue Reading