जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल द्वारा साइबर अपराध एवं मोटर वाहन संशोधन अधिनियम पर जागरूकता शिविर का आयोजन’ पौड़ी:‘ सिविल जज (सी. डि.)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अकरम अली के की अध्यक्षता में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर, में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश और माननीय जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ नालसा की थीम एक मुट्ठी आसमान से किया गया। इसमें उपस्थित व्यक्तियों को विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनी मुद्दों, साइबर अपराध और डिजिटल गिरफ्तारी से संबंधित सुरक्षा उपायों की जानकारी दी साथ ही मोटर वाहन संशोधन अधिनियम, 2022 एवं मोटर वाहन संशोधन नियम, 2022 के तहत सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। सुप्रीम को...
Continue ReadingRaath Samachar
12 जनवरी को 669 अभ्यर्थी देंगे पुलिस उप निरीक्षक की परीक्षा जिलाधिकारी ने ली बैठक, अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश पौड़ी: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आगामी 12 जनवरी को जिले में आयोजित होने वाली पुलिस उप निरीक्षक एवं गुल्मनायक पुरूष परीक्षा के सफल सम्पादन हेतु जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ तैयारी बैठक की। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के लिए तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेटों को शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा सम्पन्न करवाने के निर्देश दिये। जनपद पौड़ी में 03 सेंटर बनाये गए हैं, जिसमें बालिका इंटर कॉलेज पौड़ी, राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज पौड़ी व मेसमोर इंटर कॉलेज शामिल हैं। इन तीनों परीक्षा सेंटरों में 669 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है। बुधवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने पुलिस उप निरीक्षक परीक्षा को सफ...
Continue Readingनाबार्ड के तहत स्वीकृत प्रस्तावों के सापेक्ष विभागों द्वारा लक्ष्य से कम ऋण वितरण पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने डिस्बर्समेंट को गम्भीरता से लेते हुए ऋण वितरण व अदायगियों के लक्ष्य को तत्परता से पूरा करने के निर्देश दिए हैं सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने सभी विभागों के सचिवों एवं विभागाध्यक्षों को ऋण वितरण एवं अदायगियों में तेजी कार्य करने के निर्देश दिए हैं। विभागों द्वारा ऋण वितरण एवं अदायगियों के साथ ही नाबार्ड को प्रस्ताव भेजने के दौरान प्रक्रियाओं में हो रहे विलम्ब का संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने प्रक्रियाओं के सरलीकरण व तीव्रता के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने धीमी गति से चल रहे सभी प्रोजेक्ट्स पर तेजी से कार्य करने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने नाबार्ड को प्रस्तावों की स्वीकृति में तेजी लाने के भी निर्देश दिए...
Continue Readingमुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में विभागों के साथ वर्ष 2025-26 हेतु राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य निर्धारित किये जाने तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पूर्व अवशेष राजस्व प्राप्ति को समय से पूरा करने के सम्बन्ध समीक्षा बैठक की। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्यों को ससमय पूरा करने की हिदायत दी है। सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने राजस्व लक्ष्य प्राप्ति में अपेक्षाकृत पीछे रहने वाले विभागों को आन्तरिक समीक्षा एवं मंथन के निर्देश दिए हैं ताकि वे अपने राजस्व में समयबद्धता से वृद्धि के प्रयास कर सके। मुख्य सचिव ने वन विभाग को राज्य के समान परिस्थिति वाले अन्य देशों एवं राज्यों के अध्ययन के निर्देश दिए हैं ताकि वन विभाग की राजस्व वृद्धि की संभावनाओं पर कार्य किया जा सके। एसजीएसटी के डाटा शेयरिंग के सम्बन्ध में सीएस ने सभी विभागों के लिए आईटीडीए को अगले वित्ती...
Continue Readingदेहरादून, जिलाधिकारी सविन बसंल ने जनमानस की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में आपरेटर न होने की वजह से निष्क्रिय चल रहे 10 आधार सेन्टरों में आपरेटर रखने की स्वीकृति प्रदान की गई है। चयनित आधार एनरोलमेंट एजेंसी के माध्यम से तहसील/ब्लॉक/नगर पालिका/नगर पंचायत स्तर पर आधार मशीनों का संचालन किया जा रहा है। संचालित आधार मशीनों के आपरेटर Dissociate/Inactive हो जाने के कारण आधार मशीनों का संचालन नही हो पा रहा था। जिलाधिकारी ने जनमानस की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए ब्लॉक विकासनगर, विकासभवन कार्यालय, श्यामपुर न्याय पंचायत,ब्लॉक सहसपुर, जिला कार्यालय देहरादून, तहसील डोईवाला, ब्लॉक रायपुर, ग्राम पंचायत रानीपोखरी, नगर पंचायत सेलाकुई में आपरेटर रखने की स्वीकृति प्रदान की गई है। आधार सेन्टर सक्रिय न होने की वजह से जनमानस को विभिन्न योजनाओं के लाभ लेने में आधार अपडेट करने में समस्या उत्तपन्न हो रही थ...
Continue Reading
