मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तैयारियों के बारे में जानकारियां साझा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के 38वें संस्करण की मेजबानी का सौभाग्य उत्तराखण्ड को प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय खेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 28 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 तक चलने वाले राष्ट्रीय खेलों के इस महापर्व में भारत के विभिन्न प्रान्तों से आए लगभग 10 हजार से अधिक कुशल खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए काफी तैयारियां की गई हैं। राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से उत्तराखंड में खेल संस्कृति का विकास होगा। प्रदेश में खेल अवस्थापनात्मक सुविधाओं का इस प...
Continue ReadingRaath Samachar
दुनियाभर से बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड मूल के प्रवासियों द्वारा राज्य में गांवों को गोद में दिखाया जा रहा अभूतपूर्व उत्साह मुख्य सचिव ने प्रशासन को प्रवासियों के साथ पूरी उदारता एवं सहयोगपूर्ण शैली से कार्य करने की हिदायत दी मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को प्रवासियों से सम्पर्क व समन्यव हेतु हर जिले में एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए देश और दुनियाभर से बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड मूल के प्रवासियों द्वारा राज्य में गांवों को गोद लेने में व्यक्त किए जा रहे अभूतपूर्व उत्साह को देखते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को इस सम्बन्ध में प्रवासियों से सम्पर्क, समन्यव तथा योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर लाने हेतु हर जिले में एक-एक नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को स्पष्ट किया है
Continue Readingअडग अडग अगवाड़ी हिट.......प्रीत बढ़ा, रीत बढ़ा तीन मिनट के गीत में उत्तराखंडी लोक संस्कृति की झलक भी है देहरादून स्टेडियम और आस-पास के क्षेत्रों में हुई गीत की शूटिंग 'अडग अडग अगवाड़ी हिट/प्रीत बढ़ा, रीत बढ़ा' (अडिग होकर कदम आगे बढ़ा/प्यार, सौहार्द बढ़ा/परंपरा रीत बढ़ा)। राष्ट्रीय खेलों के मोटिवेशनल सांग 'हल्ला धूम धड़क्का' की यह शुरूआती पंक्तियां हैं। इसे उत्तराखंड के प्रख्यात पांडवाज बैंड ने तैयार किया है। अपने नाम के अनुरूप हल्ला घूम धडक्का गीत धूम मचाने के लिए तैयार है। इसे रिलीज कर दिया गया है। जाहिर तौर पर तीन मिनट के इस गीत का मिजाज खेलों और युवाओं को समर्पित है। चूंकि इसे राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार किया गया है, इसलिए इसका फलक बड़ा है। बावजूद इसके, उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक पूरी शान से गीत में मौजूद है। खास तौर पर, जब पारंपरिक वेशभूषा में गाते और ढोल-दमाऊ बजाते पांडवाज गु्रप...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को मलारी (चमोली) की शॉल और नारायण आश्रम की प्रतिकृति भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के विकास में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व, मार्गदर्शन और सहयोग के लिए प्रदेश की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य में संचालित विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश - कर्णप्रयाग रेल परियोजना के प्रथम चरण पर तेजी से काम चल रहा है। टनकपुर बागेश्वर रेल परियोजना का सर्वे का कार्य हो चुका है। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना की स्वीकृति और परियोजना का पूर्ण वित्तीय व्यय भार केंद्र सरकार द्वारा किए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने ऋषि...
Continue Readingडीएम के प्रयासों से जनपद में पटरी आने लगी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रेमनगर में जल्द संचालित होगा बच्चों का आईसीयू। अब प्रेमनगर चिकित्सालय में शुरू होंगे आपरेशन, मरीजों और तीमारदारों को कैंटीन की सुविधा। देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल ने चिकित्सा प्रबन्धन समिति की बैठक कर प्रेमनगर चिकित्सालय के सभी 05 प्रस्तावों को मौके पर ही स्वीकृति देते हुए धनराशि निर्गत करते हुए कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। चिकित्सालय में नवनिर्मित ओ०टी० के संचालन हेतु 02 ओ०टी० लाईट लगाये जाने हेतु जैम के माध्यम से कय आदेश निर्गत किया जा चुका है। चिकित्सालय में गार्ड रूम बनाये जाने हेतु कार्य आदेश निर्गत किये जा चुके है। चिकित्सालय में स्थापित पानी की टंकी की मरम्मत हेतु कार्य आदेश निर्गत किये जा चुके है। चिकित्सालय में मरीजों एवं उनके तामीरदारों हेतु कैन्टीन के निमार्...
Continue Reading
