सील गैस गोदाम से ट्रक लगाकर गेट की सील बिना तोड़े और बिना गेट खोले गोदाम परिसर में रखे गैस सिलेण्डर निकाले जाने पर प्राथमिकी दर्ज। डीएम ने वाइरल विडिओ एवं उक्त प्रकरण पर एसडीएम एवं डीएसओ को दिए थे कार्यवाही निर्देश। सील गैस सिलेंडर गोदाम से सिलेंडर निकालना पड़ा भारी, फंसा कानूनी शिकंजे में हुई मुकदमा दर्ज। जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही उपजिलाधिकारी सदर ने उक्त मामले को सक्रियता से लेते हुए डीएसओ को रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। सील गैस गोदाम से सिलेंडर निकलने की वायरल वीडियो पर डीएसओ ने कराया मुकदमा दर्ज। देहरादून, जिलाधिकारी देहरादून को प्राप्त शिकायती पत्र 16-12-2024 के आधार पर रांझावाला स्थित मै० नन्दा गैस सर्विस के गैस गोदाम को 03-01-2025 को डीएम के निर्देश पर जिला पूर्ती अधिकारी के0के0 अग्रवाल के नेतृत्व में सील किया गया था। सील किये गये गोदाम के बाहर कल 03.01.2025 की सां...
Continue ReadingRaath Samachar
सीएम धामी ने किया देहरादून- मसूरी ट्रैक मार्ग का पैदल निरीक्षण ट्रैक के नेचुरल लुक को बरकरार रखते हुए बेसिक सुविधाएं विकसित करने के एमडीडीए को दिए निर्देश कहा - राज्य में स्थित दूसरे ट्रैक रूट में भी किया जाएगा सुधार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून से मसूरी ट्रैक रूट का पैदल निरीक्षण करते हुए इस मार्ग पर बेसिक सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने एमडीडीए को निर्देश दिए कि ट्रैक के नैचुरल लुक को बरकरार रखते हुए इस मार्ग पर देश - विदेश से आने वाले ट्रैकर्स, टूरिस्ट और आम - जनमानस को बैठने, खाने - पीने, शौचालय इत्यादि की बेसिक सुविधाएं डेवलप की जाए। बेहतर स्वच्छता, रूट मार्गदर्शन हेतु आकर्षक साइनेज और रेलिंग लगाई जाए। इसके साथ ही सुरक्षा और आपातकालीन उपाय भी किए जाएं। अवलोकन के दौरान उन्होंने सीनियर सिटीजन और पुराने ट्रैकर्स से भी बातचीत की तथा उनके द्वारा प्राप्त फीड...
Continue Readingभ्रामक सूचनाओं से बचने के लिए थिंक बिफ़ोर यू शेयर के साथ साथ थिंक बिफ़ोर यू केयर जरूरी : उपाध्याय साइबर क्राइम और मिस इनफॉर्मेशन पर पी आर एस आई ने कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया देहरादून। पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI), देहरादून चैप्टर द्वारा रविवार को "साइबर क्राइम और मिस इन्फोर्मेशन : चुनौतियां और समाधान" विषय पर एक राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलन कर किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य साइबर अपराध और गलत सूचना के बढ़ते खतरे पर जागरूकता बढ़ाना और इन चुनौतियों का समाधान ढूंढना था। मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक सूचना विभाग, डॉ. नितिन उपाध्याय ने कहा कि सोशल मीडिया में मिलने वाली किसी भी सूचना को मानने या फॉरवर्ड करने से पहले उस पर कुछ पल के लिए विचार कर लेना चाहिए। हमारी जिम्मेवारी है कि जल्दी सूचना देने में गलत या भ्रामक सूचना न चली जा...
Continue Readingउत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को मुख्यमंत्री धामी ने दिलाई शपथ देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई और उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “इस समारोह में उपस्थित होकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। मैं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि वे अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। पत्रकार साथियों को मैं अपना सहयोगी मानता हूं और उनके योगदान को सलाम करता हूं।” उन्होंने आगे कहा, “मैंने हमेशा कलम को सशक्त माध्यम माना है। मेरी बचपन की इच्छा थी कि मैं कलम का सिपाही बनकर समाज का दर्पण बनूं। सरकार पत्रकारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्...
Continue Readingराज्य भर में 270 केंद्रों के जरिए हुई मंडुआ की खरीद सरकार ने किसानों से 4200 प्रति कुंतल के मूल्य पर की खरीद कुछ समय पहले तक उपेक्षित रहने वाला मंडुआ अब हाथों हाथ बिक रहा है। राज्य सरकार ने ही इस साल विभिन्न सहकारी और किसान संघों के जरिए उत्तराखंड के किसानों से 3100 मीट्रिक टन से अधिक मंडुआ खरीदा है। सरकार ने इस साल किसानों को मंडुआ पर 4200 प्रति कुंतल का समर्थन मूल्य भी दिया है। उत्तराखंड के सीढ़ीदार खेतों में परंपरागत रूप से मंडुआ की खेती होती रही है। लेकिन कुछ साल पहले तक मंडुआ फसल उपेक्षा का शिकार रहती थी, जिस कारण किसानों का भी मंडुआ उत्पादन के प्रति मोह भंग होने लगा था। लेकिन केंद्र और उत्तराखंड सरकार द्वारा अब मिलेट्स फसलों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिस कारण उत्तराखंड में मंडुआ उत्पादक क्षेत्र के साथ ही उत्पादन भी बढ़ रहा है। मौजूदा सरकार ने मंडुआ उत्पादक किसानों को प्रोत्स...
Continue Reading
