देहरादून, जिलाधिकारी/प्रशासक सविन बंसल ने नगर निगम कार्यालय कक्ष में शहर में सफाई व्यवस्थाओं की पिछले एक माह के कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने शहर में कूड़ा उठान कार्यों की समीक्षा करने पर पाया कि कम्पनियां दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष 70 से 80 प्रतिशत् ही कूूड़ा कलेक्शन कर पा रही है, जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए शत्प्रतिशत् कूड़ा उठान तथा एमओयू के अनुरूप उपकरण एवं मैनपावर लगाएं कम्पनियां। उन्होेंने निर्देश दिए कि सफाई कार्यों में लापरवाही ओर मानकों का पालन न करने पर विधिक क्रिमिनल एक्शन लिया जाएगा। डीएम ने कूड़ा उठान/ सेग्रिगेशन कार्यों की मानिटिरिंग के लिए सेन्ट्रलाईज डेशबोर्ड व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने इकोनवेस्ट तथा सनलाईट को लिखित माफी पर 15 दिन का सर्शत अंतिम समय दिया है यदि प्रदर्शन में सुधार न हुआ इनके वार्ड के लिए नई फर्म हेतु टैण्डर प्रक्रिया सम्पादित...
Continue ReadingRaath Samachar
डाक विभाग ने महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर डेस्मंड ई हेड पर विशेष आवरण कवर जारी किया। भारतीय डाक सेवा ने कोटद्वार की हेड हेरिटेज एकडेमी में विशेष आवरण कवर जारी। देहरादून । भारतीय डाक सेवा ने भारत – पाक 1965 युद्ध के हीरो ब्रिगेडियर डेस्मंड ई हेड, महावीर चक्र और हेड हेरिटेज एकडेमी के उत्तम प्रदर्शन की सराहना में एक विशेष आवरण कवर जारी किया। इस प्रस्तुति एवं विशेष आवरण का अनावरण महंत विधायक दिलीप सिंह रावत द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर डेस्मंड ई हेड की पलटन के जनरल एस. एस. एहलावत रहे। इस मौके पर जनरल एम. एल. असवाल, अध्यक्ष U.S.E.L. उत्तराखंड एवं भारतीय डाक सेवा के प्रतिनिधि दीपक शर्मा, अधीक्षक, डाक घर पौड़ी डिवीज़न व अन्य अतिथि एवं सैन्य अधिकारी मौजूद थे। डाक टिकट का अनावरण कोटद्वार में पहली बार किसी व्यक्ति विशेष एवं विद्यालय के नाम जारी हुआ है। ब्रिगेड...
Continue Readingदेहरादून। आपदा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत संचालित उत्तराखण्ड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र (यूएलएमएमसी) अपने कार्यक्षेत्र में विस्तार करते हुए विभिन्न विभागों को कंसलटेंसी सर्विसेज यानी परामर्श सेवाएं प्रदान करेगा। यूएलएमएमसी द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की दरें बाजार की मौजूदा दरों से लगभग आधी होंगी। इसके लिए मानव संसाधन के साथ ही संस्थान तकनीकी विशेषज्ञता का दायरा भी बढ़ाने जा रहा है। शुक्रवार को संस्थान द्वारा इस संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। कार्यशाला में मुख्य अतिथि सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि यूएलएमएमसी को स्थापित हुए लगभग दो वर्ष होने वाले हैं और केंद्र द्वारा उत्तराखंड में भूस्खलन न्यूनीकरण और प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब यह केंद्र विभिन...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) के संसद सदस्य श्री राहुल कुमार कंबोज ने भेंट की। इस अवसर पर हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री और फ्रैंकफर्ट के संसद सदस्य के बीच प्रदेश के युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा कौशल विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत प्रदेश के युवा जापान में रोजगार के अवसर प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जर्मनी में स्किल्ड लेबर फोर्स की मांग के दृष्टिगत प्रदेश सरकार युवाओं को आधुनिक और वैश्विक मानकों के अनुरूप कौशल प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार ...
Continue Reading28 और 29 दिसंबर को खुली रहेंगी बैंक शाखाएं पौड़ी: जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान ने नगर निकाय निर्वाचन को देखते हुए 28 दिसंबर (चतुर्थ शनिवार) और 29 दिसंबर (रविवार ) 2024 को जनपद पौड़ी के निकाय क्षेत्रान्तर्गत बैंक शाखाओं को खुला रखने के आदेश जारी किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. चौहान ने कहा कि नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत 27 से 30 दिसम्बर तक अध्यक्ष व सभासद पदो के नामांकन का कार्य सम्पन्न होगा। जिस हेतु अध्यक्ष एवं सभासद पदों पर लड़ने वाले प्रत्याशियों द्वारा खाता खोलने, अदेयता प्रमाण व चालान आदि की प्रक्रिया प्रारम्भ की जायेगी। उन्होंने कहा कि नगर निकाय निर्वाचन के दृष्टिगत नगर निगम श्रीनगर, नगर निगम कोटद्वार, नगर पालिका परिषद पौड़ी, दुगड्डा, नगर पंचायत थलीसैंण, सतपुली और जौंक स्वर्गाश्रम क्षेत्रान्तर्गत समस्त बैंक शाखाएं 28 व 29 दिसंबर ...
Continue Reading
