Author Posts
Slider

जपनद में दो नगर निगम, दो पालिका व तीन नगर पंचायतें हैं शामिल

जपनद में दो नगर निगम, दो पालिका व तीन नगर पंचायतें हैं शामिल पौड़ी नगर पालिका में एक प्रत्याशी द्वारा वार्ड सभासद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया पौड़ी:  नगर निकाय चुनाव-2024 के तहत नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन पौड़ी नगर पालिका में एक प्रत्याशी द्वारा सभासद पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया गया। नगर निकाय के नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन नगर निगम श्रीनगर में अध्यक्ष पद के लिए शून्य, पार्षद के लिए शून्य  व नगर निगम कोटद्वार में अध्यक्ष पद भी शून्य व पार्षद के लिए भी किसी भी प्रत्याशी द्वारा       नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। वहीं नगर पालिका पौड़ी में अध्यक्ष पद के लिए शून्य जबकि वार्ड सदस्य के लिए एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। साथ ही नगर पालिका दुगड्डा अध्यक्ष पद के लिए शून्य व वार्ड सदस्य के लिए किसी भी प्रत्याशी द्वारा   नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। वहीं ...

Continue Reading
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को “स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान”

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को “स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान'' राजभवन में श्री नित्यानंद स्वामी जनसेवा समिति ने किया सम्मानित डॉ. रावत ने जताया समिति के पदाधिकारियों का आभार देहरादून, सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को उनकी साफ-सुथरी राजनीतिक छवि के लिये ‘‘स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान’’ से नवाजा गया है। यह सम्मान श्री नित्यानंद स्वामी जनसेवा समिति द्वारा उन्हें प्रदान किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने अपने संबोधन में समिति का आभार व्यक्त किया। राजनीतिक सक्रियता, निरंतर चिंतनशील, दूरदर्शिता, पारदर्शी कार्य और निश्छल जनसेवा भाव को देखते हुये समिति द्वारा इस सम्मान के लिये डॉ. रावत का चयन किया गया। प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी जी की 96वीं जयंती के अवसर आज राजभवन में श्री नित्यानंद स्वामी जनसेवा समिति द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे...

Continue Reading
उत्तराखंड

पोस्टल बैलेट पेपर) के सम्बन्ध में “सेवा नियोजित“ का आशय

राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखण्ड, द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आगामी नागर स्थानीय निकाय निर्वाचन हेतु निर्गत डाक मतपत्रों (पोस्टल बैलेट पेपर) के सम्बन्ध में “सेवा नियोजित“ का आशय है जिस निर्वाचक का नाम उस प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली में दर्ज है और वहः- (क) भारतीय सशस्त्र सेनाओं का सदस्य है। (ख) केन्द्रीय अर्द्ध सैनिक बल का सदस्य है। (ग) किसी राज्य के सशस्त्र बल का ऐसा सदस्य जो राज्य के बाहर सेवा कर रहा है। (घ) किसी ऐसे सशस्त्र बल का सदस्य जिस पर आर्मी एक्ट, 1950 लागू होता है। कृपया डाक मतपत्रों (पोस्टल बैलेट पेपर) को जारी किये जाने के संबंध में उपरोक्तानुसार कार्यवाही की जानी है। उपरोक्त के अतिरिक्त यह भी अवगत कराना है कि रविवार दिनांक 29.12.2024 निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत कार्यक्रमानुसार नामांकन प्रक्रिया गतिमान रहेगी।

Continue Reading
Slider

सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

पौड़ी: बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों को जनहित में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नगर निकाय क्षेत्रों, ग्रामीण बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से अलाव की व्यवस्था के साथ-साथ बेसहारा व्यक्तियों को रैन बसेरों में ठहरने की समुचित सुविधा दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण करना सुनिश्चित करें।

Continue Reading
Slider

मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल का किया रंगारंग शुभारंभ

मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल का किया रंगारंग शुभारंभ मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल का डीएम, एसपी ने किया शुभारंभ जिलाधिकारी सविंन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने लाइब्रेरी चौक मसूरी में विंटर लाईन कार्निवाल, 2024 को झंडी फहराकर व गुब्बारे उड़ाकर शुभारम्भ किया । डीएम एसपी ने शटल सेवा, गोल्फ कार्ट, कैटल कैचर, सिटी बस, स्काई लिफ्ट का हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया। डीएम, एसएसपी ने गढवाल टैरेस पर फूड फेस्टिवल का शुभारम्भ किया तथा अन्य अतिथियों के साथ फूड स्टाल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि आज बहुत ही खुशी एवं हर्ष उल्लास का दिन है कि हम प्रीमियम टूरिज्म को प्रमोट कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि ब्रांड मसूरी इकोलॉजिकल, लेजर्ड, कल्चरल डेस्टिनेशन है। डीएम ने कहा कि कोई भी नई शुरुआत की जाती है वह जनमानस के हित के लिए ही की जाती है और इसका असर सभ...

Continue Reading