Author Posts
उत्तराखंडयुवा जगत/ शिक्षा

स्वास्थ्य मंत्री ने श्रीनगर मेडिकल कालेज में किया स्किल सेंटर का लोकार्पण

श्रीनगर, प्रदेश के मा. चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी ने शनिवार को मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र-छात्राओं के लिए शारीरिक खेलकूद के लिए ओपन जिम, बास्केटबॉल और वालीबॉल कोर्ट व लिक रोड की सौगात दी। यहीं नहीं एमबीबीएस छात्रों को चिकित्सा सेवा में कुशल बनाने के लिए 1 करोड़ 46 लाख की लागत से बने स्किल सेंटर का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री जी ने कहा कि 26 जनवरी तक बेस अस्नपताल में सभी नर्सिंग अधिकारी तैनात हो जायेगे। जबकि 250 वार्ड व्याय तैनात होगे। कहा कि मेडिकल कालेज के 300 एमबीबीबीएस छात्रों के हास्टल तथा 50 फैकल्टियों के लिए आवास बनाए जा रहे। 2025-26 में नर्सिंग और पैरामेडिकल कालेज भी बनकर तैयार हो जायेगा। मेडिकल कॉलेज में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के मौके पर मा. चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी ने कहा कि...

Continue Reading
उत्तराखंड

डीएम ने दिलाया राज्य आंदोलनकारी के परिजन को सम्मान पत्र

डीएम ने दिलाया राज्य आंदोलनकारी के परिजन को सम्मान पत्र। राज्य आंदोलनकारियों के साथ बुलाई गई बैठक में डीएम के संज्ञान में आया था प्रकरण, त्वरित कार्यवाही के दिए गए थे निर्देश देहरादून, जिलाधिकारी सविन बसंल ने चिन्हित राज्य आंदोलनकारी स्व0 सूर्य प्रसाद कोठारी पुत्र स्व0 श्री रामस्वरूप कोठारी 15 आदर्शग्राम कोठारी मार्केट देहरादून रोड ऋषिकेश के परिजनों को दिया गया सम्मान पत्र। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान सक्रिय भाग लिया गया  तथा राज्य निर्माण में इनका सक्रिय योगदान रहा है। उनका विवरण कार्यालय की सूची संख्या 10 के क्रमांक संख्या 231 पर अंकित है। जिलाधिकारी द्वारा राज्य आंदोलनकारियों के साथ बुलाई गई बैठक में राज्य आंदोलनकारी स्व0 सूर्य प्रसाद कोठारी पुत्र स्व0 श्री रामस्वरूप कोठारी का प्रकरण जिस पर जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी कलेक्टेªट को कार्यवाही के निर्देश दिए थे। आज उनके पुत्र...

Continue Reading
उत्तराखंड

महाकुंभ में उत्तराखंड का होगा अपना पवेलियन

देहरादून। प्रयागराज महाकुंभ-2025 में उत्तराखंड का अपना पवेलियन होगा। प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने उत्तराखंड राज्य को सेक्टर-7 कैलाशपुरी मार्ग, पूर्वी पटरी प्रयागराज में 100×400 वर्ग फिट भूमि निःशुल्क आवंटित कर दी है। इस भूमि पर उत्तराखंड राज्य का पंडाल सजेगा, जहां मेलार्थियों को उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। भूमि आवंटन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट किया है। प्रयागराज महाकुंभ-2025 की तैयारियों के जोर पकड़ने के साथ ही उत्तराखंड में भी मेलार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाकुंभ मेले में उत्तराखंड के पंडाल के लिए अलग से भूमि आवंटन का अनुरोध उत्तर प्रदेश सरकार से किया था। सीएम धामी के आग्रह पर यह भूमि आवंटित कर दी गई है। प्रदेश सरकार इस पंडाल ...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री ने किया 74 योजनाओं का लोकर्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने किया 188.07 करोड़ की 74 योजनाओं का लोकर्पण और शिलान्यास। 111.22 करोड़ के 36 लोकर्पण और 76.85 करोड़ के 38 कार्यों का किया गया शिलान्यास। चार स्थानों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का किया गया लोकार्पण। 2 ऑटोमेटेड पार्किंग और एक भूतल पार्किंग का किया गया शिलान्यास। बाल-भिक्षावृत्ति निवारण के लिए 3 रेस्क्यू एवं पुनर्वास वाहनों का सीएम ने किया फ्लैग ऑफ। जिलाधिकारी देहरादून कार्यालय में पत्र प्रबंधन डेस्क का भी किया गया शुभारंभ। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी नेकनक चौक, देहरादून में 188.07 करोड़ की कुल 74 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 111.22 करोड़ की लागत के 36 लोकर्पण कार्य और 76.85 करोड़ के 38 शिलान्यास के कार्य शामिल हैं। इसके तहत देहरादून के चार स्थानों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण, लगभग 11 करोड़ की लागत से बनने वाली 2 ...

Continue Reading
Slider

सतत् विकास लक्ष्य को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन

विकास भवन सभागार, देहरादून में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय द्वारा सतत् विकास लक्ष्य को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से तथा Low hanging संकेतकों पर Focused Interventions द्वारा यथावश्यक सुधार करने हेतु SDG Data Eco System & Monitoring तथा पी.एम. गतिशक्ति विषय पर जनपदस्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसके अन्तर्गत कार्यशाला में समस्त जनपदस्तरीय अधिकारियों तथा समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यशाला का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी, श्री अभिनव शाह द्वारा किया गया तदोपरान्त श्री मनोज पंत, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सी०पी०पी०जी०जी० नियोजन विभाग, उत्तराखण्ड शासन के द्वारा सतत् विकास लक्ष्यों के 17 Goals के बारे में विस्तार से बताया गया। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि राष्ट्रीय स्तर पर सतत् विकास लक्ष्य रैंकिंग में 2023-24 के अनुसार उत्तराखण्ड र...

Continue Reading