पौड़ी गढ़वाल: जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, लैंसडौन कर्नल ओमप्रकाश फरस्वाण (अ0 प्रा0) ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार की भर्ती पूर्व प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना, अर्द्वसैनिक बलों व पुलिस बल में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य सैनिक विश्राम गृह 25-सी, कालीदास मार्ग, हाथीबड़कला देहरादून में संचालित किया जायेगा। कर्नल फरस्वाण ने बताया कि प्रशिक्षण संख्या 97, आगामी 04 जनवरी से 27 फरवरी 2025 तक संचालित किया जाएगा। प्रशिक्षण हेतु इच्छुक अभ्यर्थी 28 दिसंबर 2024 तक अपने आवेदन पत्र भरकर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कर्यालय लैंसडौन अथवा सीधे जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास कार्यालय देहरादून को भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8439258647 अथवा 9410321614 पर संपर्क किया जा सकता है।
Continue ReadingRaath Samachar
देहरादून, स्वास्थ्य सेवाओं को जनमानस के लिए सुगम बनाना जिलाधिकारी सविन बंसल की सर्वोच्च प्राथिमिकता में से एक है, इसके लिए जिलाधिकारी निरंतर प्रयासरत है। जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान बल्ड बैंक न होने तथा स्वीकृत बल्ड बैंक का कार्य वर्षों से लम्बित होनेे की जानकारी दी गई, जिस पर जिलाधिकारी बल्ड बैंक के निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने हेतु निरंतर कार्यवाही की गई। सबसे पहले कार्यदायी संस्था का चयन करते हुए शासन को डीपीआर प्रेषित की गई। शासन से ब्लड बैंक भवन निर्माण हेतु वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई, जल्द ही इसी माह निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जनमानस को जल्द ही ब्लड बैंक का लाभ मिलेगा। सितम्बर माह में कार्यदायी संस्था नामित करते हुए डीपीआर वित्तीय स्वीकृति हेतु शासन को प्रेषित की गई थी, जिस पर शासन की स्वीकृति मिलने के उपरान्त अब इसी माह निर्माण कार्य शुरू हो जा...
Continue Readingसुशासन सप्ताह एवं बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत बेटियों के लिए मेरा सपना,मेरा लक्ष्य (म्यर स्वैण-म्यर लक्ष्य) कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएम आशीष भटगांई एवं महिला अधिकारियों ने बेटियों के साथ संवाद किया। बेटियों के सपने और लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उन्हें प्रेरणा दी तथा अपने अनुभवों को साझा किया। उसके बाद बेटियों को सरकारी कार्यालयों के क्रियाकलापों और सरकार की स्वरोजगार परक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। तथा कलेक्ट्रेट कार्यालय के साथ ही विकास भवन,एसपी कार्यालय का एक्सपोजर विजिट कराया गया। शनिवार को जिला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बेटियों के सपने औऱ लक्ष्य को जाना। उन्होंने बेटियों को शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ समग्र विकास औऱ जीवन के प्रति मूल्यों को भी आत्मसात करने को कहा। साथ ही बे...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने दिए दिल्ली मार्ग पर बसों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद परिवहन निगम अलर्ट मोड पर कर रहा है बसों का प्रबंधन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में ग्रैप-4 (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) पॉलिसी लागू होने के कारण, दिल्ली में वाहनों के प्रवेश में आ रही दिक्कतों को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड परिवहन निगम को इस रूट पर सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सुचारू रखने के निर्देश दिए हैँ। इसके बाद परिवहन निगम, बसों का फेरा बढ़ाने के साथ ही नई खरीदी गई बसों का संचालन करते हुए यात्रियों को हर तरह की सेवाएं देने का प्रयास कर रहा है। अपर सचिव परिवहन, नरेंद्र कुमार जोशी ने बताया कि उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बीएस-3 एव बीएस-4 बसों के नई दिल्ली में प्रवेश के रोक के दृष्टिगत उत्तराखण्ड परिवहन निगम ने मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में कई कदम उ...
Continue Readingपब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई), देहरादून चैप्टर ने रायपुर में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का सम्मान किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री को केदारनाथ का प्रतीक चिन्ह, ब्रह्मकमल की टोपी, और उत्तराखंड के विकास पर आधारित पुस्तिका भेंट की गई। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 20 से 23 दिसंबर तक पीआरएसआई का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है। देहरादून चैप्टर के सदस्य भी इस अधिवेशन में प्रतिभाग कर रहे हैं। पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष रवि बिजारणियां, सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट, उपाध्यक्ष ए एम त्रिपाठी ने उप मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। उन्हें बताया गया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर उत्तराखंड के चार धाम के शीतकालीन प्रवास स्थलों के लिए शीतकालीन यात्रा शुरू की गई है। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री को उत्तराखंड में शीतक...
Continue Reading
