देहरादून, प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधारीकरण के दृष्टिगत जनपदवार समीक्षा की जायेगी। जिसकी रिपोर्ट एक माह के भीतर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में लम्बे समय से अनुपस्थित चल रहे चिकित्सकों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने तथा प्रत्येक चिकित्सा इकाईयों में चिकित्सकों समेत मेडिकल कार्मिकों व अन्य स्टॉफ की बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की संयुक्त बैठक ली। जिसमें उन्होंने विभागीय अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने जनपदवार राजकीय चिकित्सालयों में चिकित्सकों एवं अन्...
Continue ReadingRaath Samachar
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने पीएमजीएसवाई-3 के अन्तर्गत 600 किमी० मार्गों एवं लगभग 10 सेतुओं के अपग्रेडेशन का केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से किया अनुरोध नई दिल्ली, 20 दिसम्बर। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सुबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने विगत कुछ माह पूर्व उत्तराखण्ड की 2288 किलोमीटर की समस्त स्वीकृतियों के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तराखण्ड राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों, सामरिक महत्ता व सीमित संसाधनो के दृष्टिगत अनुरोध करते हुए पीएमजीएसवाई-3 के अन्तर्गत 600 किमी मार्गों एवं लगभग 10 सेतुओं के अपग्रेडेशन तथा पीएमजीएसवाई-...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने किया ’’मेरी योजना-राज्य सरकार’’ पुस्तक का विमोचन सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाना हमारा लक्ष्य हमारा उद्देश्य जनता के लिए केवल योजनाएं बनाना नहीं है, बल्कि सभी योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना भी है-मुख्यमंत्री अब राज्य में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार की गयी वस्तुओं को प्रतीक के रूप में प्रदान किए जाने की व्यवस्था की जाएगी मुख्यमंत्री ने की घोषणा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग द्वारा प्रकाशित ’’मेरी योजना-राज्य सरकार’’ पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य जनता के लिए केवल योजनाएं बनाना नहीं है, बल्कि सभी योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना भी है, जिन योजनाओं का हम शिलान...
Continue Readingदेहरादून, सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिये सरकार का फोकस प्राथमिक विद्यालयों पर है। छोटे बच्चों को सिखाने के तरीकों के लिये कपकोट के आदर्श प्राथमिक विद्यालय का मॉडल प्रदेशभर के बेसिक स्कूलों में लागू किया जायेगा ताकि प्रदेश के नौनिहालों को प्राथमिक स्तर पर ही सशक्त और प्रोत्साहित किया जा सके। आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट की उपलब्धियों एवं कुशल प्रबंधन के लिये शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक ख्याली दत्त शर्मा को सम्मानित किया, साथ ही उन्होंने शिक्षकों के समर्पित प्रयासों की जमकर सराहना की। बागेश्वर जनपद के भ्रमण पर गये प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल प्रशासन से विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। डॉ. रावत ने बता...
Continue Readingदेहरादून: उत्तराखंड में आगामी 28 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 तक आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी सविन बंसल ने देर शाम ऋषिपर्णा सभागार में सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए,जनपद होने वाले आयोजन की तैयारियों व्यवस्थाओं को लेकर दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर खेलों की तैयारियों की समीक्षा की है। उन्होंने खिलाड़ियों को सर्वाेत्तम सुविधाएं प्रदान करने, उनके रहने, भोजन, परिवहन और आयोजन स्थलों तक पहुंचने की उचित व्यवस्था के निर्देश दिए हैं, ताकि खिलाड़ियों को कोई असुविधा न हो । साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं और आयोजन स्थलों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने सभी रेखीय विभागों के अधिकारियों को दो दिन के भीतर की जाने वाली व्यवस्थाओं हेतू एस्टीमेट प्रस्तुत करने के ...
Continue Reading
