Author Posts
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों में पर्याप्त सुविधाओं के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों में पर्याप्त सुविधाओं के निर्देश दिए कंबल वितरण और अलाव जलाने के लिए भी दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को दिए निर्देश देहरादून। प्रदेश में मौसम विभाग की ओर से बारिश के साथ ही ठंड बढ़ने की चेतावनी दिए जाने को देखते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को रैनबसेरों में पर्याप्त सुविधा जुटाने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को रजाई, कंबल वितरित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि तहसील स्तर पर ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम कर लिए जाएं। जरूरत के अनुसार रैन बसेरे शुरू करने के साथ ही रैनबसेरा में आवासहीन लोगों ओर परिवारों को शिफ्ट किया जाए, खासकर बच्चों, महिलाओं और बीमार लोगों को तत्काल रैनबसेरा की सुविधा दी जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कंबल, ...

Continue Reading
अपराधराष्ट्रीय

सशस्त्र सेना झंडा दिवस

देहरादून: सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर  जिलाधिकारी सविन बंसल को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा सशस्त्र सेवा झंडा भेंट किया। जिलाधिकारी ने कहा कि "हमारे सैनिक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए देश की रक्षा के लिए असाधारण त्याग करते हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनकी भलाई के लिए योगदान दें। सशस्त्र सेना झंडा दिवस इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। " उन्होंने सभी नागरिकों, संगठनों और शिक्षण संस्थानों से अपील की है कि वे इस महान उद्देश्य के लिए उदारतापूर्वक दान दें। प्रत्येक दान, चाहे वह छोटा हो या बड़ा, हमारे सैनिकों और उनके परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करेगा। ज्ञातव्य है कि यह निधि भूतपूर्व सैनिकों, युद्ध विधवाओं और उनके परिवारों के कल्याण के लिए उपयोग की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना। झंडा निधि...

Continue Reading
उत्तराखंड

मेडिकल कॉलेजों के संचालन को बनेगी नई एसओपीः डॉ धन सिंह रावत

मेडिकल कॉलेजों के संचालन को बनेगी एसओपीः डॉ धन सिंह रावत सभी चिकित्सकों व कार्मिकों की लगेगी बायोमेट्रिक उपस्थिति देहरादून, चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय मेडिकल कॉलेजों के लिये पृथक से एसओपी बनाई जायेगी। जिसका पालन सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ही चिकित्सकों भी करना होगा। इसके साथ ही चिकित्सकों से लेकर समस्त कार्मिकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति भी अनिवार्य रूप से लगानी होगी। मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को प्रतिदिन दिये जाने वाले भोजन संबंधी मेन्यू वार्ड के बाहर चस्पा करना होगा। इस व्यवस्था को नये साल से अनिवार्य रूप से लागू किया जायेगा। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों के संचालन के लिये एसओपी तैयार करने के निर्दे...

Continue Reading
Slider

शिविर का आयोजन 10 दिसम्बर को जनता इंटर कॉलेज किमसार में

10 दिसम्बर को जनता इंटर कॉलेज किमसार में शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी द्वारा विकासखंड यमकेश्वर के जनता इंटर कॉलेज किमसार में आगामी 10 दिसम्बर को शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उनका निस्तारण व विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से लाभाविंत किया जाएगा। सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी अकरम अली द्वारा बताया गया कि नालसा द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं हेतु जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकासखंड यमकेश्वर के जनता इंटर कॉलेज किमसार में 10ः30 बजे से शिविर का शुभांरभ किया जाएगा। जिसमें स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनते हुए उनका मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। साथ ही स्थानीय लोगों को विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं से भी लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने शिक्षा विभाग, समाज कल्याण, ...

Continue Reading
Slider

मसूरी विंटर लाईन कार्निवाल

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी मसूरी, सहित संबंधित अधिकारियों एवं होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी के साथ मसूरी विंटर लाईन कार्निवाल 2024 का आयोजन, दिनांक 26 दिसंबर से 30 दिसंबर 2024 तक भव्यता से मनाए जाने को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए,  सुझाव एवं दिशा निर्देशों पर तेजी से कार्य करने हेतु रेखीय विभाग अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि लोक पारंपरिक उत्पाद व्यंजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों व मसूरी विंटर लाईन कार्निवाल आयोजन हेतु ठोस रणनीति बनाते हुए अभी से आयोजन समिति का गठन करेंगे। आयोजन में अधिकारी/कर्मचारी सक्रियता एवं आपसीय समन्वय से सौंपे गए दायित्व का निर्वहन करने के दिये निर्देश। लोक पारंपरिक उत्पाद, व्यंजन एवं कलाकारों की प्रस्तुति लाएगी मसूरी विंटर लाईन कार्निवाल में रौनक। डीए...

Continue Reading