Author Posts
Sliderउत्तराखंड

जनता इंटर कॉलेज पोखड़ा में जनता दरबार

जनता दरबार में स्थानीय लोगों द्वारा रखी गई शिकायतों का तत्काल निस्तारण करें : सीडीओ विकासखंड पोखड़ा के जनता इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ जनता दरबार विकासखंड पोखड़ा के अंतर्गत जनता इंटर कॉलेज पोखड़ा में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में स्थानीय निवासियों द्वारा  पेयजल, सड़क, और राशन कार्ड व अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं रखी। अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का तत्काल समाधान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण भी किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शेष शिकायतों का निस्तारण करते हुए आख...

Continue Reading
Slider

उच्च शिक्षा में 37 असिस्टेंट प्रोफेसर को मिली प्रथम तैनाती

उच्च शिक्षा में 37 असिस्टेंट प्रोफेसर को मिली प्रथम तैनाती राजनीति शास्त्र में 22 व भूगोल में 15 असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल देहरादून, उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालयों में राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित 37 असिस्टेंट प्रोफेसरों को प्रथम तैनाती दे दी गई है। जिसमें 22 असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति शास्त्र में तथा भूगोल में 15 असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं। इन सभी नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर को प्रदेश के पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालयों में प्रथम नियुक्ति प्रदान की गई है। इनकी नियुक्ति से दूरस्थ क्षेत्रों के महाविद्यालयों में जहां स्थाई शिक्षकों की कमी दूर होगी वहीं छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा राजकीय महाविद्यालयों में ढ़ांचागत सुविधाओं की उपलब्धता के साथ ही स्थाई शिक्षकों की कमी को दूर करने के प्रयास किये जा रहे हैं...

Continue Reading
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने खटीमा में जनता से संवाद कर सुनी जन समस्याएं

मुख्यमंत्री ने लोहियाहेड हेलीपेड व कैम्प कार्यालय खटीमा मे जनता से संवाद कर सुनी जनसमस्याए। अधिकारियों को दिये जनसमस्याओं के समाधान के निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कैम्प कार्यालय लोहिया हेड, खटीमा में आम जनता से संवाद कर जन समस्याए सुनी मुख्यमंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान अधिकारियों का नैतिक दायित्व है। जनसमस्याओं का स्थानीय स्थर पर समाधान हो इस पर अधिकारियों को विशेष ध्यान देना होगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, निवर्तमान उपाध्यक्ष किसान आयोग राजपाल सिंह, रमेश चंद्र जोशी, निवर्तमान मंडी अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी, ब्लॉक प्रमुख रणजीत सिंह नामधारी, सहित अन...

Continue Reading
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने किया मल्लिकार्जुन स्कूल लोहाघाट का लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मल्लिकार्जुन स्कूल लोहाघाट का लोकार्पण। बच्चों को बेहतर शिक्षा देना हमारा उदेश्य होना चाहिए- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मल्लिकार्जुन स्कूल लोहाघाट का दीप प्रज्वलित कर लोकार्पण करते हुए कहा कि शहर के बच्चे को बेहतर शिक्षा देना हमारा उदेश्य होना चाहिए उन्होने कहा कि यह विद्यालय स्व. मल्लिकार्जुन जोशी जी द्वारा इस क्षेत्र में बच्चों को उत्कृष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए जो परिकल्पना की गई थी उस परिकल्पना को साकार करने की दिशा की प्रयासरत है। उन्होंने कहा की विद्यालय कि प्रयोगशाला में बच्चों ने बहुत ही शानदार प्रयोग का प्रदर्शन किया है इसके लिये उन्होने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मल्लिकार्जुन विद्यालय के बच्चे हमारा भविष्य हैं। इनमें से कोई डॉक्टर, इंजीनियर, वै...

Continue Reading
Slider

अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियां शुरू

राज्य सरकार ने शुरू की अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियां   आयोजन की जिम्मेदारी सम्बन्धित सचिवों को देते हुए एक सप्ताह में एक्शन प्लान तय करने के निर्देश सम्मेलन में पर्यटन, कृषि, बागवानी, ग्राम्य विकास, उच्च शिक्षा, स्किल डेवलपमेण्ट, हेल्थ केयर, आयुष, योगा पर आयोजित किए जाएंगे विशेष सत्र मैन्युफेक्चरिंग, पावर जनरेशन, स्टार्ट-अप आदि में निवेश के सम्भावनाओं पर भी मंथन किया जाएगा सम्मेलन में दुनियाभर से आने वाले उत्तराखण्डी प्रवासी भी राज्य के विकास के सम्बन्ध में अपने विचार व्यक्त करेंगे सम्मेलन की थीम ‘‘सशक्त उत्तराखण्ड में प्रवासियों की भूमिका’’ सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने 12 जनवरी 2025 को देहरादून में प्रस्तावित अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन के आयोजन के दौरान विभिन्न सत्रों की जिम्मेदारी सम्बन्धित सचिवों को देते हुए एक सप्ताह म...

Continue Reading