Author Posts
Slider

इन्हीं दोगलों ने डूबोई है कांग्रेस की लुटिया

इन्हीं दोगलों ने डूबोई है कांग्रेस की लुटिया कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह भी गजब की राजनीति करते हैं। मीठा मीठा गप्प करने वाली राजनीति मानो कांग्रेस की नीयति बन गई है। मौका परस्ती, दोगलापन, स्वार्थ साधना में कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह भी बड़े दक्ष निकले। बताया जा रहा है कि आज उन्होंने यमुना कॉलोनी में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के आवास पर धरना दिया। भाई लोगो यह तो कतई मक्कारी ठहरी। मैं और किसी को नहीं लेकिन कांग्रेस का झोला उठाने वाले कार्यकर्ताओं को बताना चाहता हूं कि उनके यह नेता प्रीतम सिंह आज जिस मंत्री की चौखट पर धरना देते दिख रहे हैं वह अपने निजी कामांे के लिए अक्सर यहां आते रहे हैं। एक बार नहीं दर्जनों बार यह शख्स चुपके से अपने काम निकाल लेता है। और दिखावे की राजनीति कर कार्यकर्ताओं बरगलाने का कारनामा करने वाले इस चालाक लोमड़ी को जो भी कहें कम ही होगा।

Continue Reading
Slider

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रेस क्लब आ कर माफी मांगे

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब के अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट पुरस्कार विरतण कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बदसलूकी के विरोध में आज प्रेस क्लब में आपात बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा व संचालन कार्यवाहक महामंत्री मीना नेगी ने किया। इस दौरान बैठक में मौजूद पत्रकारों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और कार्यकर्ताओं के इस कृत्य की घोर निंदा करी और सख्त कदम उठाये जाने की मांग की। प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की ओर से आये पत्र को सदन में रखा। जिस पर सदन में उपस्थित लोगों ने आपत्ति जताते हुए खारिज करने की मांग की। पत्रकारों की एक स्वर में उठी इस मांग को मानते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष सदन से आये प्रस्ताव के अनुसार कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस दौरान सभी सदस्यों ने कहा कि सार्वजनिक मंच पर पत्रकारों के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्...

Continue Reading
युवा जगत/ शिक्षा

मसूरी इंटरनेशनल स्कूल को सीआईएस की मान्यता

मसूरी इंटरनेशनल स्कूल सीआईएस की मान्यता   मसूरीः मसूरी इंटरनेशनल स्कूल (एमआईएस) को काउंसिल ऑफ इंटरनेशनल स्कूल्स (सीआईएस) इंटरनेशनल एक्रीडिटेशन मिला है। यह मान्यता एमआईएस को वैश्विक स्तर पर स्कूलों के एक विशिष्ट समूह में शामिल करती है। भारत में केवल 45 स्कूलों को यह प्रतिष्ठित मान्यता प्राप्त है। विश्वभर में प्रसिद्ध, सीआईएस मान्यता को इंटरनेशनल काउंसिल एडवांसिंग इंडिपेंडेंट स्कूल एक्रीडिटेशन (प्ब्।प्ै।) द्वारा अनुमोदित किया गया है। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मीता शर्मा ने इस प्रतिष्ठित उपलब्धि पर कहा, “यह उपलब्धि हमारे छात्रों, संकाय और समुदाय की अडिग प्रतिबद्धता का प्रमाण है। सीआईएस इंटरनेशनल एक्रीडिटेशन केवल हमारे शैक्षिक और परिचालनात्मक उत्कृष्टता की पहचान नहीं है, बल्कि यह हमारे वैश्विक नागरिकता और मानवतावादी मूल्यों को बढ़ावा देने में हमारी गहरी आस्थाओं का भी प्रति...

Continue Reading
उत्तराखंड

ईवीएम बेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम बेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया पौड़ी गढ़वाल। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में  छतरीधार स्थित  ईवीएम  वेयर हाउस  का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्ट्रांग रुमों में रखी  इवीएम मशीनों की स्थिति का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रुमों में रखी इवीएम मशीनों का जायजा लेते हुए संतुष्टि व्यक्त की। यह निरीक्षण निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया गया, जिसमें पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की गई। निरीक्षण के पश्चात राजनीतिक दलों की उपस्थिति में डबल लॉक  कक्षों को पुनः सिल किया गया। निरीक्षण के दौरान इवीएम नोडल अधिकारी रीना नेगी, सहायक निर्वाचन अधिकारी शांतिलाल शाह,  तहसीलदार दीवान सिंह राणा, आम आदमी पार्टी से त्रिलोक सिंह रावत व ठाकुर सिंह नेगी उपस...

Continue Reading
Slider

08 दिसम्बर को 66332 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

08 दिसम्बर को 66332 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक मुख्य विकास अधिकारी ने ली बैठक, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश वंचित रहे गये बच्चों को 09 व 10 दिसम्बर को घर-घर जाकर पिलाई जाएगी पोलियो  पौड़ी गढ़वाल: पल्स पोलियो की बैठक विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि 08 दिसम्बर को जनपद के अंतर्गत सभी 0-05 वर्ष के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी और वंचित रह गये बच्चों को 09 व 10 दिसम्बर को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। बुधवार को आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि जनपद के किसी भी क्षेत्र में एक भी बच्चा पल्स पोलियो से वंचित नहीं होना चाहिए, इस बात को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को विकासखंड तथा अपने स्थानीय स्वास्थ्य कार्मिकों की सहायता से बच्चो

Continue Reading