Author Posts
Slider

स्कूलों में नशा मुक्ति को पाठ्यक्रम में शामिल करने का प्रस्ताव

’’मेडिकल स्टोरों के कैमरों की नियमित जांच की जाये’’   ’’जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नार्को कोर्डिनेशन सेंटर समिति की बैठक’’ जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में (NCORD- नार्काे कोर्डिनेशन सेंटर) समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नशा मुक्ति के लिए एटीएफ (एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी) सेंटर खोलने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। जिला कार्यालय स्थित एनआईसी सभागार में संपन्न बैठक में ऑनलाइन जुडे़ ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि जिले के मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से कैमरों की रिकॉर्डिंग की चेकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण करत रहें। यह देखें कि मेडिकल स्टोर संचालक बच्चों/युवाओं को कोई नशीली सामग्री तो नहीं बेच रहे हैं। यदि कोई बे...

Continue Reading
उत्तराखंड

शीतकालीन प्रवास स्थलों के लिए यात्रा शुरू की जाय : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास स्थलों के लिए यात्रा शुरू की जाय और इसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया जाए। इन शीतकालीन प्रवास स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम के होटलों में रूकने पर किराये में 10 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री अगले सप्ताह शीतकालीन प्रवास स्थलों की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने देवभूमि उत्तराखण्ड के रजत उत्सव वर्ष में सशक्त उत्तराखण्ड की कार्ययोजना के लिए सभी विभागों को अल्पकालीन और दीर्घकालीन योजनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिये थे। इसकी समीक्षा भी मुख्यमंत्री अगले सप्ताह करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा...

Continue Reading
उत्तराखंड

उत्तराखंड को मत्स्य पालन में सर्वश्रेष्ठ राज्य के पुरस्कार

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से सचिवालय में सचिव पशुपालन व मत्स्य विभाग डा बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने मुलाक़ात की | सचिव डा बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी को हाल ही में उत्तराखंड को मत्स्य पालन के क्षेत्र में हिमालयी और उत्तर पूर्वी राज्यों में प्राप्त हुए सर्वश्रेष्ठ राज्य के पुरस्कार की जानकारी दी | मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने मत्स्य पालन विभाग तथा मत्स्य पालकों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर कई प्रयास कर रही है। इसके परिणाम अब नजर आने लगे हैं। उत्तराखंड ने पिछले साल 2,600 हेक्टेयर में लगभग 70,000 मीट्रिक टन मछली का उत्पादन किया।

Continue Reading
उत्तराखंड

फेफड़ों के कैंसर का इलाज संभव

हरिद्वारः मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल देहरादून के विशेषज्ञों ने लोगों को फेफड़ों के कैंसर के बारे में जागरूक करने के लिए एक अभियान शुरू किया है। फेफड़ों के कैंसर, इसके जोखिम, कारणों, शुरुआती लक्षणों, एवं रोकथाम के महत्व के बारे में लोगों को जागरुक करना है। इस अभियान के तहत अस्पताल से डॉ. अमित सकलानी, कंसल्टेंट, मेडिकल ऑन्कोलॉजी और डॉ. वैभव चाचरा, प्रिंसिपल कंसल्टेंट, पल्मोनोलॉजी ने फेफड़ों के कैंसर के बढ़ते खतरे के बारे जागरूक करते हुए जानकारियां दी। मैक्स हॉस्पिटल के डॉ. अमित सकलानी, कंसल्टेंट, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, ने बताया कि फेफड़ों के कैंसर का इलाज संभव है, यदि मरीज सही समय पर अस्पताल आ जाएं तो इसका इलाज किया जा सकता है। फेफड़ों के कैंसर के कई लक्षण होते हैं जैसे -बहुत समय से कफ होना, सीने में दर्द बना रहना, सांस लेने में दिकक्त होना, खांसी में खून आना, थकान होना। डॉ. अमित सकलानी ने बताया ...

Continue Reading
Slider

ड्रोन संचालन, उन्नत निगरानी तकनीक, और एंटी-ड्रोन उपायों पर गहन जानकारी दी

उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (यू -सैक ) के सभागार मे आई0टी0बी0पी0 के अधिकारियों हेतु ड्रोन एण्ड काउन्टर-ड्रोन ऐप्लकैशनस विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया यू -सैक मे संस्थापित एवं आई टी डी ए द्वारा संचालित ड्रोन ऐप्लकैशन एण्ड रिसर्च सेंटर(DARC) द्वारा आयोजित इस कार्यशाला मे दो सत्रों मे ड्रोन और उनके घटकों का परिचय एवं सैन्य और ड्रोन विरोधी तकनीकों में ड्रोन का अनुप्रयोग विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को व्याख्यान दिया गया l इस प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों को सैन्य अभियानों में ड्रोन तकनीक के उपयोग और एंटी-ड्रोन तकनीकों की समझ विकसित करना था। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने ड्रोन संचालन, उन्नत निगरानी तकनीक, और एंटी-ड्रोन उपायों पर गहन जानकारी दी। अधिकारियों ने इसे अपनी सैन्य रणनीतियों को सशक्त बनाने में अत्यंत सहायक बताया।कार्यशाला मे डी0आई0जी0...

Continue Reading