Author Posts
Slider

हर्षवर्धन शास्त्रीय संगीत वादन में रहे राज्य में प्रथम

जीआईसी जगतेश्वर के शिक्षक हर्षवर्धन शास्त्रीय संगीत वादन में रहे राज्य में प्रथम एनसीईआरटी सभागार देहरादून में संपन्न हुआ राज्य स्तरीय संगीत सम्मान समारोह पौड़ी गढ़वाल: देहरादून में संपन्न राज्य स्तरीय संगीत सम्मान समारोह 2024 में पौड़ी जिले के प्रतिभागियों ने जिले के नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में तीन प्रतिभागियों ने प्रथम और तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि तीन प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार मिले। कार्यक्रम से लौटे कार्यक्रम समन्वयक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) चड़ीगांव के प्रवक्ता विनय किमोठी ने बताया कि एनसीईआरटी सभागार देहरादून में 26 और 27 नवंबर को राज्य स्तरीय संगीत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पौड़ी जनपद के पांच प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें दो अध्यापक और तीन छात्र-छात्राएं शामिल थीं। उन्होंने बताया कि सहायक अध्यापक हर्षवर्धन भट्ट, राजकी...

Continue Reading
Slider

क्यों आईपीडी में  नही हैं पैशेंटः डीएम

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में जनपद के सभी उप जिला चिकित्सालयों की एक साथ प्रबन्धन समिति की बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी ने चकित्सालयों के सभी प्रस्ताव स्वीकृत करते हुए कहा कि आप चिकित्सालयों में सुविधा बढाएं जनमानस के प्रति कमिटमेंट बढाएं। जिलाधिकारी ने कड़े शब्दों में कहा कि सरकारी चिकित्सालयों को रेफलर सेन्टर बनाकर मजाक न बनाए सभी लोग निजी चिकित्सालयों का खर्चा वहन नही कर सकते हैं। सरकारी चिकित्सालयों में सुविधा बढाए जाने हेतु सरकार निरंतर प्रयासरत है, लगभग सभी चिकित्सालयों में पूर्ण स्टॉफ भी है, चिकित्सकों एवं चिकित्सा स्टॉफ के सहयोग से हम आदर्श व्यवस्था बना सकते हैं, यह सेवा के साथ ही एक पुनीत कार्य भी है। जिलाधिकारी  ने उप जिला चिकित्सालय विकासनगर के आक्सीजन प्लांट की सर्विस तथा भवन मरम्मत के लिए धनराशि मौके पर ही स्वीकृत की। वहीं प्रेमनगर चिकित्सालय के सभी प्...

Continue Reading
उत्तराखंड

आयुष्मान कार्ड बनाने को प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

देहरादून: सूबे में शत प्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने को जनपदवार कार्ययोजना बनाई जाएगी। इस सम्बंध में सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिये गये। इसके लिए उन्होंने आगामी 31 मार्च तक विशेष अभियान चलाने को भी कहा गया है जिसमे 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वृद्धजनों के भी कार्ड बनाये जाएंगे। इसके साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालयों में आयुष्मान योजना के तहत अधिक से अधिक मरीजों के उपचार के लिये अधिकारियों को ठोस रणनीति बनाने को कहा गया है। बैठक में अधिकारियों को गोल्डन कार्ड में आ रही व्यवहारिक दिक्कतों को भी दूर करने के निर्देश दिये गये। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के सभागार में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। डॉ. रावत ने आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी प्रगति वाले जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकार...

Continue Reading
Slider

रिटर्निंग ऑफिसर/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के दायित्व में आंशिक फेरबदल

पौड़ी गढ़वाल: जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निकाय) डॉo आशीष चौहान ने निकाय चुनाव हेतु नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसर/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के दायित्व में आंशिक फेरबदल किया है। आदेश के अनुसार नगर पंचायत थलीसैण में अध्यक्ष पद हेतु रिटर्निंग ऑफिसर उप जिलाधिकारी धुमाकोट रेखा आर्य के स्थान पर अधिशासी अभियंता लोनिवि धुमाकोट अरुण कुमार को नियुक्त किया है। नगर निगम कोटद्वार में वार्ड संख्या 37 से 40 तक सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सहायक अभियंता निर्माण शाखा जल निगम कोटद्वार सुनील कुमार के स्थान पर कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय, कोटद्वार भगवान दास को नियुक्त किया गया है। नगर पंचायत स्वार्गाश्रम जौंक में वार्ड संख्या 01 से 04 तक सहायक अभियंता लोनिवि यमकेश्वर अनुज चौहान के स्थान पर सहायक अभियंता लोनिवि यमकेश्वर राहुल आर्य को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। नगर निगम श्रीनगर में...

Continue Reading
उत्तराखंड

पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में उत्तराखण्ड विद्युत नियामक आयोग (UERC) में अध्यक्ष के रूप में श्री मदन लाल प्रसाद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सचिव श्री आर मीनाक्षी सुंदरम भी उपस्थित थे।

Continue Reading