Author Posts
उत्तराखंड

शहीदों, स्वतन्त्रता सेनानियों और देश के लिए समर्पित नागरिकों की बदौलत कायम है आजादी“

शहीदों, स्वतन्त्रता सेनानियों और देश के लिए समर्पित नागरिकों की बदौलत कायम है आजादी“ “पाकिस्तान और बांग्लादेश में सुनियोजित षण्डयंत्र से हिन्दू संस्कृति को मिटाकर अब भारत में भी बड़ा जनसांख्यिकीय असंतुलन पैदा कर रहे हैं देश विरोधी मानसिकता के कुछ लोग“ इनसे है सतर्क रहने की जरूरत - मा0 मत्री सूचना/15 अगस्त 2024ः स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर मा. मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात प्रेक्षागृह में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मा. मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ लोगों की सोच आज भी देश के प्रति सकारात्मक नहीं है। ये तो हमारे शहीद, स्वतंत्रता सेनानी और सतर्क राष्ट्रभक्तों की अनुकंपा है जिनकी बदौलत हम आजाद हैं। कहा कि देश का विभाजन धर्म के आधार पर किया गया...

Continue Reading
Slider

देश के विभाजन के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सुभाष रोड स्थित होटल में आयोजित ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर देश के विभाजन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले लोगों को नमन करते हुए विभाजन की विभीषिका का दर्द सहने वाले तमाम सेनानियों के परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होने कहा कि देश के विभाजन के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को जब हम आजादी का जश्न मना रहे थे वहीं दूसरी ओर देश के विभाजन का भी हमने दुःख सहा है। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के कारण सामने आई परिस्थितियों को देखते हुए भारत दो टुकड़ों में विभक्त हुआ। लाखों लोग इधर से उधर हुए उनका घर-बार छूटा, परिवार छूटा, लाखों की जानें गईं। भारत के लिए यह घटना किसी विभीषिका से कम नहीं थी। वर्ष 2021 में इसी दर्द को याद करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 14 अगस्त को ’’विभाजन वि...

Continue Reading
युवा जगत/ शिक्षा

इन्फोसिस स्प्रिंगबोर्ड के साथ एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री आवास में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा ब्रिटिश उच्चायोग एवं इन्फोसिस स्प्रिंगबोर्ड के साथ एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित किए गए। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सचिव शैलेश बगोली ने ब्रिटिश उच्चायोग से डिप्टी हाई कमिश्नर सुश्री कैरोलीन रौवेट के साथ चिवनिंग स्कॉलरशिप एवं इन्फोसिस स्प्रिंगबोर्ड के गवर्नमेंट पार्टनरशिप हेड श्री संतोष अनंथपुरा के साथ एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किये। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग के साथ ब्रिटिश उच्चायोग एवं इन्फोसिस स्प्रिंगबोर्ड के एम.ओ.यू. होने से राज्य उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित होगा। इससे राज्य के उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों को नया अनुभव मिलेगा। यह राज्य को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राज्य सरकार उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

विशेष स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत ’स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गाँधी पार्क देहरादून में विशेष स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत ’स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पंचायती राज विभाग के माध्यम से 13 जनपदों के लिए स्वच्छता वाहनों ( लीटर पीकर क्लीनिंग मशीन) का फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की सफाई कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वच्छता अभियान को सामूहिक प्रयासों से ही प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। सभी को अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए पूरी क्षमता से स्वच्छता मिशन पर कार्य करना चाहिए। शहरों की स्वच्छता की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने कहा मानसून...

Continue Reading
Slider

मदिरा दुकान रहेगी बंद

15 अगस्त को जनपद की समस्त मदिरा दुकान रहेगी बंद, आदेश जारी सूचना/13 अगस्त 2024ः जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 आशीष चौहान ने 15 अगस्त, 2024 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद में स्थित समस्त विदेशी मदिरा की दुकाने, मदिरा व वियर गोदाम, एफ.एल.-6/7(बार), बॉटलिंग प्लांट, सैन्य कैन्टीनों को मदिरा की बिक्री, परिवहन व उपभोग हेतु पूर्ण रूप से बन्द किये जाने के आदेश जारी किये गये हैं। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी तथा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र पौड़ी, कोटद्वार, थलीसैंण और यमकेश्वर को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत स्थित समस्त एफएल-5डी (विदेशी मदिरा की दुकान), एफ.एल.-2/2बी (मदिरा/बीयर,गोदाम), एफ.एल.-9/9 ए/2 ए (सैन्य कैन्टीन /गोदाम), एफ.एल.-5 ई, एफ.एल.-6/7(बार) व बॉटलिंग प्लांट को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मदिरा की बिक्री, परिवहन व उपभोग हेतु पूर्ण रूप से बन्द रखना...

Continue Reading