पंतनगर, 14 अगस्त। जनपद ऊधमसिंह नगर प्रभारी/ कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज गोविंद बल्लभ पंत कृषि प्राद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत अपनी मां के सम्मान में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पर्यावरण के संरक्षण और उसके संवर्धन के लिए प्रकृति को हरा भरा बनाए हेतु अपनी सहभागिता अधिक से अधिक सुनिश्चित करने का आव्हान किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी उदयराज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, मनीष कुमार, उद्यान अधिकारी प्रभाकर सिंह , कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी विधि उपाध्याय शुक्ला, विवेक सक्सेना, अमित नारंग सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Continue ReadingRaath Samachar
धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय 1-ग्राम्य विकास विभाग-उत्तराखंड ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नर की सूची में अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव, ग्राम्य विकास एवं आयुक्त , ग्राम्य विकास को उत्तराखंड ग्राम विकास एवं पंचायतीराज संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस में सदस्य के रूप में शामिल किए जाने को मंजूरी। 2-उत्तराखंड खनन(अवैध खान, परिवहन एवं भण्डारण का निवारण) नियमावली 2024 के नियम-14 के उपनियम(5) में संशोधन किए जाने हेतु एक मुश्त योजना(वन टाइम सेटलमेंट) योजना को पुनः लागू किये जाने के संबंध में मंजूरी प्रदान की गई। 3-उत्तराखंड भूतल एवं खनिकर्म खनिज पर्यवेक्षक सेवा नियमावली 2024 के प्रख्यापन को मंजूरी 4-उत्तराखंड भू-तत्व एवं खनिकर्म अधीनस्थ प्राविधिक सेवा नियमावली 2024 के प्रख्यापन को मंजूरी 5-समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत देहरादून के रायवाला में 50 वृद्धजनो...
Continue Readingपौड़ी गढ़वाल। विकासखंड पौड़ी की बीडीसी बैठक ब्लॉक प्रमुख दीपक खुगशाल की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में लगभग 40 शिकायतें प्राप्त हुई जो निस्तारित हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित की गई है। पौड़ी बीडीसी बैठक में अधिकतर शिकायतें विद्युत, लोनिवि, पेयजल, पीएमजीएसवाई विभाग की रही। बीडीसी बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में अपने विभाग से संबंधित कार्ययोजना की तैयारी के साथ आएं। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी बीडीसी बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारी स्वयं प्रतिभाग करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कहा कि जो समस्याएँ जनप्रतिनिधियों द्वारा रखी गयी हैं उनका तत्काल निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिससे लोगों को उसका लाभ समय पर मिल सकेगा। साथ ही उन्होंने कहा क...
Continue Readingदेहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाए जाने के सम्बन्ध में बैठक लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, स्कूल, कालेज एवं संगठनों की भागीदारी कराने के निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि तिंरगा यात्रा कार्यक्रम आयोजित कराते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्कूलों कालेजों एवं संगठनों की सहभागिता बनाने, तिरंगा संगीत कार्यक्रम देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों का प्रसारण, तिंरगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिवारों की उपस्थिति एवं भागीदारी सुनिश्चित करना। तिरंगा प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित करते हुए तिंरगा वेबासाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। मेरी म...
Continue Readingग्राम पंचायतों के पुर्नगठन को लेकर प्राप्त प्रस्तावों पर परीक्षण के उपरांत विकासखंड वार अनंतिम सूची का प्रकाशनः कार्यालय ज्ञाप जिलाधिकारी कार्यालय गढ़वाल। पुनर्गठन पर कोई आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 14 से 16 अगस्त, 2024 तक तिथि निर्धातिर। 21 अगस्त को विकास भवन सभागार में शासन द्वारा गठित समिति करेगी आपत्तियों की सुनवाई/निराकरण। पौड़ी गढ़वाल। जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान द्वारा जारी कार्यालय ज्ञाप के माध्यम से ग्राम पंचायतों के पुर्नगठन एवं परिसिमन को लेकर शासन के निर्देशों के क्रम में विकासखंड़ एवं जिला मुख्यालय स्तर पर ग्राम पंचायतों के पुर्नगठन संबंधि प्राप्त प्रस्तावों पर परीक्षण के उपरांत विकासखंड वार अनंतिम सूची का प्रकाशन किया गया है। उन्होंने समस्त हितबद्ध व्यक्ति/व्यक्तियों से अनुरोध किया है कि यदि ग्राम पंचायत के पुर्नगठन पर कोई आपत्ति हो तो अपनी आपत्तियां 14 से 16 अ...
Continue Reading
